Author: SUNIL SINGH

बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संघ शिक्षा वर्ग के शिक्षार्थी स्वयंसेवकों ने प्रान्त प्रचारक कौशल की उपस्थिति में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज के प्रांगण में पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रान्त प्रचारक ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संघ अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए समाज का जागरण कर रहा है। पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए संघ में अलग से पर्यावरण गतिविधि कार्यक्रम चल रहा है। इस अवसर पर परिसर में स्वच्छता अभियान भी स्वयंसेवकों ने चलाया। सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज…

Read More

बिजनौर। हल्दौर थाना क्षेत्र में रविवार की आधी रात को बिलाई शुगर मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में आरक्षी मुकेश की मौत हो गई। वह मोटर साइकिल से रात्रि ड्यूटी पर जा रहे थे। मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला मुकेश पुलिस विभाग में आरक्षी था। इन दिनों उसकी तैनाती बिजनौर जिले के हल्दौर थाना में थी। कस्बा झालू में किराये के मकान लेकर रहते थे। रात्रि में वह खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए मोटर साइकिल से बिलाई शुगर मिल पर जा रहे थे। अज्ञात वाहन से मुकेश की मोटर साइकिल टकरा गई। हादसे में आरक्षी…

Read More

रांची। तेजस्वी डेवलपर्स के निदेशक मुन्ना कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। इस संबंध में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बताया जाता है कि इस्टर्न मॉल के सातवें तल्ले पर स्थित मुन्ना कुमार के ऑफिस में पांच लोग आये और कहा कि अगर तेजस्वी रेसिडेंसी को विकसित करना है तो एक करोड़ की रंगदारी देनी होगी। पांचों लोगों ने मुन्ना कुमार को पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पैसा नहीं दिये तो सीसीटीवी एरिया से बाहर आते ही तुम्हारी हत्या कर…

Read More

जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी दमदार पकड़ बनाने के लिए भाजपा नेता व कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दी। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा महानगर के नेताओ ने सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की साथ बैठक की। बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार के सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के सफलता में 9 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान सभी क्षेत्र में चलाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं से सम्बंधित विडीयो का स्क्रीन…

Read More

गोड्डा। ओड़िशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में झारखंड के दो मजदूरों की मौत हो गयी। दोनों मजदूरों की पहचान 28 वर्षीय मो शमशाद और 56 वर्षीय बच्चो मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से गोड्डा जिले के रहनेवाले थे। कोरोमंडल एक्स्प्रेस ट्रेन में सवार होकर चेन्नई मजदूरी करने जा रहे थे। शव वापस झारखंड लाने की सुविधा नहीं होने पर परिजन मृतक बच्चो मिस्त्री का अंतिम संस्कार बालासोर में ही करेंगे। शमशाद मेहरमा के गौरीपुर गांव का रहनेवाला था। वहीं,ब् ाच्चो मिस्त्री महागामा प्रखंड के परसा गांव के निवासी थे। दोनों मृतक मजदूरी करने चेन्नई…

Read More

टंडवा । एनटीपीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के नेतृत्व में निदेशक स्तर के तीन सदस्यीय दल के साथ शनिवार को उत्तरी कर्णपुरा बृहद ताप विद्युत परियोजना का दौरा किया। जिसमें परियोजना निदेशक उज्जवल कांति भट्टाचार्य तथा एक्सक्यूटिव डायरेक्टर हाइड्रो सह आरईडी एसएन त्रिपाठी शामिल थे। इस दौरान अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने अतुल्यम अतिथि गृह का उद्घाटन शीलापट्ट का अनावरण कर परियोजना को समर्पित किया। तत्पश्चात अधिकारियों ने पहली इकाई से विद्युत उत्पादन समीक्षा के उपरांत निर्माणाधीन दूसरी व तीसरी इकाई के कार्य प्रगति की जानकारियां मुख्य महाप्रबंधक तजिंदर गुप्ता से ली। इस दौरान अध्यक्ष…

Read More

अदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर पुलिस के निगरानी से एटीएम लूट की बड़ी घटना को टल गया। बीते देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने अपने जांबाज अधिकारी राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट परिसर में एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लुटने से बचा लिया। इतना ही नहीं थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीन एटीएम लुटेरों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो लुटेरे आरआईटी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे…

Read More

बालूमाथ/हेरहंज। बालूमाथ-हेरहंज-पांकी एसएच 10 मुख्य पथ हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र के नवादा बस स्टेण्ड के समीप एक आल्टो कार गाड़ी नम्बर Jh 01 एएकस 0189 अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराई।जिससे गाड़ी पूरी तरह छतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में मात्र एक ही व्यक्ति सवार थे जो गाड़ी स्वयं ड्राइव कर रहे थे। जिनकी पहचान कौशल किशोर पाण्डे मनिका निवासी के रूप में हुई। कौशल किशोर पाण्डे दैनिक अखबार हिंदुस्तान के मनिका संवाददाता थे। गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने पर नवादा स्टेण्ड के समीप मौजूद लोग घटनास्थल में पहुंचे। पत्रकार कौशल किशोर पांडेय गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, घायल…

Read More

चरही। झारखंड कोलियरी मजदूर युनियन हजारीबाग एरिया चरही के द्वारा चरही महां प्रबंधक कमलेश कुमार सिन्हा को शुक्रवार को बुके देकर औपचारिक मुलाकात किया मुलाकात के दौरान युनियन के लोगों ने बारीकी से अपना परिचय दिया साथ ही क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया इधर महां प्रबंधक ने धन्यवाद देते हुए कहा कि हमेशा युनियन के तमाम लोगों को सम्मानित नजरों से देखा जाएगा।। इस क्रम में ये लोग रहे शामिल कुर्बान अंसारी, अक्ल उरांव, राजकुमार वर्मा, अन्वर अहमद, धिरज मांझी, सोमरा मुंडा, मनिशा देवी, सोभा देवी, अशवानी कुमारी, विवेक कुमार, सहित दर्जनों लोगों ने शामिल हुआ ।

Read More

चंदवा। चंदवा लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के दुबांग निवासी सह कुडू प्रखंड के पूर्व प्रमुख परिखा मुंडा ने चंदवा थाना में आवेदन देकर कुछ लोगों के ऊपर जान मारने की नियत से मारपीट करने का आरोप लगाया है।आवेदन में परिखा मुंडा ने कहा है कि वह बीते 31 मई को अपने सहयोगी राजेंद्र लोहरा के साथ कुडू से लातेहार किसी काम से जा रहा थे। तभी चंदवा पूर्वी के गुरीटाँड़ निवासी सकूल मुंडा के द्वारा फोन कर कहा गया कि कुछ जरूरी बात करनी है सो आप गुरीटाँड़ चले आइये।इसके बाद वे अपने साथी के साथ गुरीटाँड़ पहुंचे जँहा…

Read More