रामगढ़ । एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने की परिकल्पना मारवाड़ी युवा मंच ने की है। इसी सपने को साकार करने के लिए हर दिन पहल की जा रही है। इसी उद्देश्य से रामगढ़ शहर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। मंगलवार की देर रात तक लोग जांच कराने आते रहे। मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित शिविर का उद्घाटन डॉक्टर और मंच के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर के कार्डियोलॉजिस्ट एवं मधु रोग विशेषज्ञ डॉ विनय…
Author: SUNIL SINGH
रांची। राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में झारखंड की हिस्सेदारी: वर्ष 2019-20 में 1.59 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1.64 प्रतिशत हो गयी। द्वितीयक क्षेत्र ने सबसे तेज दर से और प्राथमिक क्षेत्र ने सबसे कम दर से विकास किया है। झारखंड में महंगाई दर पिछले एक साल से ज्यादातर समय 6 प्रतिशत की लक्षित दर के भीतर ही रही है। रिपोर्ट की फैक्ट फाइल राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में झारखंड की हिस्सेदारी: वर्ष 2019-20 में 1.59 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2023-24 में 1.64 प्रतिशत हो गयी। प्रति व्यक्ति आय: झारखंड की प्रति व्यक्ति आय कम है, वर्ष 2000-01 में…
रांची : झारखंड विधानसभा सत्र के चौथा दिन में सीपी सिंह ने इरफान अंसारी को चैलेंज कर दिया है। दरअसल इरफान अंसारी ने पीएम मोदी 15 लाख देने वाले बयान पर केंद्र सरकार को सदन में घेरा था। जिसके जवाब विधायक सीपी सिंह ने दिया। उन्होंने इरफान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस तरह का बयान का प्रमाण वे सदन में दिखा दें तो मैं विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दूंगा। प्रमाण नहीं दिखा पाये तो उन्हें देना होगा इस्तीफा: सीपी सिंह विधायक सीपी सिंह ने भरी सदन में कहा कि अगर मंत्री इरफान अंसारी प्रधानमंत्री…
रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के माना गांव के पास ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में सीमा सड़क संगठन के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए। राहत की बात यह है कि 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 47 मजदूरों की तलाश जारी है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ” उत्तराखंड के चमोली जिले में इफड अंतर्गत कार्य कर रहे कई श्रमिकों की टूटे ग्लेशियर की चपेट में आने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार बीआरओ, आइटीबीपी एवं अन्य द्वारा राहत…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल जब पूरा देश महाशिवरात्रि के हर्षोल्लास में डूबा हुआ था, तब झारखंड का हजारीबाग आग की लपटों में झुलस रहा था। महाशिवरात्रि जुलूस पर कल पत्थरबाजी और हिंसक झड़प की घटना ने साबित कर दिया कि झारखंड सरकार हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने में नाकाम है।आगे उन्होंने कहा कि झारखंड, विशेषकर हजारीबाग में हिंदुओं के पर्व त्योहार पर हिंसा का यह पहला मामला नहीं है। विगत कुछ सालों के दौरान रामनवमी, नवरात्रि, सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि के त्योहार में लगातार…
रांची । पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को जेपीएससी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने एल. खियांग्ते के नाम का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को इस पर मुहर लगा दी है। राज्यपाल ने इस नियुक्ति के साथ आशा व्यक्त की कि इससे राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध और सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा, उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आयेगी। उल्लेखनीय है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद…
महाकुम्भनगर । रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज प्रयागराज जंक्शन पहुंचे। रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर महाकुम्भ के दौरान रेलवे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह भव्य आयोजन संभव हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने बिहार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का भी आभार जताया। वैष्णव ने कहा इन दोनों के सहयोग से रेलवे ने बेहतर समन्वय स्थापित किया और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा की सुविधा दी। रेलमंत्री ने बताया…
चंडीगढ़ । बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्च अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों से ड्रोन और हथियार बरामद किए गए हैं। बीएसएफ द्वारा यह आपरेशन बुधवार रात चलाया गया। बीएसएफ के अनुसार, अमृतसर के गांव बल्लड़वाल में सीमावर्ती क्षेत्र के खेतों से एक काले रंग का बैग बरामद किया गया। इसमें तुर्किये में बनी दो पिस्तौल, चार मैगजीन थी। बीएसएफ की अन्य टीम ने गांव खानवाल के खेतों से चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया। सीमावर्ती गांव दाउके से भी एक ड्रोन बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में कुछ नशीले पदार्थ…
राजपीपला/अहमदाबाद । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा की भव्यता देखी। सभी ने सरदार साहब की एकता, अखंडता और अटूट धैर्य की भावना का प्रत्यक्ष अनुभव किया। सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभुकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपये तक चिकित्सा व्यय का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक खर्च होने पर कॉरपस फंड द्वारा भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों का…
रांची। कांग्रेस कोटे के मंत्री और पार्टी विधायकों के बीच संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया है। झारखंड प्रभारी के राजू के निदेर्शों के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मंत्रियों और विधायकों के बीच संगठनात्मक जवाबदेही निर्धारित की है। प्रभारी के राजू ने यह आदेश दिया है कि विधायक अपने दायित्व वाले जिले में महीने की पहली तारीख को और दूसरे जिले में 15 तारीख को बैठक आयोजित करेंगे। वे जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड कमेटी के माध्यम से कार्यकतार्ओं से मांग पत्र या याचिका प्राप्त करेंगे। साथ ही, शिकायत याचिकाओं का विवरण इकट्ठा करेंगे और…