Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»करम डाली विसर्जन के साथ संपन्न हुआ प्रकृती पर्व करमा, प्रशासन रहा मुस्तैद
    झारखंड

    करम डाली विसर्जन के साथ संपन्न हुआ प्रकृती पर्व करमा, प्रशासन रहा मुस्तैद

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बारियातू। प्रखंड मुख्यालय सहित नौ पंचायतों के गांवों और टोला में बुधवार को प्रकृति पर्व करमा हर्षोल्लास और परंपरागत धूमधाम के साथ मनाया गया। शाम होते ही पार्वतीनें और युवक-युवतियां पाहन-पुजारी की अगुवाई में करमा जवा रख पूजा-अर्चना में जुटीं। जंगलों से लायी गयी करम डाली को अखरा में स्थापित कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।  पूरे दिनभर करमा गीतों की गूंज से गांवों का माहौल उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। शाम ढलते ही अखरा में युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंचा। करम मंडपों को फूल-पत्तों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। आठवें दिन जावा जगाने के साथ करम डाली गाड़ी गयी। पाहन की देखरेख में तीन डालियों की पूजा-अर्चना की गयी। इस दौरान करमा कथा सुनाई गई और करमा गोसाई की परिक्रमा कर जल अर्पित की गयी। इसके बाद युवाओं ने टोली बनाकर पूरी रात नाच-गान किया। गांव की पार्वतीनों ने घर-घर पुआ-पकवान बना कर अर्पित किया। गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक गीतों के बीच करम डाली का विसर्जन किया गया। महिलाएं और युवतियां समूह बनाकर नृत्य-गीत करती हुई विभिन्न जलाशयों तक पहुंचीं। जहां जावा फूलों का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। मांदर, ढोल और नगाड़े की थाप पर सामूहिक नृत्य ने पर्व की रौनक और बढ़ा दी। विसर्जन के दौरान सभी प्रमुख जलाशयों पर प्रखंड, अंचल और पुलिस प्रशासन की चौक-चौबंध व्यवस्था रही। अधिकारी व पुलिस बल लगातार सक्रिय रहे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेद सुरेश वासनी की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर,68 लोगों ने किया रक्त दान
    Next Article जीएसटी पर आठ वर्षों पर खुली केंद्र सरकार की आंखें : कांग्रेस
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      तेतारियाखाड़ कोलियरी परिसर में विस्थापित, प्रभावित, ट्रक ओनर की बैठक संपन्न

      September 4, 2025

      पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखे: राजेश

      September 4, 2025

      जीएसटी में ऐतिहासिक कटौती से आमजन, किसान और उद्योग जगत को मिलेगा लाभ: निर्मल जैन

      September 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • तेतारियाखाड़ कोलियरी परिसर में विस्थापित, प्रभावित, ट्रक ओनर की बैठक संपन्न
      • पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखे: राजेश
      • पाकुड़ पुलिस इन दिनों अवैध लॉटरी धंधेबाजों के खिलाफ सख्त
      • जीएसटी में ऐतिहासिक कटौती से आमजन, किसान और उद्योग जगत को मिलेगा लाभ: निर्मल जैन
      • वृद्ध दम्पति की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version