Author: SUNIL SINGH

कोडरमा । कोडरमा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह एक मई को नामंकन करेंगे । इस आशय की जानकारी भाकपा माले राज्य कमेरी के सदस्य राजेश यादव ने दी। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन ने कोडरमा लोस क्षेत्र को भाकपा माले के खाते में दे दी है। भाकपा माले ने पहली बार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से भाकपा माले गठबंधन का…

Read More

रांची । रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के समीप एक स्कूल बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 15 बच्चे घायल हो गये हैं। एक को सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार बस संत मारिया स्कूल की है। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर मिशन अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्चों का इलाज कराया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सर में गंभीर चोट लगी है। कुल 15 बच्चे घायल हुए है।

Read More

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों और यहां के निवासियों के लिए हमने मोदी वाली केंद्र सरकार से पीएम आवास मांगा था, मगर आज वोट लेने के लिए खुद को आदिवासियों का हितैषी बताने वाली सरकार ने यहां के लोगों को आवास नहीं दिया। तब हमने अबुआ आवास योजना चला कर गरीबों-आदिवासियों के सरों पर छत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं। देश और झारखंड की जनता के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी नहीं हारी,…

Read More

विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों के सहारे RCB ने सीजन के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रन से हराया। हालांकि, इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस जीत से RCB ने पंजाब किंग्स के बराबर 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। पंजाब के 8 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स हैं। हालांकि, खराब रन रेट के कारण RCB टेबल में आखिरी पायदान पर बना हुआ है। दूसरी ओर SRH 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर ही है। यहां से SRH और RCB के…

Read More

दौसा । महवा कस्बे में गुरुवार देर रात बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों का महवा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी छह लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात…

Read More

रांची । हजारीबाग लोकसभा सीट से झारखंड पार्टी ( झापा ) उम्मीदवार राजकुमार कुशवाहा एक मई को नामांकन दाखिल करेंगे। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के दौरान झापा के अध्यक्ष एनोस एक्का, महासचिव अशोक भगत, उपाध्यक्ष ऐनुल हक अंसारी सहित पार्टी के कई लोग शामिल होंगे। नामांकन दाखिल करने से पूर्व कुशवाहा अपने निवास स्थान झुमरा तिलैया से पूजा-अर्चना कर निकलेंगे। उसके बाद मेरू, अमृत नगर, कोर्रा मटवारी से पैदल यात्रा करते हुए डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचेंगे।

Read More

रांची। डुमरी प्रखंड की बेरहा सुईयाडीह पंचायत के मुखिया सामाजिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार यादव एक मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करेंग। उन्होंने बताया कि गिरिडीह लोकसभा क्षेते की जनता की आकांक्षाओं को कोई युवा सांसद ही पूरा कर सकता है। यहां से अब तक बने सभी सांसदों ने क्षेत्र के लोगों को सिर्फ बरगलाने का काम किया है। युवाओं के रोजगार की दिशा में किसी ने पहल नहीं की है। लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिया है।

Read More

रांची। रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी जल्द ही भाजपा में घर वापसी हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुतल्लिक भाजपा के वरीय नेताओं से उनकी बातचीत चल रही है। भाजपा नेता उन्हें ससम्मान पार्टी में लाना चाह रहे हैं। इस संदर्भ में झारखंड भाजपा के दो बड़े नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामटहल चौधरी पहले कांग्रेस से इस्तीफा देंगे, उसके बाद ही भाजपा में घर वापसी पर विचार करेंगे। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने दिल्ली जाकर कांग्रेस…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन स्टूडेंट्स का इंतजार इस माह की अंतिम तारीख यानी कि 30 अप्रैल तक खत्म हो सकता है। जैक बोर्ड 12th रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। परिणाम की घोषणा होते ही उसका लिंक ऑफिशियल वेबसाइट्स jacresults.com पर एक्टिव हो जाएगा जहां से आप अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। इसके वेबसाइट के अलावा रिजल्ट का लिंक jac.jharkhand.gov.in एवं jharresults.nic.in पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 (JEE Main 2024) के अप्रैल में आयोजित दूसरे सत्र (Session 2) के नतीजे घोषित कर दिए। एजेंसी द्वारा परिणाम (JEE Main 2024 Result) बुधवार, 24 अप्रैल को घोषित किए गए। इसके साथ ही NTA ने अप्रैल सत्र के लिए पंजीकृत 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों में सम्मिलित हुए 10 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक भी परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया है। महाराष्ट्र के नीलकृष्ण ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वे दो साल से कोटा में तैयारी कर…

Read More

मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को गिरिडीह निर्वाचन कार्यालय की ओर से जागो मतदाता, करो मतदान के नारे के साथ रन फॉर वोटर का आयोजन हुआ. इस दौरान झंडा मैदान से निकले इस रन फॉर वोटर को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डीएसओ गुलाम समदानी, उप निर्वाचन अधिकारी रंथू महतो, डीपीआरओ अंजना भारती समेत कई अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि मतदान के जरिए ही एक अच्छी सरकार को चुना जा सकता है. भारत एक ऐसा देश है जहा लोगों को अपनी पसंद की सरकार और जनप्रतिनिधि…

Read More