Author: SUNIL SINGH

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार का प्रमुख गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) गरीबों की आजीविका में सुधार के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पहल है। उन्होंने कहा है कि यह मिशन समयबद्ध तरीके से कड़ी मेहनत और बहु-आयामी दृष्टिकोण के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को वास्तविकता में साकार करने के लिए प्रेरित है। लखपति दीदियों को सक्षम बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए सरकार संपूर्ण दृष्टिकोण को अधिकतम प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15…

Read More

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस-2023 (इंटरनेशनल-डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्ल्यू स्काईज) के अवसर पर आज (गुरुवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पूर्वाह्न 11.00 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती वक्तव्य में कहा कि आज की वैश्विक अनिश्चितता के माहौल में भी हर क्षेत्र में भारत-आसियान सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है। यह हमारे संबंधों की ताकत और रेसिलियंस का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत आसियान शिखर सम्मेलन (जकार्ता) में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने शुरुआती वक्तव्य में कहा कि भारत और आसियान का सहयोग चौथे दशक में प्रवेश कर गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आसियान सहयोगी देशों के नेताओं से विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसका…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया है। साथ ही राज्यपाल ने मंगलवार को ट्वीट कर समाज को मार्गदर्शन देने वाले सभी शिक्षकों को ”शिक्षक दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Read More

राजगढ़। लीमाचैहान थाना क्षेत्र के ग्राम हराना में गली से निकलने की बात पर 38 वर्षीय महिला के साथ वहीं के मां-बेटे सहित तीन लोगों ने डंडे से मारपीट की, विरोध करने पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे आंख के नीचे गहरा जख्म हो गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी के अनुसार ग्राम हराना निवासी मनोहरबाई (38) पत्नी नंदलाल वर्मा ने बताया कि बीती रात गली से निकलने की बात को लेकर वहीं के पीरु पुत्र नारायणसिंह, उसकी मां नर्मदाबाई और बहन पूजा ने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। टिकट दावेदारों को लेकर आज कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से होगी। बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे।छत्तीसगढ़ कांग्रेस की चुनाव समिति की रविवार देर रात तक रायपुर स्थित राजीव भवन में चली, बैठक में दावेदारों के नाम को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका। पार्टी प्रत्याशियों के चयन में उलझ गई है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 8 सितंबर…

Read More

भोपाल। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज (सोमवार ) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे नीमच से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी। अग्रवाल के अनुसार, सिंह उदयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 3ः00 बजे नीमच एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। यहां 3ः55 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद शाम 4.10 बजे नीमच के दशहरा ग्राउंड में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री सिंह शाम 5ः40 बजे नीमच एयरस्ट्रिप से उदयपुर रवाना होंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश में…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। यह प्राकृतिक हादसा बांकुड़ा और पुरूलिया जिले में रविवार दोपहर से शाम के बीच हुआ। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पुरुलिया जिले के पाड़ा थाना अंतर्गत सकरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से अंजन दास (18) और सोमनाथ वैष्णव (17) की मौत हुई है। पुरुलिया के रघुनाथपुर थाना अंतर्गत सैनेडा गांव के खेत में कम कर रहे लक्ष्मी नारायण बाउरी (45) भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर काल कलवित हो गए। बांकुड़ा…

Read More

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बड़ी तैयारी की है। साल 2024 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल 14 परीक्षाएं लेगा। ये परीक्षा कब होगी, इसकी संभावित तिथि जारी कर दी है। वहीं सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन को लेकर भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने व्यवस्था में बदलाव किया है। ये तमाम बदलाव की शुरुआत झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अपने स्थापना दिवस के दिन से की है। वहीं इसकी घोषणा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने की है।

Read More

राजौरी। राजौरी जिले के संगपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जैसी वस्तु बरामद हुई। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने समय रहते इससे नष्ट कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार नियमित गश्त के दौरान सुरक्षाबलों के जवानों को नारियन और चिंगस के बीच संगपुर गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध सामग्री पड़ी हुई मिली। यह संदिग्ध सामग्री एक टिफिन में थी, जिसके बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी…

Read More

बागेश्वर । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह गरुड़ के पास भौन खोला गांव पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। धामी ने नागरिकों से बातचीत के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को समझा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उल्लेखनीय है धामी बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए क्षेत्र के दौरे पर हैं।

Read More