रांची। कुड़मी (कुर्मी) को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी विकास मोर्चा बुधवार से तीन राज्यों में एक साथ अनिश्चितकालीन रेल टेक रोको आंदोलन करेगा। इसमें झारखंड का मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल का खेमासुली व कुस्तौर रेलवे स्टेशन और ओड़िशा का हरिचंदनपुर, जराइकेला व धनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेल टेका आंदोलन की वजह से 19 सितंबर को रांची रेल मंडल से चलने वाली नौ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं। वहीं आठ ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द – ट्रेन संख्या 02832 : भुवनेश्वर – धनबाद…
Author: SUNIL SINGH
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र है। विशेष सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा, “इस समय हम सभी सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से…
रांची । मीडिया कप फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26 वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए लेेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं…
रांची । लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटोली अहीर टोली में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, तलवार, कुदाली से प्राणघातक हमला किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने देशवासियों को श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने एक्स पर कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी विश्व को समरसता और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षा देते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सदैव शांति और सामंजस्य के मूल सिद्धांत को प्रोत्साहित कर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी। उल्लेखनीय है कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व भादों के 15 वें दिन होता है, जो पंजाबी कैलेंडर का छठा महीना होता है। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी दुनिया के…
सिरोही। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा हैकि भारत अब पहले वाला देश नहीं है। अब भारत की तीनों जल, थल और वायु सेना बहुत मजबूत है। आतंकवाद पूरी तरह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है। पहले मोटा अनाज केवल गरीबों का भोजन हुआ करता था। आज वह फाइव स्टार होटलों में भी परोसा जाने लगा है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री शनिवार सवेरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सरहद पर बिना थके दिन-रात देश की रक्षा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
रांची। स्व चंपा देवी झारखंड (तीसरा) स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची में होगा। जेके इंटरनेशनल स्कूल, अगरु (रांची) में इसका आयोजन 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा। रांची जिले के टेबल टेनिस प्लेयर्स इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 23 सितंबर की शाम पांच बजे तक इच्छुक प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (आरडीटीटीए ) के सचिव सुदिप्त मुखर्जी के पास इसके लिए संपर्क (फोन नं-9431584636) किया जा सकता है। ई-मेल rdtta2000@gmail.com के जरिये भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस चैंपियनशिप में अलग –अलग आयु वर्ग के इवेंट्स होंगे।…
नई दिल्ली दूरदर्शन के लोगो के साथ प्रसारण की शुरुआत में धुन बजते ही लोगों के चेहरे खिल उठते थे। तब टीवी का मतलब ही दूरदर्शन होता था। सत्तर और अस्सी के दशक में दूरदर्शन के साथ ही देश के लोग पले, बढ़े, हंसे-रोये, और हिन्दी-अंग्रेजी के साथ प्रादेशिक भाषाओं के उच्चारण को दुरुस्त करते रहे। दूरदर्शन के प्रसारण के खुलने का इंतजार सभी को बेसब्री से हुआ करता था। फिर चाहे समाचार हो, रामायण- महाभारत हो, या फिर हर शुक्रवार को प्रसारित होने वाले नए गानों का कार्यक्रम चित्रहार हो। सभी का वक्त तय था। लोग उसी के मुताबिक…
कोरबा। कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम पतरापाली में एक भालू ने वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपनी जान बचाने के लिए वृद्ध भालू से ही भिड़ गया। दोनों के बीच संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। इस संघर्ष में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे कोरबा मेडिकल कॉलेज में प्रारम्भिक उपचार बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पतरापाली के आश्रित ग्राम बोइरझूमर टिकरा का निवासी जोतराम राठिया पिता साधराम राठिया 64 वर्ष 14 सितंबर की देर शाम तक अपने मवेशियों के घर नहीं लौटने…
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर गुरुवार प्रातः सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट में गया है कि राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने…