रांची । जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंगरोड स्थित डहुटोली में मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुजीत गंझू ( 18) और संदीप गंझू ( 17) के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंती और दोनों को अस्पताल ले गये। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी जब्त कर ली। बताया जाता है कि सुजीत और संदीप बाइक से रिंगरोड होते हुए अपने…
Author: SUNIL SINGH
रांची । जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर इडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान इडी ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से दो सप्ताह का समय देने का आग्रह किया। हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया। इडी के आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए एक मई की तिथि निर्धारित की है। कोर्ट ने 30 अप्रैल तक इडी को जबाव दाखिल करने का समय दिया है। फिलहाल इस मामले…
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज (मंगलवार) मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां टीकमगढ़, रीवा और सतना जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय के अनुसार जगत प्रकाश नड्डा प्रातः 11 बजे टीकमगढ़ पहुंचेंगे और जिले के राजेन्द्र पार्क में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1ः30 बजे रीवा के एसएएफ ग्राउंड में पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के समर्थन में जनसभा…
देहरादून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही हैं। वो आज ऋषिकेश एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। उनके आगमन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से आज शाम चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उनका स्वागत करेंगे। राष्ट्रपति शाम साढ़े चार बजे ऋषिकेश एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल और नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल भाजपा के सह प्रभारी और पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी सफल बंगालियों से नफरत करती हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिले पद्मभूषण सम्मान का जिक्र कर कहा है कि इतने बड़े सम्मान के बावजूद ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई तक देने की जहमत नहीं उठाई। अमित मालवीय ने मंगलवार को एक्स पर लिखा है, ”पश्चिम बंगाल के लिए गर्व का क्षण क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण से सम्मानित किया। जहां बंगाल…
लखनऊ । लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को जीताने के लिए अब रात्रि चुनावी बैठकें हो रही हैं। दिन में चल रही प्रचंड गरम हवाओं से बेहाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि बैठक ज्यादा सफल हो रही है। कैण्ट विधानसभा में महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सह संयोजक पुष्कर शुक्ला को रात्रि में बैठकें करते हुए पाया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर हलवासिया के आवास पर महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने रात्रि में बूथ प्रबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में बूथ पर पुराने कार्यकर्ताओं को लगाते…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए न्याय उलगुलान रैली को परिवार तंत्र को मजबूत करने का जरिया बताया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने कहा कि रैली के दौरान कल्पना सोरेन को केंद्र में रख कर अगला नेता के रूप में प्रोजेक्ट करने की कोशिश की गयी। कल्पना सोरेन बिल्कुल केंद्र में बैठी रहीं, जबकि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को मंच पर उनके पद के हिसाब से उचित स्थान नहीं मिला। जब मुख्यमंत्री को बोलने का मौका दिया गया तो उनके समर्थन में नारे नहीं लगे और उस समय तक सभा…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार की व्यस्तताओं के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन पहुंचे। दुनिया की सबसे ऊंची ”बैटल फील्ड” में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करके उनकी चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने माइनस डिग्री के तापमान में भी देश की सरहद पर तैनात रहने के लिए सैनिकों का हौसला बढ़ाया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस बार होली का पर्व सैनिकों के साथ मनाने के लिए सियाचिन जाना था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने की वजह से अंतिम समय में कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद राजनाथ सिंह ने लेह के मिलिट्री स्टेशन में जाकर…
रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की। इसमें झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, रांची से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गोड्डा से महगामा विधायक दीपिका पांडेय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। सूत्रों के मुताबिक यहां जातीय गणित में कांग्रेस के पिछड़ने की…
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो गया। आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आदिवासी अधिकार और अनुच्छेद 370 सहित कुछ मुद्दे भी दांव पर हैं। पहले चरण की ये…
रांची । रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक की वजह से रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी श्याम किशोर चौधरी (32) हाथ से हथकड़ी निकाल कर रविवार रात भाग निकला। आरोपित पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कैदी ने कील निगल लिया था। इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया कि कैदी के भागने को लेकर बरियातू पुलिस…