Author: SUNIL SINGH

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद उदितराज की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुप्पीको लेकर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा के पूर्व सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जो हर मंच पर सामाजिक न्याय की बातें करते हैं, जिनकी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन है, इस मामले में उनकी चुप्पी ऐसे घृणित बयान का समर्थन कर रही है। अखिलेश यादव की चुप्पी इनका असली चेहरा उजागर करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद उदितराज…

Read More

चंडीगढ़ । भारत सरकार द्वारा चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी ने मुख्य सचिव का प्रभार छोड़ दिया है। मंगलवार को वह दिल्ली में चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। सचिवालय में चर्चा है कि सोमवार रात मुख्य सचिव का कार्यभार छोड़ने से पहले उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले विवेक जोशी ने कहा कि वह भले ही बेहद कम समय के लिए हरियाणा आए लेकिन अपने गृह राज्य में आना उनके लिए गौरव की बात है। छोटे-से कार्यकाल को लेकर उन्होंने कहा कि दिसंबर में शुरू किया…

Read More

रांची। झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला किया है। मरांडी ने कहा कि सीएम ने हाल ही में कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा और करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री के लोग यह दावा करेंगे कि वे सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री हैं, लेकिन इस आयोजन से लाखों बेरोजगार युवाओं के सवाल हल नहीं होंगे। जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाया कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा,…

Read More

रांची। आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की याचिका पर मंगलवार को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाइकोर्ट ने इडी को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया। अब 27 फरवरी को इस मामले में हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल पूजा सिंघल ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने के बाद भी निचली अदालत ने इडी की प्रोसिक्यूशन कंप्लेन पर संज्ञान लिया, जो न्याय संगत नहीं है, इसलिए निचली अदालत के संज्ञान को रद्द किया जाना चाहिए। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। पूजा सिंघल…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को स्वामी रामकृष्ण परमहंस को उनकी जयंती पर नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा, “सभी देशवासियों की ओर से स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।” प्रधानमंत्री मोदी ने एक पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक ऐसे संत थे जिन्होंने मां काली का स्पष्ट साक्षात्कार किया था। जिन्होंने मां काली के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। वह कहते थे ये संपूर्ण जगत यह चराचर सब कुछ मां की चेतना से व्याप्त है। यही…

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के फरीदकोट जिले में ट्रक से टकराने के बाद एक बस बरसाती नाले में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई और 21 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर के लिए रैफर किया गया है।अन्य घायलों का फरीदकोट में इलाज चल रहा है। बताया गया कि मंगलवार की सुबह न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस फरीदकोट से अमृतसर से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सवारियों से भरी थी। हलका कोहरा व स्पीड होने के कारण बस सामने से आ रही ट्रक…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अफसर अजय कुमार सिंह व आरके मलिक शुक्रवार को सेवानिवृत हो जाएंगे। इसको लेकर डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में आरके मल्लिक की सेवानिवृति को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा विदाई कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। वहीं पूर्व डीजीपी अजय कुमार के विदाई को लेकर कल यानि शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अजय कुमार वर्तमान में झारखंड पुलिस हाउसिंग में एमडी के पद पर पदस्थापित हैं, जबकि आरके मलिक डीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित थे। विदाई समारोह में झारखंड पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित थे। पांच में से…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सत्य, अहिंसा, त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रध्दांजलि। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए लिखा कि सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और मानवता के उपासक, हम सब के आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन। बापू ने अहिंसा और स्वच्छता का जो संदेश दिया है, वह अनंतकाल तक विश्व…

Read More

रांची । मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को कहा कि मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह के योग से त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों…

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आज संघर्ष मोर्चे में शामिल किसानों तथा संयुक्त किसान मोर्चा के बीच अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बड़ा फैसला लिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। किसान साझा रणनीति बनाकर संघर्ष का ऐलान करेंगे। इससे पहले भी किसानों के सभी संगठनों के बीच पहले दौर की वार्ता हो चुकी है। खनौरी बॉर्डर में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 54वां दिन है। गुरुवार रात से डल्लेवाल को 3-4 बार उल्टियां आ चुकी हैं। आज सुबह भी डल्लेवाल की तबियत बगड़ी। आज खनौरी और शंभू…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपराह्न करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। आज संपत्ति कार्ड हासिल करने वालों में 10 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 230 से अधिक जिलों के 50 हजार से अधिक गांवों के संपत्ति मालिक हैं। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का संक्षिप्त ब्यौरा साझा किया है। ग्रामीण भारत आर्थिक तरक्की की राह…

Read More