रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन हेमंत सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जैक की मैट्रिक परीक्षा में विज्ञान और हिंदी के पेपर लीक के पीछे विपक्षी दलों की साजिश बताया। मंत्री ने साफ कर दिया है कि सदन के अंदर सत्ता पक्ष विपक्षी दलों को उसी के अंदाज में जवाब देने को तैयार हैं। विधानसभा में प्रवेश करने से पहले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि लोकप्रिय हेमंत सरकार पर इसी तरह के अनर्गल आरोपों की वजह से जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 विधायक…
Author: SUNIL SINGH
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र प्रारंभ होने से पहले विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प भेंट किया। दूसरी ओर विधानसभा में मुख्यमंत्री सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, प्रभारी सचिव झारखंड विधान सभा माणिक लाल हेंब्रम ने किया।
रांची। झारखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए इ-केवाइसी कराने की तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। इससे राज्य के 61,03,667 परिवारों को अपने राशन कार्ड का इ-केवाइसी कराने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिलेगा। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पीएच, एएवाई के अलावा राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आनेवाले हरे राशन कार्ड और अन्य सभी कार्डधारी परिवारों के सभी सदस्यों की इ-केवाइसी को अनिवार्य किया है। इसका मकसद यह है कि वास्तविक लाभुकों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इ-केवाइसी…
रांची। राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, मुख्य सूचना आयुक्त, सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सोमवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं होने के कारण उक्त नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इसके बाद अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए मार्च माह के अंतिम सप्ताह की तिथि निर्धारित की है। दरअसल राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त सहित कई संवैधानिक…
शिमला । हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। रविवार सुबह मंडी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भय का माहौल बन गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई और इसका केंद्र मंडी जिले में 31.48 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.95 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आए और कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। इसका केंद्र मंडी में जमीन की सतह से 7 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि…
जामताड़ा। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने झारखंड विधानसभा में अब तक नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक दल के नेता का चयन नहीं किये जाने पर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सदन और आम जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं है। सत्ताधारी दल विपक्ष की भूमिका निभायेगा। नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं किये जाने पर भाजपा पर तंज मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर तंज कसते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र शुरू होने वाला है लेकिन…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि झारखंड को शर्मसार कर देने वाले मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक के बाद पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। सरकार अब तक तय नहीं कर पायी है कि मैट्रिक पेपर लीक मामले की जांच सीआइडी करेगी या एसआइटी। इस बीच सूचना है कि पुलिस ने एक ही नाम के 2 युवकों की गिरफ्तारी की है। अब तक कथित रूप से कोडरमा, मधुपुर से प्रिंस नाम के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, तीसरे प्रिंस…
रांची। परिचालन की तकनीकी बाधाओं के कारण निम्नांकित ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस, 23 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस (वाया-मूरी) 24 और 26 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन-संख्या 18101 टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया-मूरी) 26, 28 फरवरी और दो मार्च को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती 27 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12825 रांची-आनंद विहार टर्मिनल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 27 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण…
रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद समीर उरांव ने झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी सीके राजू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शनिवार को जारी बयान में उरांव ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी का बयान पूरी तरह दिखावा है और सच्चाई से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास आदिवासी मूलवासियों के विरोध से भरा पड़ा है। कांग्रेस में केवल शोषण और दमन की प्रवृत्ति रही है। उरांव ने कहा कि झारखंड की जनता कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे से भली-भांति परिचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 5,514 लाभार्थियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है। इस योजना के तहत कक्षा आठ से 10 तक की छात्राओं को 2,500 रुपये प्रति वर्ष और कक्षा 11-12 के लिए 5,000 रुपये प्रति वर्ष दिये जाने थे, ताकि वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें। फंड की कमी के कारण अभी तक कई किशोरियों को उनकी राशि नहीं मिल पायी है। बजट का सही तरीके से आवंटित नहीं किये जाने और प्रशासन की लापरवाही के कारण योजना पूरी…
रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक के शर्मा मार्केट (टावर) परिसर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। मार्केट के ऊपर वाले तल्ले में भीषण आग लगी है, जो नीचे तक फैल रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। आग कैसे लगी अबतक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आयी है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने…