सिरोही। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा हैकि भारत अब पहले वाला देश नहीं है। अब भारत की तीनों जल, थल और वायु सेना बहुत मजबूत है। आतंकवाद पूरी तरह से खात्मे की ओर बढ़ रहा है। पहले मोटा अनाज केवल गरीबों का भोजन हुआ करता था। आज वह फाइव स्टार होटलों में भी परोसा जाने लगा है। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री शनिवार सवेरे ब्रह्माकुमारीज संस्थान में सुरक्षाकर्मियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सरहद पर बिना थके दिन-रात देश की रक्षा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Author: SUNIL SINGH
रांची। स्व चंपा देवी झारखंड (तीसरा) स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रांची में होगा। जेके इंटरनेशनल स्कूल, अगरु (रांची) में इसका आयोजन 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक होगा। रांची जिले के टेबल टेनिस प्लेयर्स इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 23 सितंबर की शाम पांच बजे तक इच्छुक प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (आरडीटीटीए ) के सचिव सुदिप्त मुखर्जी के पास इसके लिए संपर्क (फोन नं-9431584636) किया जा सकता है। ई-मेल [email protected] के जरिये भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस चैंपियनशिप में अलग –अलग आयु वर्ग के इवेंट्स होंगे।…
नई दिल्ली दूरदर्शन के लोगो के साथ प्रसारण की शुरुआत में धुन बजते ही लोगों के चेहरे खिल उठते थे। तब टीवी का मतलब ही दूरदर्शन होता था। सत्तर और अस्सी के दशक में दूरदर्शन के साथ ही देश के लोग पले, बढ़े, हंसे-रोये, और हिन्दी-अंग्रेजी के साथ प्रादेशिक भाषाओं के उच्चारण को दुरुस्त करते रहे। दूरदर्शन के प्रसारण के खुलने का इंतजार सभी को बेसब्री से हुआ करता था। फिर चाहे समाचार हो, रामायण- महाभारत हो, या फिर हर शुक्रवार को प्रसारित होने वाले नए गानों का कार्यक्रम चित्रहार हो। सभी का वक्त तय था। लोग उसी के मुताबिक…
कोरबा। कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम पतरापाली में एक भालू ने वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपनी जान बचाने के लिए वृद्ध भालू से ही भिड़ गया। दोनों के बीच संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। इस संघर्ष में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे कोरबा मेडिकल कॉलेज में प्रारम्भिक उपचार बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पतरापाली के आश्रित ग्राम बोइरझूमर टिकरा का निवासी जोतराम राठिया पिता साधराम राठिया 64 वर्ष 14 सितंबर की देर शाम तक अपने मवेशियों के घर नहीं लौटने…
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर गुरुवार प्रातः सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के भरतपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक्स पोस्ट में गया है कि राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात की ई-विधानसभा की शुरुआत करते हुए बुधवार को अपने संबोधन में इसे गुजरात का उत्कृष्ट कदम बताते हुए कहा कि यह असेंबली डिजिटल हाउस में तब्दील हो जाएगी। एप्लिकेशन की मदद से यह देश की अन्य विधानसभा और विधान परिषदों के लिए एक बेहतरीन उदाहरण होगा और वे भी इसे अपना सकते हैं। यह प्रगतिशील परिवर्तन है। उन्होंने ई-विधानसभा का महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए भारत सरकार और गुजरात सरकार को बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात विधानसभा में ई-असेंबली का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी…
चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ मंगलवार सुबह चंडीगढ़ पहुंचीं। यहां से वह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुईं। प्रियंका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगी। चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रियंका ने हवाई अड्डे पर कई यात्रियों से बातचीत भी की और सेल्फी ली। चंडीगढ़ और मोहाली प्रशासन को सोमवार देररात प्रियंका गांधी के आगमन की सूचना मिली थी।
चंडीगढ़ । हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का इंस्टाग्राम अकांउट हैक हो गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा का फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है। हैकर्स ने हुड्डा का प्रोफाइल पिक्चर बदल दिया था। अब सोमवार रात हैकर्स ने धनखड़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेंध लगा दी। हैकर्स ने धनखड़ से धन मांगा है। भाजपा नेता धनखड़ ने साइबर पुलिस को सूचना दी है।
रायपुर।भाजपा की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का आज (मंगलवार)से पहला चरण आज दंतेवाड़ा से शुरू हो रहा है। समापन बिलासपुर में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को दंतेवाड़ा में हरी झंडी दिखाएंगे।वे दोपहर करीब 12:20 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे।इसके बाद गृहमंत्री दोपहर करीब 12:55 बजे दंतेवाड़ा स्थित करली पुलिस लाइन पहुंचेंगे।इसके बाद दोपहर करीब 1:15 बजे माँ दंतेश्वरी के दर्शन के बाद उनकी हाई स्कूल मैदान में सभा होगी। पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब…
देश-दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारागढ़ी युद्ध में सिख सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की गवाह है। वाकया 1897 का है। तबका नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस का तिराह इलाका अब पाकिस्तान में है। करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में अंग्रेजों के दो किले थे। ये किले गुलिस्तां और लॉक्हार्ट में थे। इन किलों के बीच में सारागढ़ी चौकी थी। यह पठानों का इलाका था। अपने इलाके में अंग्रेजों की घुसपैठ स्थानीय पठानों को पसंद नहीं आई। वे इन किलों से अंग्रेजों को भगाने के…
