Author: SUNIL SINGH

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार की व्यस्तताओं के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन पहुंचे। दुनिया की सबसे ऊंची ”बैटल फील्ड” में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों से बातचीत करके उनकी चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। उन्होंने माइनस डिग्री के तापमान में भी देश की सरहद पर तैनात रहने के लिए सैनिकों का हौसला बढ़ाया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस बार होली का पर्व सैनिकों के साथ मनाने के लिए सियाचिन जाना था, लेकिन अचानक मौसम खराब होने की वजह से अंतिम समय में कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद राजनाथ सिंह ने लेह के मिलिट्री स्टेशन में जाकर…

Read More

रांची। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की। इसमें झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। कांग्रेस ने झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, रांची से पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गोड्डा से महगामा विधायक दीपिका पांडेय को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया था। सूत्रों के मुताबिक यहां जातीय गणित में कांग्रेस के पिछड़ने की…

Read More

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज मतदान शुरू होने के साथ ही विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो गया। आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 8 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आदिवासी अधिकार और अनुच्छेद 370 सहित कुछ मुद्दे भी दांव पर हैं। पहले चरण की ये…

Read More

रांची । रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक की वजह से रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी श्याम किशोर चौधरी (32) हाथ से हथकड़ी निकाल कर रविवार रात भाग निकला। आरोपित पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कैदी ने कील निगल लिया था। इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया कि कैदी के भागने को लेकर बरियातू पुलिस…

Read More

गिरिडीह । लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के कारण ही शनिवार की अहले सुबह गिरिडीह सीआरपीएफ के 154वीं बटालियन और खुखरा और मधुबन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सीआरपीएफ के साथ दोनों थानों की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना इलाके के चतरो के घने जंगल में छापेमारी कर एक बंडल कोडक वायर जब्त किया। कोडक वायर के इस बंडल को सर्च ऑपरेशन की टीम ने जंगल के भीतर जमीन में बने एक बंकर से बरामद करने में सफलता हासिल किया। माना जा रहा है कि चुनाव में सुरक्षा बलों…

Read More

रांची । भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर सचिन की झलक पाने को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता नजर आयी। उनके साथ उनकी पत्नी अंजली भी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुआ कहा कि मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। उन्होंन कहा कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। जानकारी के अनुसार युवा फाउंडेशन का…

Read More

-फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड टॉपर रहीं लड़कियां -इस बार 20 दिन पहले रिजल्ट आया : अनिल महतो रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार को माध्यमिक बोर्ड परीक्षा (10वीं बोर्ड) का रिजल्ट जारी कर दिया है। मैट्रिक परीक्षा में 90.39 फीसदी बच्चों ने सफलता हासिल की है। मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,38,398 (90.39 फीसदी) पास हुए हैं। परीक्षा में 2,05,110 परीक्षार्थी (54.20 फीसदी) फर्स्ट डिवीजन जबकि 1,53,733 (40.65 फीसदी) सेकेंड डिवीजन और 19,555 (5.17 फीसदी) थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। एक बार फिर झारखंड की बेटियों ने बाजी मार ली है। परीक्षा में…

Read More

जिले के खपरियावां गांव में रामनवमी जुलूस मातम में बदल गया। जुलूस में शामिल युवको की टोली झांकी को र्माखम कॉलेज तक पहुंचाने के बाद अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान हजारीबाग से बडकागांव की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक ने युवको की टोली को पिछे से अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में पांच नाबालिक घायल हो गए। जैसे ही यह बात अखाड़े तक पहुंची। जुलूस में मातम छा गया। झांकी सहित जुलूस गांव वापस लौट आई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर…

Read More

नई दिल्ली/भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के अपने संकल्प के साथ आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी दौरे का विवरण भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, आज सबसे पहले सुबह 10ः15 बजे उत्तर प्रदेश में होंगे। वो उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे मध्य प्रदेश के दमोह में होंगे। आज के…

Read More

रांची। मुस्लिम मजलिसे उलेमा के केंद्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा कि झारखंड के साथ पूरे देश में चुनाव का माहौल है। 140 करोड़ जनता वोट देने के लिए तैयार है। झारखंड में लगभग 80 लाख मुस्लिम आबादी है, लेकिन सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने चुनाव में किसी भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया। मुसलमान को उनकी आबादी के हिसाब से कम से कम दो सीट लोकसभा में मिलनी चाहिए। सभी पार्टी मुसलमान के विकास की प्रणाली को खत्म करने की साजिश कर रही है। झारखंड में मुसलमान की लीडरशिप को खत्म करने की साजिश की जा…

Read More

रांची। त्रिकूट पर्वत, देवघर में रोपवे दुर्घटना से तीन लोगों की मौत मामले में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि इस हादसे को लेकर जो एफआइआर दर्ज की गयी थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई है। रोपवे संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में क्या निर्णय लिया गया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया…

Read More