Author: SUNIL SINGH

रांची। कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी सप्तागिरी शंकर उल्का और डॉक्टर वेला प्रसाद शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित अन्य नेताओं ने पुष्प गुच्छ देकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मौके पर मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, सतीश पौल मुजनी, विनय सिन्हा दीपु,रमा खलखो सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर दोनों झारखंड सह प्रभारी सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। वहां दोनों जिला कांग्रेस कमेटी ,प्रखंड, मंडल पंचायत कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अग्रणी संगठन और प्रमुख कांग्रेस नेताओं…

Read More

रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि होमगार्ड जवानों के मानदेय का भुगतान समय से किया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने गुरुवार को कहा कि रांची जिला के यातायात ड्यूटी में प्रतिनियुक्त होमगार्ड जवानों का समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए होमगार्ड जवानों को यातायात ड्यूटी में लगाने का आदेश दिया गया था । इस आदेश के आलोक में लगभग 700 होमगार्ड जवानों को रांची जिला में यातायात ड्यूटी में लगाया गया है…

Read More

रांची। झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव, सरकार के सभी प्रधान सचिव, सरकार के सभी सचिव, सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा के कर्मचारी स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधा कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद सरकारी कार्यों को गति दे रहे है। संघ की ओर से लंबे समय से लंबित अपनी…

Read More

रांची। आगामी 23 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में 14वां हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होना है। इसमें झारखण्ड हॉकी टीम की भागीदारी भी होगी। इसके लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 09 सितम्बर को सुबह 11.00 बजे से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी, रांची में आयोजित होगा। इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म 01 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म…

Read More

रांची। उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए अलग-अलग जिलों में चल रही दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अबतक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। डीजीपी ने मौत की इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले को लेकर गंभीर हैं. इसलिए सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यूडी केस दर्ज हो रहा है। पता किया जा रहा है कि आखिर इतने युवाओं की जान कैसे चली गयी। इसके पीछे कोई बीमारी, व्यवस्था में कमी या किसी तरह का सेवन तो कारण नहीं है। सबसे ज्यादा पलामू में मौत…

Read More

उत्पाद सिपाही भर्ती: पलामू के युवक की रांची के मेदांता में मौत अब तक बारह युवकों की मौत, सौ से अधिक अब भी बीमार रांची। राज्य में उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए दौड़ का आयोजन जारी है। यह दौड़ 22 अगस्त से शुरू हुई है और 4 सितंबर तक चलेगी। अब तक कुल एक दर्जन युवाओं की मौत हो गयी है, वहीं एक सौ से अधिक युवा अब भी बीमार हैं। हालांकि दौड़ के समय लगभग तीन सौ अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। इधर सोमवार की सुबह पलामू जिले के रहनेवाले दीपक कुमार ने रांची के मेदांता अस्पताल में…

Read More

रांची नामकुम थाना के रामपुर गांव का रहने वाला था युवक। साहिबगंज। उत्पाद पुलिस की शारीरिक जांच दौरान बेहोश हुए एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार युवक विकास लिंडा उम्र लगभग 21 बर्ष पिता बिजला लिंडा रामपुर थाना नामकुम जिला रांची निवासी युवक की मौत सदर अस्पताल साहिबगंज इलाज के दौरान हो गई। शनिवार को फिजिकल टेस्ट के दौरान बेहोश हो गया था।आनन फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सदर अस्पताल साहिबगंज मे लाया गया था।जहां सभी बेहोश हुए युवक का इलाज चल रहा था। इसमें एक युवक की रविवार सुबह…

Read More

रांची रामदास सोरेन ने झारखंड के मंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली. राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी. रामदास सोरेन को चंपाई सोरेन की जगह झारखंड सरकार का मंत्री नियुक्त किया गया है. शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झामुमो के सहयोगी दलों के नेता राजभवन में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी शामिल हुए. झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किये जाने का पत्र पढ़ा. इसके बाद…

Read More

नई दिल्ली । मूसलाधार बारिश और बाढ़ की विभीषिका से घिरे गुजरात पर अब चक्रवात का साया मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा सूचना में कहा गया है कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात बन रहा है। इस बीच भारी बारिश ने गुजरात के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वडोदरा समेत कई शहरों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इतना ही नहीं मगरमच्छ नदियों से बहकर घरों की छतों पर पहुंच गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय बुलेटिन में कहा गया है कि सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर बन रहे चक्रवात के आज…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एयर मार्शल डेंजिल कीलोर के निधन से दुख जताया है। उन्होंने आज सुबह एक्स पोस्ट पर कहा कि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनकी वीरता राष्ट्र के प्रति उनके अटूट साहस और समर्पण का प्रमाण है। उनकी विरासत आसमान से भी आगे तक फैली हुई है। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के संस्थापक के रूप में, उन्होंने खेलों के माध्यम से समावेशिता, जागरूकता और सशक्तिकरण के आंदोलन को बढ़ावा देते हुए 450,000 से अधिक विशेष बच्चों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एयर मार्शल डेंजिल कीलोर एक ऐसे नायक…

Read More

बाेकाराे। जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के करमटिया गांव के युवक मुकेश कुमार (35) का शव पुलिस ने बुधवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे से बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए पहाड़ी की ओर गए थे। उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी।…

Read More