रांची। योग दिवस पर योग मित्र मंडल ने वेबिनार का आयोजन किया, जिसका विषय था महिला सशक्तिकरण के लिए योग। मुख्य वक्ता में प्रोफेसर कामिनी कुमार कहा कि योग मित्र मंडल का उद्देश्य योग की सही और सटीक जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि योग मित्र मंडल गांव-गांव जाकर योग का प्रचार प्रसार करता है।

प्रोफेसर कामिनी कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हर दिन योग करना चाहिए। महिलाओं की अपनी पूरी जिंदगी में कई तरह की भूमिका निभानी पड़ती है, जिस कारण उनपर बहुत से दबाव पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि योग महिलाओं को सशक्त बनाने का माध्यम है, उन्होंने कहा आसान शारीरिक दर्द को काम करता है, जिससे ताकत बढ़ती है। महिलाएं अगर योग से जुड़ी रहे तो उन्हें शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है। सशक्त होने के लिए महिलाओं को सबसे पहले शरीर को स्वस्थ रखना होगा योग सभी विधाओं से संपूर्ण विधा कहलाती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योग की अहम भूमिका है। योग से आत्मविश्वास बढ़ता है।

हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी: निशा जोशी
योग गुरु डॉक्टर निशा जोशी ने कहा कि हमें हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है। महिलाओं की सशक्तीकरण के बारे में उन्होंने कहा कि शिव शक्ति के बिना अधूरे हैं। महिला शक्ति की केंद्र हैं। इसलिए अपनी शक्ति को महसूस करने की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा भावुक होती हैं। महिलाओं और किशोरियों में कई तरह की शारीरिक परेशानियां आम हो गयी हैं, जिसे योग से ठीक रखा जा सकता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version