Author: SUNIL SINGH

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अप्रैल को लोहरदगा और पलामू में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मरांडी छतरपुर विधानसभा के किशनपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को तीन बजे संबोधित करेंगे।

Read More

रांची। बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो बाजार टांड में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। इस दौरान कई क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कई समाजसेवी सुदेश कुमार महतो के समक्ष आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Read More

रांची । राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क के लिए एक निर्धारित स्वचालित व्यवस्था लागू होगी। वहीं अनधिकृत वाहन पार्किंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन के…

Read More

दुगार्पुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान लड़खड़ाकर गिर गयीं। ये हादसा पश्चिम बर्धमान के दुगार्पुर में हुआ। ममता वहां चुनाव प्रचार करने गयी थीं। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि ममता अपनी कार से निकलकर हेलिकॉप्टर में चढ़ रही थीं। इसी दौरान हेलिकॉप्टर के गेट पर उनका पैर स्लिप हो गया और वो गिर गयीं। ममता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। उन्हें हल्की चोट लगी है। घटना के बाद ममता ने अपनी चुनावी यात्रा जारी रखी। दुगार्पुर के बाद वो आसनसोल के लिए रवाना हुईं। इसके पहले…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 28 अप्रैल को लोहरदगा और पलामू में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मरांडी छतरपुर विधानसभा के किशनपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को 11 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद लोहरदगा के भंडरा में ठाकुरबाड़ी के सामने आयोजित जनसभा को तीन बजे संबोधित करेंगे।

Read More

देहरादून। गर्मी शुरू होते ही उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं अचानक बढ़ गयी हैं। सबसे ज्यादा असर गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के 11 जिलों में है। गढ़वाल मंडल में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून और कुमाऊ मंडल में नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नैनीताल के भीमताल से सटे जंगलों में पिछले चार दिनों से लगी आग खतरनाक हो गयी हैं। लपटें नैनीताल हाइकोर्ट कॉलोनी और आर्मी एरिया से कुछ दूर तक पहुंच गयीं। हालांकि अभी इलाका खाली नहीं कराया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है। वन विभाग, फायर…

Read More

मुंबई। भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है। 2019 में भाजपा ने इस सीट से पूनम महाजन (दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी) को टिकट दिया था। पूनम ने जीत भी दर्ज की थी। उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था और उसे फांसी दिलायी थी। इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार 27 अप्रैल को असम के गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहती नदी की तरह है। कुछ लोगों के चले जाने से इस पर कोई असर नहीं पड़ता।

Read More

रांची। रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में रांची लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिये जाने पर नाराजगी जतायी। साथ ही कहा कि वह झंडा लेकर समर्थन करने नहीं आये थे। इसलिए पार्टी छोड़ने का निर्णय किया है। रामटहल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल कराने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की गयी थी। कांग्रेस की ओर से बायोडाटा मांगा गया। इसके बाद झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने उन्हें कांग्रेस में…

Read More

रांची। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेसी ही आदिवासी पहचान, सम्मान और सही अर्थों में विकास को बरकरार रख सकती है। आज देश में आदिवासी अस्मिता के साथ ही आदिवासी पहचान की स्थिति कायम रखने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस का सबसे महत्वपूर्ण हाथ है, जिसने न केवल वन संरक्षण अधिनियम, वन अधिकार कानून जैसे अनेक संवैधानिक प्रावधान किये, बल्कि जमीनी स्तर पर जितनी भी विकास योजनाएं संचालित हैं, उसमें से अधिकांश कांग्रेस की ही देन है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मांडर विधानसभा क्षेत्र के मांडर प्रखंड के बूढाखुखरा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित…

Read More

रांची। झारखंड में चार चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस बीच झामुमो ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को मुख्य प्रचारक बनाया गया है। वहीं सीएम चंपाई सोरेन के साथ पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, नलिन सोरेन, प्रो स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद कुमार पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनु, मिथिलेश ठाकुर, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो, अभिषेक कुमार पिंटु, नंदकिशोर मेहता, जोबा मांझी, समीर मोहंती, विजय हांसदा, महुआ माजी, निरल पूर्ति, रामदास सोरेन, हिदायतुल्लाह खान, दशरथ…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मांडर के सोसइ आश्रम में आयोजित जनसभा में कहा कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इन 10 वर्षों में उन्होंने जो काम किया, यह सबके सामने है। सभी वर्ग के लिए काम किया। किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। यह सिर्फ नारा नहीं है। उन्होंने ऐसा करके दिखाया है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत को विकसित और समृद्ध भारत बनाना है। जब नरेंद्र मोदी…

Read More