लोहरदगा । एएसआई धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपित सिपाही अनंत सिंह मुंडा को पुलिस ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एएसआई के शव को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।बताया जाता है कि घटना के बाद सिपाही ने खुद को रूम में बंद कर लिया था। लोहरदगा एसपी हरिश बिन जमा और पुलिस की टीम ने 10 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सिपाही पर काबू पाया और उसे गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव…
Author: SUNIL SINGH
राज्य सीटें भाजपा + कांग्रेस+ अन्य उत्तर प्रदेश 80 36 43 1 महाराष्ट्र 48 17 30 1 आंध्र प्रदेश 25 21 0 4 (YSRCP) तेलंगाना 17 8 8 1 (AIMIM) पश्चिम बंगाल 42 12 1 29 (TMC) बिहार 40 30 9 1 तमिलनाडु 39 0 39 मध्यप्रदेश 29 29 0 0 कर्नाटक 28 19 9 0 गुजरात 26 25 1 0 राजस्थान 25 14 10 कांग्रेस + 1CPI-M 0 ओडिशा 21 20 1 0 केरल 20 1 18 1 (CPI-M) असम 14 11 3 0 झारखंड 14 9 5 0 पंजाब 13 0 7 कांग्रेस +3 AAP 2 + 1…
रामगढ़ झारखंड की रामगढ़ जिला पुलिस ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य के डोडा की बड़ी खेप जब्त किया है. पुलिस ने डोडा की इस खेप को एस्कॉर्ट कर रहे वाहन के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. रामगढ़ पुलिस को नशे के कारोबार में यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को बीती रात गुप्त सूचना मिली थी कि नशे के सौदागर लाल रंग के छोटे ट्रक में डोडा नामक मादक पदार्थ को रांची से हजारीबाग के रास्ते पंजाब ले जा रहे हैं. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ के नेतृत्व…
नई दिल्ली। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए गए। इस चुनाव में एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को हासिल तो वहीं, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की। इस चुनावी परीक्षा के रिजल्ट में ऐसे कई प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। बात करें मध्य प्रदेश की तो यहां की इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी ने एतिहासिक जीत दर्ज की। यह मध्य प्रदेश में किसी भी भाजपा उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत रही।…
नई दिल्ली । मालदीव के राष्ट्रपति ने लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश में इस पर खुशी जताई है। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू ने लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा तथा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई। मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि और स्थिरता की दिशा में अपने साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता…
कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए आज दोपहर 1:00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना होंगी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से 10 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कोरबा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार रात परिणाम घोषित किए। भाजपा का 1.2 प्रतिशत वोट प्रतिशत बढ़ा है। जबकि 0.4 फीसदी वोट प्रतिशत घटने से एक सीट पर कांग्रेस सिमट गई।चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को जहां 52.65 प्रतिशत मत मिले ,वहीं कांग्रेस को 41.0 6 प्रतिशत मत मिले हैं। बसपा को 1.16 प्रतिशत तथा सीपीआई को 0. 24 प्रतिशत मत मिले। नोटा में 0.90 तथा अन्य के खाते में 3.99 फीसदी वोट गए । इस लोकसभा…
नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी। इसमें मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया गया है कि यह बैठक पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू होगी। लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों की घोषणा के बाद होने वाली इस बैठक पर सबकी नजरें हैं। बैठक प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होगी। इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।
रांची। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के हटिया डैम से बुधवार को पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक दस नंबर का झारखंड लिखा हुआ खिलाड़ी वाला टी शर्ट पहने हुए हैं। स्थानीय लोगों मैं घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से युवक का शिनाख्त कराया लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। युवक की पहचान अबतक नहीं हो पाई है।
रांची। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सभी पार्टियां और गठबंधन रणनीति बनाने में जुट गये हैं। इसी क्रम में नयी दिल्ली में एनडीए की बैठक बुधवार को शाम चार बजे से होगी। इसमें सभी घटक दलों के नेताओं को बुलाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह खुद घटक दलों के नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने झारखंड में अपनी सहयोगी पार्टी आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को फोन कर बैठक में आने का आमंत्रण दिया है। सुदेश महतो इस बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।
रामगढ़ । लोकसभा चुनाव की मतगणना हजारीबाग में शुरू हो गई है। बाजार समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। तीन लेयर सिक्योरिटी के बीच पदाधिकारियों ने सबसे पहले बैलट पेपर की मतगणना शुरू की है। इसके बाद ईवीएम की काउंटिंग शुरू होगी। डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि अलग-अलग विधानसभा में बूथ के आधार पर राउंड का निर्धारण किया गया है। सबसे अधिक मांडू विधानसभा में बूथ हैं। इसलिए वहां 25 राउंड में मतगणना पूरी होगी। बरही में 20 राउंड में मतगणना पूरी होगी। इसके अलावा हजारीबाग, बड़कागांव और रामगढ़ विधानसभा…