Author: SUNIL SINGH

– भारतीय नौसेना को अरब सागर में 12 घंटे तक ऑपरेशन के बाद मिली कामयाबी – अपहृत ईरानी जहाज को छुड़ाने के बाद सुरक्षित क्षेत्र में ले जाने की कार्रवाई शुरू नई दिल्ली । भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 12 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद एक बार फिर सोमालियाई समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद अपहृत ईरानी जहाज को छुड़ाने के साथ ही चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय नौसेना को 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ”अल-कंबर…

Read More

रांची। राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में 13 मई से लोकसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव में राज्य की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इन सीटों पर कमल खिलाने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा करनेवाले हैं। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री की चुनावी सभा 2019 की चुनावी सभा से ज्यादा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 की चुनावी सभा का शंखनाद रांची में रोड शो के जरिए की थी। इसके दूसरे दिन 24 अप्रैल, 2019 को लोहरदगा में और 29 अप्रैल को जमुआ में जनता को संबोधित किया था। इस तरह…

Read More

पाकुड़। पाकुड़ में बीमारी का हवाला देकर चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की अपील करनेवाले 30 सरकारी कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की अनुशंसा उपायुक्त ने कर दी है। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान कार्य के लिए सरकारी कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाना है। जिले के कई सरकारी कर्मचारियों ने बीमारी का हवाला देकर उन्हें चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की थी। मेडिकल जांच के बाद इनमें से 30 कर्मियों को अनफिट पाया गया। अब उपायुक्त ने यह दलील देते हुए कि इतनी बीमारी में तो कर्मी दैनिक सरकारी कार्य भी नहीं कर पाते होंगे,…

Read More

उत्तरप्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार देर रात को मौत हो गयी। शुक्रवार को तीन डॉक्टरों के पैनल सहित पांच लोगों की टीम ने मुख्तार के शव का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम की प्राइमरी रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी गयी है। शाम पांच बजे उसकी बॉडी बांदा से गाजीपुर रवाना हो गयी। यहां शनिवार को काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा। इसी बीच मुख्तार के बेटे उमर ने बांदा डीएम को पत्र लिखा है। मांग की है कि पिता मुख्तार के शव का दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराया जाये।…

Read More

रांची। ईसाई समुदाय का रविवार को ईस्टर पर्व को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पर्व को लेकर हजारों-लाखों की संख्या में ईसाई धर्मावलंबी रांची में मौजूद कब्रिस्तान में अहले सुबह सपरिवार एकत्रित होते हैं। ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कांटाटोली चौक से बहुबाजार की ओर जाने वाली बस, सिटी राईड बस, मालवाहक वाहन सहित बड़े वाहनों का परिचालन 31 मार्च को सुबह चार बजे से नौ बजे सुबह तक पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसी प्रकार कांटाटोली चौक से डंगराटोली होते हुए सर्जना…

Read More

धनबाद। ढुल्लू महतो को धनबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाये जाने से जिले के व्यवसायी वर्ग में नाराजगी है। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर विधायक ढुल्लू महतो के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गयी है। इसे लेकर मारवाड़ी समाज के जिला अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा है। इस पत्र की जानकारी मिलने के बाद ढुल्लू महतो पूरी तरह से तिलमिला उठे। उन्होंने कृष्णा अग्रवाल को फोन किया और पूरे तैस में आकर माफियाओं के इशारे पर ऐसा करने की बात कही। ढुल्लू महतो ने कृष्णा अग्रवाल…

Read More

रायपुर । खुद को बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी नहीं बनाये जाने और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को टिकट दिए जाने के विरोध में 27 मार्च से अनशन में बैठे बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन अनशन पर बैठे हुए हैं। उन पर पार्टी नेताओं के मान-मनौव्वल का कोई असर होता नहीं दिख रहा हैं। उनके इस आमरण अनशन की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी सह कलेक्टर को भी दे दी गई हैं। इस तरह कांग्रेस ने इस बाबत प्रशासन को भी पत्र लिख दिया हैं।जगदीश कौशिक को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें इस…

Read More

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज (शुक्रवार) होने वाले विपक्षी इंडी गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए हैं। सभी जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा अर्धसैन्य बल के जवानों को भी मध्य दिल्ली में कई स्थानों पर तैनात किया गया है। इनमें दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और आईटीओ क्षेत्र के आसपास के इलाके भी शामिल हैं। केजरीवाल फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। केजरीवाल को जांच एजेंसी ने 21…

Read More

पलामू । पांकी थाना क्षेत्र के हरैया में अपराधियों ने गुरुवार देर रात घर में सो रहे व्यक्ति को गोली मार दी।गोली लगने से कयलु साव नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कयलु साव जमीन पर खून से लथपथ पड़े हैं। परिजन कयलु साव को आनन फानन में मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल कयलु साव की स्थिति सामान्य है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

कांके। कांक थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू गांव स्थित छोटी मस्जिद में मंगलवार 26 मार्च को दोपहर तीन महिलाओं सहित एक पुरुष की जमकर पिटाई की गयी। इसके बाद चारों को जूते-चप्पलों की माला पहनकर पूरे गांव में घुमाया गया। इनके पिटाई का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो रांची एसपी के पास भी पहुंच गया। इसके बाद उनके निर्देश पर कांके थाना पुलिस में महिलाओं को बुला कर इनका फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी गुरुवार को की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों एवं जानकार सूत्रों से मिली जानकारी…

Read More

रांची। भाजपा में शामिल होने के बाद झामुमो की पूर्व विधायक सीता सोरेन गुरुवार को रांची पहुंचीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 तारीख को मैंने भाजपा ज्वाइन की। मोदी जी के विशाल परिवार में मैंने योगदान दिया। इस परिवार में आने के बाद मुझे खुशनुमा वातावरण मिला। मुझे 14 साल के संघर्ष में भी वह सम्मान झामुमो में नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी। मेरे पति दुर्गा सोरेन और ससुर शिबू सोरेन ने झारखंड को अलग राज्य बनाया। दुर्गा सोरेन जी का अहम योगदान था इस राज्य को बनाने में।…

Read More