Author: SUNIL SINGH

नयी दिल्ली । शनिवार की दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का इंतजार खत्म होनेवाला है। निर्वाचन आयोग की तरफ से शनिवार को दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया जायेगा। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देश में होनेवाले आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देगा। चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिये ये जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव छह से सात चरणों में कराये जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जायेगी।

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने देशव्यापी दौरे शुरू कर दिए हैं। पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा हैं। उनकी रैलियों में लाखों लोग पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री इस अभियान के तहत आज केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना का दौरा करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी में पूर्वाह्न सवा 11 बजे और केरल के पथानामथिट्टा सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वो शाम सवा पांच बजे तेलंगाना में भाजपा के रोड…

Read More

कोलकाता  । गिरने से गंभीर रूप से घायल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। उनके माथे पर कट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ है। गुरुवार रात एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ। इसके बाद वह घर लौट आईं। आज वह फिर अस्पताल जाएंगी, जहां चिकित्सक दोबारा देखेंगे। उन्हें कैसे चोट लगी, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। एसएसकेएम के निदेशक मनिमॉय बनर्जी का कहना है कि मुख्यमंत्री के माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगा है। पीछे से धक्का लगने के कारण गिरीं मुख्यमंत्री को शाम करीब…

Read More

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को इडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, भाई अंकित राज और सीओ शशिभूषण सिंह को भी इडी ने समन भेजा है। सभी को अलग- अलग तारीख पर रांची जोनल आॅफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बता दें कि 12 मार्च को इडी ने विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के यहां राजधानी रांची, बड़कागांव, हजारीबाग समेत 20 ठिकानों पर रेड की थी। 35 लाख कैश मिले-ईडी इडी ने छापेमारी के बाद अपने ट्वीट में बताया कि रेड के दौरान 35 लाख कैश, डिजिटल…

Read More

पलामू । शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है।…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) शाम पांच बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘पीएम स्वनिधि योजना’ के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। वो दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के दो अतिरिक्त कॉरिडोर की आधारशिला भी रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होगा। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर साझा की है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर दिल्ली के 5,000 स्ट्रीट वेंडरों (एसवी) सहित एक लाख स्ट्रीट वेंडरों को इस…

Read More

अमेठी । समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम ही ले रही है। वर्तमान में गायत्री प्रसाद प्रजापति बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमों ने एक साथ अमेठी कस्बे के आवास विकास स्थित गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं उनकी बेहद गरीबी गुड्डा देवी के घर पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद हैं और गायत्री प्रजापति के घर के अंदर खनन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

Read More

पलामू । नेशनल हाईवे 98 डालटनगंज- औरंगाबाद मुख्य पथ फोरलेन पर बुधवार की रात कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोग की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई। आग की लपटे कार को भी चपेट में लेने वाली थी। उसके पहले ही स्थानीय और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने आग बुझा दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा। दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया है। मृतकों में कार सवार महिला गिरिडीह की रहने वाली प्रभा…

Read More

झारखंड में स्थापित होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब रांची । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में पूर्वी भारत में शहद क्रांति का आगाज होने जा रहा है। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी, जिसका शिलान्यास भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान रांची के नामकुम में 14 मार्च को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस क्षेत्र के हनी हब बनने से शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही निर्यात के…

Read More

• गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन आयोजित रांची/गिरिडीह। संयुक्त बिहार में जब आंदोलनकारियों पर लाठियां चलती थी तब भी जेएमएम उसी कांग्रेस- आरजेडी के साथ मिल कर झारखंड के लूट में शामिल था और आज भी लूट जारी है। जेएमएम वाले कहते हैं झारखंड झुकेगा नहीं, तो एक नारा हमारा भी है कि झारखंड लुटेगा नहीं। उनकी लूट और झूठ का सिलसिला अब खत्म करना है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मदेडीह स्टेडियम, तोपचांची, धनबाद में आयोजित गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मौके पर कोंग्रेस…

Read More

रांची : राज्य सरकार ने तबादले में फिर संशोधन किया। 12 मार्च को जारी अधिसूचना से श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान के महानिदेशक सुखदेव सिंह को मुख्य स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, उस आदेश को विलोपित कर दिया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल को अपने कार्यों के साथ सचिव सूचना जनसंपर्क विभाग बनाया गया था, उस आदेश को भी विलोपित कर दिया गया है। यानी इन दोनों पदों पर फिर से नये सिरे से अधिकारियों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है।

Read More