Author: SUNIL SINGH

-राजनगर में मुख्यमंत्री ने गठबंधन नेताओं के साथ किया संवाद आजाद सिपाही संवाददाता राजनगर। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इन दिनों सरायकेला प्रवास पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं के अलावे आइएनडीआइए गठबंधन के नेताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने सोमवार को राजनगर प्रखंड के बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं के साथ बैठक की और उन्हें जीत के मंत्र दिये। चंपाई ने महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प पार्टी के नेताओं और कार्यकतार्ओं को दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 400 पार का सपना देख रही है। इस बार…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड और पुदुचेरी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। भाजपा ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, जेपी नड्डा सुबह 11ः30 पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर उत्तराखंड के मसूरी में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। आखिर में वो शाम छह बजे पुदुचेरी पहुंचेंगे। वहां नड्डा भाजपा के रोड में हिस्सा लेंगे।

Read More

चंडीगढ़ । आईपीएल 2024 के 27वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया है। इस सीजन पांचवी जीत दर्ज करने के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके 6 मैच में अब 10 अंक हो गए हैं। दूसरी ओर पंजाब को 6 मैच में चौथी हार का सामना करना पड़ा। उसे सिर्फ 2 मैचों में ही जीत मिली है। अंक तालिका में पंजाब की टीम आठवें पायदान पर है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान के…

Read More

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को ‘संकल्प पत्र’ नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते समय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संकल्पित भारत-सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने पर सफलतापूर्वक काम किया गया है। अब हम भारत के 140 करोड़ नागरिकों के सामने अपना नया संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर…

Read More

मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो अज्ञात बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात बदमाश दोपहिया वाहन पर बांद्रा पश्चिम में स्थित सलमान खान के घर के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।…

Read More

भाजपा ने रविवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया। इसे भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण ने इसे जारी किया। प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया गया। प्रधानमंत्री…

Read More

शिमला । देश में चर्चा का विषय बनी हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा ने बॉलीबुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को उतारा है। हिमाचल में पहली बार कोई सेलेब्रिटी चुनाव में किस्मत आजमा रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस यहां से अपना उम्मीदवार बना सकती है। कंगना और विक्रमादित्य के बीच जुबानी जंग तेज़ हो गई है और दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं। कंगना जहां चुनावी जनसभाओं में विक्रमादित्य सिंह पर तीखे हमले करते हुए तंज कस रहे हैं,…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार रात दिल्ली कैपिटल्स  ने लखनऊ सुपर जायंट्स  को 6 विकेट से हराया। लखनऊ में दिल्ली ने 168 रन का टारगेट 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले, लखनऊ ने अपने होमग्राउंड इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। DC की ओर से डेब्यू कर रहे जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 35 बॉल पर 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें रवि बिश्नोई ने जीवनदान दिया। ऋषभ पंत ने 41 रन की पारी खेली। बैटिंग के दौरान उनके हाथ से बल्ला छूट गया और…

Read More

-लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बदल जाते हैं चुनाव परिणाम खूंटी । खूंटी, रांची, सरायकेला, गुमला और सिमडेगा पांच जिलों में फैला जनजातीय बहुल खूंटी संसदीय क्षेत्र को भले ही पिछडा़ क्षेत्र माना जाता हो, पर राजनीतिक रूप से यहां के लोग काफी जागरूक हैं। यही कारण है कि हर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यहां के राजनीतिक समीकरण बदलते रहते हैं और इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ता है। लोकसभा चुनाव 2019 का ही उदाहरण लें, तो जिस विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था, वही छह महीने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में…

Read More

रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में की गई है। शनिवार की सुबह रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बिरसा चौक पर एक युवक द्वारा घूम-घूम कर ब्राउन बेचने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र राम के नेतृत्व में टीम बनाकर पूरे इलाके में छापेमारी की गई। बिरसा चौक, मतकमा चौक और पटेल…

Read More

नीलांचल आयरन एंड पावर कंपनी के नाम की थी 50-50 एकड़ भूमि की अवैध जमाबंदी रांची। नीलांचल आयरन एंड पावर लि के नाम से 50-50 एकड़ भूमि की अवैध जमाबंदी कराने वाले तत्कालीन अंचल अधिकारी कुंदा, चतरा प्रमोद राम को दिया गया दंड बरकरार है। मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री चंपाई सोरेन ने उनके अपील अभ्यावेदन को खारिज करते हुए अधिरोपित असंचयात्मक प्रभाव से तीन वेतन वृद्धि रोके जाने के दंड को यथावत रखने का आदेश दिया है। इस संबंध में 6 मार्च 2024 को ही मंत्रिपरिषद की बैठक से भी स्वीकृति ली गयी थी। कार्मिक विभाग ने इसके बाद अधिसूचना…

Read More