Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के हंगामे की वजह कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक पर अपनी बात रखनी चाही। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इस मुद्दे को उठाने के सलाह दी। बावजूद इसके सदन में हंगामा जारी रहा। इस पर कार्यवाही को 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के युवा, बेरोजगार इस सरकार की नीति और नीयत को समझ चुके हैं। 5 लाख प्रतिवर्ष नियुक्ति, बेरोजगारी भत्ता का झांसा देकर सत्ता में आयी। राज्य सरकार ने बार-बार युवाओं को ठगा है। यह वही सरकार है, जिसने अपने पहले पार्ट में नियुक्ति वर्ष की घोषणा करके युवाओं को निराश किया है। कहा कि जेएसएससी द्वारा जारी चुनावी परीक्षा कैलेंडर में दो-तीन माह बाद की संभावित परीक्षा तिथि घोषित करना चंपाई सोरेन सरकार की एक सोची समझी साजिश है। ये भ्रष्ट-निकम्मी सरकार विधानसभा चुनाव तक युवाओं के आक्रोश दबाकर…

Read More

रांची। ईडी अधिकारियों पर हमले और आपराधिक साजिश से जुड़े संसद में पूछे गए सवाल का केंद्र सरकार ने जवाब दिया है, जिसमें बताया गया है कि रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद प्रेम प्रकाश ने ही ईडी अधिकारियों पर हमले की साजिश रची थी उसे 25 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया गया था। प्रेम प्रकाश ने ईडी के जांच अधिकारी पर हमला करने और अधिकारियों को तुच्छ मामलों में फंसाने की योजना बनाई थी। बता दें कि रांची के सांसद संजय सेठ ने 11 दिसंबर 2023 को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान ईडी और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर…

Read More

तरौबा । दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार (भारतीय समयानुसार) अफगानिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसका सामना भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। 57 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक केवल 5 रन बनाकर फजलहक फारूकी की गेंद पर बोल्ड हो गए, लेकिन इसके बाद रीजा हैंड्रिक्स और कप्तान एडन मार्करम ने दूसरे विकेट के लिए नाबाद 55 रनों की साझेदारी कर 8.5…

Read More

रांची। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने गुरुवार को बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में शामिल हेमंत सोरेन सहित 12 आरोपितों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी है। इससे पूर्व जेल में बंद हेमंत सोरेन को गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। पेशी के बाद अदालत ने हेमंत सोरेनए बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, झामुमो नेता अंतू तिर्की, मो सद्दाम, मो अफसर अली, विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय, इरसाद अख्तर, शेखर कुशवाह, हजारीबाग के कोर्ट कर्मी मो इरशाद, कोलकाता के रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस के…

Read More

, पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने तीन वाहनों को फूंक दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जलाए गए सभी वाहन हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह के भाई विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह से संबंधित हैं। विधायक कमलेश कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह हैदरनगर में डंडिला से सड़ेया तक का रोड निर्माण करवा हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात भाकपा माओवादियों का एक दस्ता डंडिला के इलाके में पहुंचा था और एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को फूंक…

Read More

खूंटी । रथयात्रा का नाम आते ही लोगों के मन में आोडिशा के पुरी का ऐतिहासिक रथयात्रा के साथ ही रांची के जगन्नाथपुर की रथायात्रा कौंध जाती है, लेकिन रथयात्रा का प्रचलन सदियों से राजा-रजवाड़ों के यहां होता आ रहा है। छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ में निकलनेवाली रथयात्रा की बात को ही लें, तो पुराने राजवंश के सदस्यों का दावा है कि जरियागढ़ में लगभग ढाई सौ वर्षों से रथयात्रा निकाली जा रही है। भले ही राजप्रथा को समाप्त हुए कई दशक गुजर गये हों, लेकिन कोरोना संकट के दो वर्षों को छोड़ दें, तो जरियागढ़ की रथायात्रा कभी…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। धामी ने उन्हें राज्य की जनता की ओर से पुनः रक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नैनीताल में पार्किंग सुविधा विकसित करने के लिए रक्षा संपदा की भूमि राज्य सरकार को देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री से पर्यटन नगरी नैनीताल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग सुविधाओं के विकास के लिए नैनीताल स्थित रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि को राज्य सरकार…

Read More

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। तलाशी अभियान कांडा-पोनी इलाके में चलाया गया। यहां 9 जून को आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर गोलीबारी की थी। उत्तर प्रदेश राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई थी। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई थी और 41 अन्य घायल हुए थे। खबर लिखे जाने…

Read More

रांची । साई सेंटर, बैंगलोर में आठ जुलाई से 31 अगस्त तक जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रीय कैंप आयोजित है। इसमें झारखंड के पांच खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है। इन पांच खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी नीरू कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निराली कुजूर और निशा मिंज सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं तथा एक खिलाड़ी बिनीमा धान खूंटी जिला की रहने वाली है। राष्ट्रीय हॉकी कैंप में झारखंड के पांच खिलाड़ियों को आमंत्रित करने पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी है।

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला बुधवार को 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। ओम बिरला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बधाई दी और आसन तक पहुंचाया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधन में कहा, ”आदरणीय अध्यक्ष जी, यह सदन का सौभाग्य है कि आप दूसरी बार इस आसन पर…

Read More