Author: SUNIL SINGH

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अब कॉरिडोर का भव्य एवं दिव्य स्वरूप आकार लेने को तैयार है। राजस्थान के 150 से अधिक श्रमिक व कारीगर दिन-रात कॉरिडोर को भव्यता प्रदान करने में जुटे हुए हैं। परिक्रमा पथ पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निर्माणाधीन भव्य द्वार के पत्थरों पर की गई नक्काशी देखते ही बन रही है। आदिशक्ति जगत जननी मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर अब दिव्य और भव्य स्वरूप में आकार लेता दिख रहा है। कुल 130 पिलर…

Read More

रायपुर /सुकमा। छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। हालांकि अभी तक मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया गया है कि कोबरा बटालियन और एसटीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। बिना मौका गंवाए जवानों ने मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी का जवाब देना शुरू किया। सूत्रों के अनुसार यह मुठभेड़ सुकमा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र तरेम के जंगल में हुई है।

Read More

लखनऊ । आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के बड़े बिल्डर अमरावती ग्रुप और एक्सेला के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई लखनऊ के अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और नोएडा में चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, गोमती नगर में रहने वाले बिल्डर पांडेय ब्रदर्स के घर को आयकर विभाग ने घेर रखा है। टीमें दोनों बंगलों पर मौजूद हैं और दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। इस दौरान किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। आवास के अलावा ऑफिस और अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही…

Read More

फरीदाबाद । नगर के सेक्टर-15 से पांच दिन पहले हथियारों के बल पर अपहृत कपड़ा उद्यमी नगेंद्र चौधरी का शव नैनीताल से बरामद हुआ है। परिजनों ने आशंका जताई कि नगेंद्र की हत्या में उनके पार्टनर पंकज का हाथ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने सोमवार को बताया कि मृतक का अपहरण उसके पार्टनर पंकज ने किया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीमों को नगेंद्र की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। ऐसे में क्राइम ब्रांच की टीमें वहीं डेरा डाले हुए…

Read More

जोशीमठ। हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकोटि में ग्लेशियर टूटने के बाद फंसे 6 श्रद्धालुओं में से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। बाकी पांच श्रद्धालुओं (03 महिलाएं व 02 पुरुष) को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित घांघरिया पहुंचा दिया गया है। अटलाकोटि में ग्लेशियर टूटने के बाद रविवार देर शाम को कुछ श्रद्धालु फंस गए थे। यात्रा मार्ग पर तैनात एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने हुए 05 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित घांघरिया पहुंचाया। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु नहीं मिलने पर रात तक सर्चिंग की गई। देर रात्रि में अंधकार बढ़ने व पुनः ग्लेशियर टूटने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने सोमवार को जापान में चल रहे महिला जूनियर एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में मलेशिया को 2-1 से हरा दिया। मैच में भारत के लिए मुमताज खान (10′) और दीपिका (26′) ने एक-एक गोल किया, जबकि मलेशिया के लिए डियान नाज़ेरी (6′) ने एकमात्र गोल किया। मलेशिया ने मैच में अच्छी शुरुआत की और उनका ध्यान गेंद पर कब्जा बनाए रखना था, जिसका उन्हें फायदा भी मिला। मैच के छठें मिनट में डियान नाज़ेरी ने गोल कर मलेशिया को 1-0 से आगे कर दिया, हालांकि इस गोल के 4 मिनट…

Read More

बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संघ शिक्षा वर्ग के शिक्षार्थी स्वयंसेवकों ने प्रान्त प्रचारक कौशल की उपस्थिति में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संघ अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए समाज का जागरण कर रहा है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए संघ में अलग से पर्यावरण गतिविधि कार्यक्रम चल रहा है। इस अवसर पर परिसर में स्वच्छता अभियान भी स्वयंसेवकों ने चलाया। सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज…

Read More

बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में रविवार की आधी रात को बिलाई शुगर मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में आरक्षी मुकेश की मौत हो गई। वह मोटर साइकिल से रात्रि ड्यूटी पर जा रहे थे। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला मुकेश पुलिस विभाग में आरक्षी था। इन दिनों उसकी तैनाती बिजनौर जिले के हल्दौर थाना में थी। कस्बा झालू में किराये के मकान लेकर रहते थे। रात्रि में वह खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए मोटर साइकिल से बिलाई शुगर मिल पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन से मुकेश की मोटर साइकिल टकरा गई। हादसे में आरक्षी…

Read More

रांची। तेजस्वी डेवलपर्स के निदेशक मुन्ना कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि इस्टर्न मॉल के सातवें तल्ले पर स्थित मुन्ना कुमार के ऑफिस में पांच लोग आये और कहा कि अगर तेजस्वी रेसिडेंसी को विकसित करना है तो एक करोड़ की रंगदारी देनी होगी। पांचों लोगों ने मुन्ना कुमार को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं दिये तो सीसीटीवी एरिया से बाहर आते ही तुम्हारी हत्या कर…

Read More

जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी दमदार पकड़ बनाने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दी। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा महानगर के नेताओ ने सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की साथ बैठक की। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलता में 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान सभी क्षेत्र में चलाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं से सम्बंधित विडीयो का स्क्रीन…

Read More

गोड्डा। ओड़िशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गयी। दोनों मजदूरों की पहचान 28 वर्षीय मो शमशाद और 56 वर्षीय बच्चो मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गोड्डा जिले के रहनेवाले थे। कोरोमंडल एक्स्प्रेस ट्रेन में सवार होकर चेन्नई मजदूरी करने जा रहे थे। शव वापस झारखंड लाने की सुविधा नहीं होने पर परिजन मृतक बच्चो मिस्त्री का अंतिम संस्कार बालासोर में ही करेंगे। शमशाद मेहरमा के गौरीपुर गांव का रहनेवाला था। वहीं,ब् ाच्चो मिस्त्री महागामा प्रखंड के परसा गांव के निवासी थे। दोनों मृतक मजदूरी करने चेन्नई…

Read More