पार्टी का महाधिवेशन राज्य के हित और विकास से जुड़े मुद्दों पर चिंतन-मंथन करने और अपने विचारों को साझा करने का खुला मंच होगा आजसू पार्टी का मिलन समारोह संपन्न, कई समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन रांची। हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर वर्ग के युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। उक्त बातें मंगलवार को हरमू रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो…
Author: SUNIL SINGH
-कांग्रेस ने बिल का किया समर्थन -कानून बनने के बाद महिला सांसदों की संख्या 181 होगी -नारी शक्ति वंदन विधेयक 2024 में लागू नहीं होगा नयी दिल्ली। संसद का विशेष सत्र नयी संसद में शुरू हो गया है। लोकसभा में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। इसके मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जायेगा। इस फॉर्मूले के मुताबिक, लोकसभा की 543 सीटों में 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा में इस बिल पर 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बहस होगी। नये…
करम पूजा के लिए तालाब से बालू लेने गयी थीं बच्चियां, सहेली को बचाने के चक्कर में मौत गिरिडीह। करम पूजा के लिए तालाब से बालू लाने गयी चार बच्चियों की डूब कर मौत हो गयी। पूजा की तैयारी के लिए पांच बच्चियां तालाब गयी थीं नहा कर तालाब से बालू निकालना था, लेकिन वे सभी गहरे पानी में चली गयीं। चार बच्चियों की मौत हो गयी, एक बच्ची को किसी तरह बचाया जा सका, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहेली को बचाने एक के बाद एक तालाब में कूदी पचंबा के बुढ़वाआहर तालाब में…
हेमंत सोरेन के इंडिया गठबंधन समन्वय समिति का सदस्य बनने के बाद से भाजपा की बेचैनी बढ़ गयी है सरकार गठन से लेकर अब तक भ्रम फैला कर आदिवासी सीएम को परेशान किया जा रहा है, इसका जवाब 2024 में जनता देगी केंद्र सरकार जांच ही कराना चाहती है, तो गुजरात से लेकर एमपी तक की सरकारों की समेकित जांच हो अडाणी ने क्यों खाया पैसा, जांच अडाणी के मुंद्रा पोर्ट की भी होनी चाहिए रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम द्वारा मुख्यमंत्री और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को लेकर दिल्ली में पीसी पर झामुमो ने कड़ा…
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को कनाडा की संसद में वहां के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से दिए गए बयान और वहां की विदेश मंत्री के बयान को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाया था। विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कनाडा लगातार भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ काम करने वाले खालिस्तान गुटों को पनपने दे रहा है। अपनी कमजोरी से ध्यान भटकाने के लिए वह इस तरह के आरोप लगा रहा है।…
रांची। कुड़मी (कुर्मी) को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी विकास मोर्चा बुधवार से तीन राज्यों में एक साथ अनिश्चितकालीन रेल टेक रोको आंदोलन करेगा। इसमें झारखंड का मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा रेलवे स्टेशन, पश्चिम बंगाल का खेमासुली व कुस्तौर रेलवे स्टेशन और ओड़िशा का हरिचंदनपुर, जराइकेला व धनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। रेल टेका आंदोलन की वजह से 19 सितंबर को रांची रेल मंडल से चलने वाली नौ ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं। वहीं आठ ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द – ट्रेन संख्या 02832 : भुवनेश्वर – धनबाद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णयों का सत्र है। विशेष सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन के बाहर प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा, “इस समय हम सभी सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से…
रांची । मीडिया कप फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में प्लेयर ऑफ द फाइनल अमोद साहू के एकमात्र गोल की बदौलत एक संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक मुकाबले में दामोदर ने शंख को 1-0 से हरा विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रविवार रात खेले गए फाइनल मैच में पहला हॉफ गोलरहित बराबरी पर छूटा। मैच के 26 वें मिनट में अमोद साहू ने गेंद को नेट में डालकर दामोदर को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद शंख की टीम ने एक के बाद कई हमले किए लेेकिन दामोदर के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं…
रांची । लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटोली अहीर टोली में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, तलवार, कुदाली से प्राणघातक हमला किया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग घायल हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने देशवासियों को श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने एक्स पर कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी विश्व को समरसता और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षा देते हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सदैव शांति और सामंजस्य के मूल सिद्धांत को प्रोत्साहित कर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती रहेंगी। उल्लेखनीय है कि श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व भादों के 15 वें दिन होता है, जो पंजाबी कैलेंडर का छठा महीना होता है। श्री गुरुग्रंथ साहिब जी दुनिया के…
सिरोही। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा हैकि भारत अब पहले वाला देश नहीं है। अब भारत की तीनों जल, थल और वायु सेना बहुत मजबूत है। आतंकवाद पूरी तरह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है। पहले मोटा अनाज केवल गरीबों का भोजन हुआ करता था। आज वह फाइव स्टार होटलों में भी परोसा जाने लगा है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री शनिवार सवेरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सरहद पर बिना थके दिन-रात देश की रक्षा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…