रांची। अपर न्यायायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने बुधवार को पुलिस मुखबिर के आरोप में दोहरे हत्याकांड भूषण कुमार सिंह और राम गोबिंद की हत्या मामले में दोषी पूर्व तोरपा विधायक पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने पौलूस सुरीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जबकि जेठा कच्छप पर 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर दोनों को एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इससे पूर्व छह अप्रैल को अदालत ने मामले में ट्रायल फेस कर रहे तीन महिला और…
Author: SUNIL SINGH
रांची। ईद और सरहुल को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी सहित लगभग दो हजार जवान की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मियों में डीएसपी, इंस्पेक्टर, दारोगा, जमादार की तैनात होगी। साथ ही रेपिड एक्शन पुलिस (रैप), जैप-10 की महिला बटालियन, आइआरबी, इको, क्यूआरटी, बज्र वाहन, वाटर केनन, लाठी पार्टी की प्रतिनियुक्ति होगी। पुलिसकर्मियों की तैनाती सभी धार्मिक स्थलों के पास भी की गयी है। अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा हर चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीण…
हरिद्वार। उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित शूटर अमरजीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना भगवानपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। मौके से फरार अमरजीत के साथी की तलाश की जा रही है। गौरतलब है, 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त कार्रवाई के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार…
लखनऊ । कांग्रेस पार्टी अपने गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली और अमेठी पर ही उलझी हुई है। इन दोनों पर अब पहले चरण के चुनाव के बाद ही उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद जतायी जा रही है। रायबरेली और अमेठी सीट पर अब भी संशय बना हुआ है। उधर रायबरेली के लिए भाजपा भी निगाहें गड़ाकर बैठी हुई है। वह कांग्रेस के उम्मीदवार का इंतजार कर रही है। भाजपा इस बार रायबरेली और गाजीपुर की सीट को जीतने के लिए ज्यादा जोर दे रही है। इसी कारण वह रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के घोषणा का इंतजार कर रही है। इधर…
रांची। मनी लांड्रिंग मामले का सामना कर रहीं कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के नोटिस पर अंबा प्रसाद सोमवार को एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय पहुंचीं। वह दोपहर में करीब ढाई बजे इडी कार्यालय पहुंची थीं। यहां उन्होंने कथित जबरन वसूली और जमीन हड़पने के मामलों से जुड़ी जांच के संबंध में पूछे गये सवालों का जवाब दिया। सूत्रों के मुताबिक इडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ के लिए दर्जन भर से अधिक सवाल पहले ही तैयार कर रखे थे। सवालों के जवाब में अंबा उलझीं। कुछ…
रांची। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रविवार की देर रात रांची एसएसपी और डीसी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। करीब दो घंटे तक जेल में छापेमारी की गयी, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला, जेल में सब कुछ सामान्य पाया गया। रविवार की देर रात रांची के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में 3 घंटे तक कुख्यात और अन्य कैदियों के वार्डों की तलाशी ली गई. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी जेल में सबकुछ सामान्य रहा। 200 से अधिक अधिकारी और पुलिस बल जांच में शामिल रांची डीसी कार्यालय से दी गयी आधिकारिक…
वाशिंगटन/नई दिल्ली । आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। इसे बेहद दुर्लभ माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्ष बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इस दुर्लभ और साल…
कोलकाता । जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को फोन किया है। उन्हें झारखंड में भाजपा विरोधी जनसभा में आमंत्रित किया गया है। दिल्ली के बाद झारखंड में भाजपा विरोधी रैली में तृणमूल कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आमंत्रित किया गया है। कल्पना ने 21 अप्रैल को झारखंड में ”उलुगुलान (क्रांति) महारैली” नामक रैली के लिए ममता को आमंत्रित किया है। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता खुद रैली में नहीं जा रही हैं, क्योंकि वह फिलहाल बंगाल में चुनाव प्रचार में…
पश्चिम सिंहभूम। जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र अत्यंत नक्सल प्रभावित टोंटो एवं गोईलकेरा के सीमावर्ती गांव पोखरीबुरु, बांकी, लुईया एवं सांगाजाटा जाने वाले मार्ग स्थित बोर्ड और लोगों के घरों की दीवार पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रविवार रात बडे पैमाने पर बैन-पोस्टर लगाये हैं। इन बैनर-पोस्टरों में तमाम पुलिस कैंप को बंद कर पुलिस को वापस करने, जनता पर युद्ध अभियान बंद करने, चुनाव का बहिष्कार करने आदि की बात लिखी गई है। नक्सलियों द्वारा लगाये गये पोस्टर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार उक्त क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की भारी तैनाती है। ग्रामीणों…
खूंटी । खूंटी(सु) क्षेत्र में आचार संहिता लागू होते ही प्रशासनिक के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जिला प्रशासन खूंटी जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, वहीं राजनीतिक दलों द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन और कोर कमेटी की बैठकें आयोजित की जा रही है। राजनीतिक जानकार भी मानते हैं कि जनजातियों के लिए सुरक्षित सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के बीच ही होगा। अभी तक झारखंड पार्टी के एनोस एक्का ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वैसे…
रांची । 85 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति डाक मतपत्र का ऑप्शन चुन सकते हैं और अपना वोट घर से ही डाल सकते हैं। साथ ही 40 ´प्रतिशत से अधिक दिव्यांग नागरिक भी घर से वोट डालने के लिए डाक मतपत्र का विकल्प चुन सकते हैं। चुनाव आयोग ने दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक को यह सुविधा प्रदान की है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इसके लिए एक फार्म भरना होगा। यह फार्म चुनाव आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले दिव्यांग मतदाताओं…