Author: SUNIL SINGH

दुमका । झारखंड के दुमका में पश्चिम बंगाल की किशोरी के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म रूह कंपा देने वाला है। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान जो युवक किशोरी की मदद करने आए थे, वे भी वहशी बन गये और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। किशोरी के एक करीबी रिश्तेदार की 11 जून को दुमका में शादी थी। वह इसमें शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल से आई थी। यहां उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। रात करीब 11 बजे किशोरी अपने नये दोस्त के साथ बात कर रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने दोनों को पहले फटकार लगाई और फिर…

Read More

RSS के इंद्रेश बोले-अहंकार ने भाजपा को 241 पर रोका:राम सबके साथ न्याय करते हैं, जिस पार्टी ने घमंड किया तो उसे पूरी ताकत नहीं दी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कहा- राम सबके साथ न्याय करते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया। उनको जो पूर्ण हक मिलना चाहिए, जो शक्ति मिलनी चाहिए, वो भगवान ने अहंकार के कारण रोक दी। इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कानोता में…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले के आरोपित और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मेडिकल चेकअप के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को शामिल होने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इस मामले पर कल (15 जून) को सुनवाई होगी। वेकेशन जज मुकेश कुमार ने केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर 19 जून को सुनवाई करने का आदेश दिया। आज केजरीवाल की ओर वकील एन हरिहरन पेश हुए। याचिका में कहा गया है कि जब…

Read More

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने बदरीनाथ से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। इन दोनों सीटों पर 2022 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा पर्यवेक्षकों ने रायसुमारी के बाद गुरुवार को उम्मीदवारों के नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे। इसके बाद समिति ने देररात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र…

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में माता रतनगढ़ के भक्तों के लिए शुक्रवार का दिन दर्दनाक साबित हुआ है। राज्य के दतिया जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल पर अनियंत्रित होकर पलटते हुए नीचे गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। मृतकों में महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं। यह हादसा दूसरडा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास हुआ। ट्रैक्टर की अचानक स्टेरिंग फेल हो जाने से यह हादसा हुआ । घटना तड़के चार से पांच बजे के बीच की…

Read More

श्री बंशीधर नगर( गढ़वा)। श्री बंशीधर नगर में बीती रात बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है।एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी लोग काम की तलाश में जामनगर जाने के लिए टेंपू से श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन शक्तिपुंज एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए जा रहे थे घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार सिलिया टोंगर ग्राम से लगभग 10 से 12 लोग काम की तलाश में जामनगर जाने हेतु शक्तिपुंज एक्सप्रेस पकड़ने के…

Read More

लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजमहल लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम डिलीट कर दिए गए थे। सिर्फ राजमहल लोकसभा क्षेत्र के तहत मतदाता सूची से ही आठ से दस हजार नाम उड़ा देने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत राजमहल के विधायक और भाजपा नेता अनंत ओझा ने चुनाव आयोग से की है। राजमहल लोकसभा सीट से तला मरांडी को भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया था। भाजपा विधायक ने कहा कि मतदाता सूची से नाम उड़ा देने के कारण हजारों की संख्या में लोग मतदान से वंचित हो गए थे।…

Read More

रांची। जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार शेखर कुशवाहा को गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची प्रीवेंशन आॅफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान एजेंसी के अधिवक्ता ने कोर्ट से शेखर कुशवाहा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने शेखर कुशवाहा को जेल भेज दिया। वहीं कोर्ट रिमांड पर कल फैसला सुनायेगा। बता दें कि बुधवार की देर शाम ईडी ने रांची के जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। ईडी ने भूमि घोटाले से संबंधित केस में कुशवाहा गिरफ्तारी की…

Read More

रांची। मनी लांड्रिंग मामले में झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित जिन दस आरोपियों के खिलाफ पिछले दिनों चार्जशीट दाखिल की गयी थी, उस पर विशेष कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान लिया। इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख मुकर्रर की है। इडी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें झामुमो नेता अंतू तिर्की, राजस्व विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस के दो कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो इरशाद के अलावा प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली…

Read More

रांची। राज्य में एक बार फिर ओबीसी का आरक्षण 14 से बढ़ा कर 27 प्रतिशत करने की कवायद शुरू हो गयी है। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का दायरा बढ़ाने की अनुशंसा कर दी है। आयोग की ओर से कार्मिक विभाग को भेजी गयी अनुशंसा में लिखा गया है कि झारखंड राज्य में पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है. पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति दयनीय है। झारखंड राज्य में पिछड़ा वर्ग की आबादी को ध्यान में रखते हुए इनके लिए समेकित आरक्षण की सीमा 14 से बढ़ा कार…

Read More

रांची। म्यूटेशन में देरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि अगर किसी अचंल में म्यूटेशन कार्य 90 दिनों के अंदर नहीं होता है, तो अंचल अधिकारी को शो कॉज किया जायेगा। बता दें कि सीएम चंपाई बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मंत्रियों, विभागों के प्रधान सचिव/ सचिव और प्रमंडलीय आयुक्तों की उपस्थिति में जिला के उपायुक्तों के साथ विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उपायुक्तों को ये निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि म्यूटेशन तय समय सीमा के अंदर हो, इसे सुनिश्चित करें।…

Read More