Author: SUNIL SINGH

कोलकाता । सुप्रीम कोर्ट के अनुरोध के बाद पश्चिम बंगाल को छोड़कर देशभर के अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने के संकेत दिए हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के भी अस्पतालों में आंदोलन कर रहे डॉक्टर काम पर वापस लौटेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि हड़ताल जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने आर.जी. कर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल मामले की सुनवाई के बाद पूरे देश के हड़ताली डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी। पश्चिम बंगाल में हड़ताल अब भी जारी है। हड़ताली डॉक्टरों ने स्पष्ट कर…

Read More

रांची। झारखंड में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) ने तीन जिलों लोहरदगा, हजारीबाग, रांची के 14 स्थानों पर छापेमारी की है। जहां से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल को पकड़ा गया है। झारखंड के अलावा दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी छापा मारा। पुलिस के मुताबिक सरगना रांची (झारखंड) में बैठा डॉ. इश्तियाक था। जो देश में खिलाफत और आतंकी हमलों की तैयारी में था। आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया…

Read More

सरायकेला। बीते तीन-चार दिनों से झारखंड की राजनीति में चल रहे भूचाल के बीच मंगलवार को मीडिया के समक्ष आकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने स्थिति को साफ किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। उनके पास दो विकल्प अभी खुले हैं। पहले के स्टैंड पर अब भी कायम मंगलवार देर रात चंपाई सोरेन दिल्ली से हवाई मार्ग के द्वारा कोलकाता पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झिलीगगोडा स्थित अपने आवास पहुंचे। उनके आवास पर स्वागत में देर रात तक समर्थक और कार्यकर्ता डटे रहे। आवास पहुंचने पर मंत्री…

Read More

सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन ( संख्या जेएच 22A/1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जाता है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रहा थी। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गया। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम वहां…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव गांधी की जयंती पर उनका स्मरण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा-”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बंबई (मुंबई) में हुआ था। वे सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने…

Read More

रांची । झारखंड सरकार में मंत्री चंपाई सोरेन को लेकर राज्य में सियासत गरमायी हुई है। सरायकेला से विधायक और वर्तमान सरकार में मंत्री पार्टी पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज है। कोल्हान प्रमंडल के सभी झामुमो विधायक सीएम आवास पहुंचे हैं। सभी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चंपाई सोरेन प्रकरण को लेकर बात कर रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह 22 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है । चीफ जस्टिस ने कहा कि हम एक नेशनल टास्क फोर्स का गठन कर रहे हैं इसमें विभिन्न पृष्ठभूमि के डॉक्टर होंगे जो पूरे भारत में अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों का सुझाव देंगे ताकि काम की सुरक्षा की स्थिति बनी रहे…

Read More

रांची। गढ़वा, पलामू और लातेहार के लिए मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पहली किस्त की राशि 21 अगस्त को जारी की जाएगी। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजना की राशि को जारी करेंगे। चियांकि हवाई अड्डा पर उनका कार्यक्रम होगा। इस योजना की शुरुआत पाकुड़ से हो चुकी है। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री पलामू के दौरा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम पलामू के चियांकि हवाई अड्डा पर निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पलामू जिला प्रशासन तैयारी में जुट गई है। चियांकि अड्डा पर मुख्यमंत्री का मंच तैयार किया जा रहा है और टेंट…

Read More

रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 21 अगस्त को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर आएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जरिये उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद हिनू स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक, भगवान बिरसा मुंडा चौक, नागेश्वर महतो चौक, वीर बुद्धू भगत, कार्तिक उरांव, हातमा में सिद्धू-कान्हू चौक पर माल्यार्पण करेंगे। फिर दोनों नेता कांग्रेस भवन पहुंचेंगे। वहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत सह अभिनंदन किया जायेगा। इसके बाद केशव महतो कमलेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी…

Read More

रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रांची सहित पूरे प्रदेश में महिलाएं डर के साए में रहने को विवश हैं। ट्वीट में आगे लिखा है कि सोचिए ये हाल अगर राजधानी रांची का है, तो अन्य जिलों और शहरों का हाल और कितना भयावह होगा। राजधानी रांची भर में, 2022 में 190 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटीं, जो 22% की वृद्धि के साथ 2023 में 232 तक जा पहुंची। इस साल में जून तक ही यानी महज 6 महीने में महिलाओं…

Read More

बोकारो। जिले के बालीडीह थाना इलाके में 24 वर्षीय आदिवासी महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी ह। 17 अगस्त को अर्ध बेहोशी की हालत में महिला घर पहुंची थी। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 18 अगस्त को होश में आने के बाद परिजनों को अस्पताल में घटना की जानकारी। घटना को जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर जांच शुरू की. महिला शराब बेचती है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के…

Read More