Author: SUNIL SINGH

रांची । भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद शनिवार को बाहर आयेंगे। इतने दिनों तक भगवान की प्रतिमा का अलौकिक शृंगार किया गया। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्रदान होगा। फिर भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से भक्तों की भीड़ जुटने लगेगी। शाम चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान शुरू होगा। फिर 108 दीपों से मंगलआरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता के द्वादश अध्याय का पाठ और भगवान की स्तुति की जायेगी। भगवान जगन्नाथ को मालपुआ सहित अन्य मिष्ठानों का भोग लगाया जायेगा। शनिवार को भगवान…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को राजभवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति डॉ विद्युत रंजन षाड़ंगी को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलायी। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ लेने के उपरांत हार्दिक बधाई दी। इससे पूर्व प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग वंदना डाडेल ने न्यायमूर्ति डॉ विद्युत रंजन षाड़ंगी का झारखंड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा और राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

पटना । बिहार के सारण जिले में एक और पुल धराशायी हो गया। आज सुबह बनियापुर प्रखंड के सरेया पंचायत में पुल भरभराकर गिर गया। बारिश के कारण पुल कमजोर हो गया था। इस पुल का निर्माण मुखिया श्रवण महतो के फंड से किया गया था। गनीमत रही कि पुल गिरने के समय आवागमन बंद था। सारण जिले में पिछले दो दिन में यह तीसरा पुल गिरा है। बुधवार को लहलहादपुर प्रखंड अंतर्गत जनता बाजार थाना क्षेत्र में दो पुल धाराशायी हो गए थे। इस समय सारण जिले में मानसून सक्रिय है। पूरे जिले में जोरदार बारिश हो रही है।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए नमन किया । भाजपा ने एक्स हैंडल में स्वामी विवेकानंद के प्रमुख अनमोल वचन ‘संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी शानदार होगी’ को भी उद्धृत किया है। भाजपा ने एक्स पर लिखा है-”महान दार्शनिक, ओजस्वी वक्ता, युग प्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु की उक्ति ‘जीव ही शिव है’ को अपने जीवन में उतारते हुए उद्धृत करते हुए सुझाव दिया कि ईश्वर हर जीवित प्राणी…

Read More

रांची । राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का तबादला किया है। लातेहार के एसडीएम कौशल कुमार को दुमका का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, दुमका के एसडीएम अजय कुमार रजक को लातेहार का एसडीएम बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम के अपर आयुक्त रोहित सिन्हा को नगर आयुक्त देवघर नगर निगम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि देवघर के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का अपर उपायुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाइकोर्ट ने राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिया, जो स्वागत योग्य है। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सदन से सड़क तक आवाज उठा रही है। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण प्राप्त है। कहा कि स्थिति ऐसी भयावह हो चुकी है कि पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी ही बदल गयी है। कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी…

Read More

रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस पार्टी द्वारा एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाना अत्यंत दुखद है। यकीन है कि झारखंड की जनता इस फैसले की कड़ी निंदा करेगी और इसे दृढ़ता से खारिज करेगी। वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने लिखा कि चंपाई सोरेन जैसे वरिष्ठ नेता के साथ सोरेन परिवार का यह व्यवहार बहुत शर्मनाक और निंदनीय है। वैसे भी सरकार तो जेल से हेमंत सोरेन ही चला रहे थे, लेकिन जेल से जमानत पर बाहर आते ही फिर से गद्दी पर…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सत्संग त्रासदी देश के लिए नई नहीं है। 24 घंटे पहले मची भगदड़ में जनहानि से सारा देश शोकाकुल है। हाथरस में मृतकों का आंकड़ा 116 से बढ़कर 121 पहुंच गया है। साल 2003 से अब तक हुए ऐसे प्रमुख हादसे पढ़कर रूह कांप जाती है। 27 अगस्त 2003ः महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुंभ मेला में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत। लगभग 140 लोग घायल। 2005ः महाराष्ट्र में सतारा के मांढरदेवी में मची भगदड़ में 340 लोगों की मौत। 03 अगस्त, 2008ः हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में…

Read More

गिरिडीह । बगोदर थाना इलाके में मंगलवार की देर रात मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में बगोदर थाना इलाके के माहुरी गांव निवासी करम महतो और कोकिल महतो शामिल हैं। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी और दोनों को पहले स्वास्थ केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों को मौत की पुष्टि डॉक्टर ने किया। जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात…

Read More

रामगढ़ । झारखंड सरकार किसानों की जिंदगी बदलने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। किसान इसका भरपूर लाभ उठाएं। रामगढ़ में किसान मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी एवं नियुक्ति चयन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में यह बात कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कही। वह मंगलवार देर शाम रामगढ़ पहुंचे और कई घंटे किसानों के बीच बिताए। यहां उन्होंने 18.17 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया। साथ ही 18 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया। इस दौरान उन्होंने टाउन हॉल परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए मेले का भी आनंद उठाया। उनके साथ रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बढ़कागांव विधायक अंबा…

Read More

रांची । राज्य के नवचयनित 1500 प्लस टू शिक्षकों को तीन जुलाई को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह दिन के 12 बजे से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में होगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे। राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति…

Read More