Author: SUNIL SINGH

अमेठी । समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम ही ले रही है। वर्तमान में गायत्री प्रसाद प्रजापति बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे प्रवर्तन निदेशालय की दो टीमों ने एक साथ अमेठी कस्बे के आवास विकास स्थित गायत्री प्रसाद प्रजापति एवं उनकी बेहद गरीबी गुड्डा देवी के घर पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम में एक दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद हैं और गायत्री प्रजापति के घर के अंदर खनन मामले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज खंगाले…

Read More

पलामू । नेशनल हाईवे 98 डालटनगंज- औरंगाबाद मुख्य पथ फोरलेन पर बुधवार की रात कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोग की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई। आग की लपटे कार को भी चपेट में लेने वाली थी। उसके पहले ही स्थानीय और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने आग बुझा दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा। दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया है। मृतकों में कार सवार महिला गिरिडीह की रहने वाली प्रभा…

Read More

झारखंड में स्थापित होगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब रांची । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में पूर्वी भारत में शहद क्रांति का आगाज होने जा रहा है। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक बड़ी शहद टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी, जिसका शिलान्यास भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान रांची के नामकुम में 14 मार्च को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस क्षेत्र के हनी हब बनने से शहद उत्पादक हजारों किसानों को घरेलू बाजार में विस्तार के साथ ही निर्यात के…

Read More

• गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन आयोजित रांची/गिरिडीह। संयुक्त बिहार में जब आंदोलनकारियों पर लाठियां चलती थी तब भी जेएमएम उसी कांग्रेस- आरजेडी के साथ मिल कर झारखंड के लूट में शामिल था और आज भी लूट जारी है। जेएमएम वाले कहते हैं झारखंड झुकेगा नहीं, तो एक नारा हमारा भी है कि झारखंड लुटेगा नहीं। उनकी लूट और झूठ का सिलसिला अब खत्म करना है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मदेडीह स्टेडियम, तोपचांची, धनबाद में आयोजित गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। मौके पर कोंग्रेस…

Read More

रांची : राज्य सरकार ने तबादले में फिर संशोधन किया। 12 मार्च को जारी अधिसूचना से श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान के महानिदेशक सुखदेव सिंह को मुख्य स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, उस आदेश को विलोपित कर दिया गया। वहीं खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ कौशल को अपने कार्यों के साथ सचिव सूचना जनसंपर्क विभाग बनाया गया था, उस आदेश को भी विलोपित कर दिया गया है। यानी इन दोनों पदों पर फिर से नये सिरे से अधिकारियों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है।

Read More

फिर वही हथियार लेकर पुलिस पर वार करने के लिए पीछे दौड़ा गिरिडीह। गिरिडीह के गांवा थाना इलाके के माल्डा में बुधवार की सुबह एक बेटे आलमगीर ने पहले अपने पिता मोहम्मद हासिम उर्फ बीरबल की हत्या धारदार हथियार से कर दी। इसके बाद जब स्थानीय पुलिस उसे हथियार के साथ दबोचने गयी, तो आरोपी बेटा आलमगीर उसी हथियार से पुलिस के पीछे दौड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे हथियार के साथ अपने पीछे दौड़ते देख गांवा पुलिस भी सहम गयी और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। हालांकि एक जवान ने अपनी सरकारी राइफल…

Read More

पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा बाल सुधार गृह गुमला। झारखंड में गुमला जिले में डुमरी थाना क्षेत्र की दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई। दोनों डुमरी के स्कूल में आठवीं और एक दसवीं की छात्रा हैं। पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं 9 मार्च को टांगीनाथ में मेला घूमने गयी थीं। वहीं एक छात्रा की जान पहचान के लड़के के साथ मुलाकात हुई। उसी लड़के ने उसे घर पहुंचा देंगे, कह…

Read More

अंबा बोली- भाजपा चाहती थी कि मैं हजारीबाग से चुनाव लड़ूं, मना करने पर छापेमारी झारखंड की बड़कागांव विधानसभा से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर देर रात एऊ की रेड खत्म हुई। छापेमारी के बाद कई अहम दस्तावेज, विधायक के फोन, कई इलेक्ट्रोनिक डिवाइस सहित अन्य सामान अपने साथ ले गई है। बुधवार को हजारीबाग में उनके पुराने आवास पर फिर एऊ के अफसर पहुंचे हैं। रेड में 20 लाख जब्त विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि सुबह 6 बजे रेड शुरू हुई है और देर रात 12 बजे तक चली। अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 14 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय सिनेमा में बड़े परिवर्तन की गवाह है। ठीक 93 साल पहले भारतीय सिनेमा की पहली सवाक (बोलती) फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का पहला शो मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा में 14 मार्च 1931 को दिखाया गया। शो तीन बजे शुरू होना था, लेकिन लोग सुबह नौ बजे ही सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए थे। भीड़ को बेकाबू होता देख पुलिस बुलानी पड़ी। दर्शकों पर लाठीचार्ज भी हुआ। इस फिल्म की दीवानगी का आलम ये था कि इसके टिकट…

Read More

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी है कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कुछ भी बोलने से पहले उसके प्रावधान पूरी तरह पढ़ें। राज्यपाल की यह टिप्पणी इस अधिनियम को लागू करने के फैसले के एक दिन बाद मंगलवार देररात आई। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने केंद्र के इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया था। मुख्यमंत्री ने इसकी कानूनी वैधता पर भी सवाल उठाया था। राज्यपाल ने…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज (बुधवार) नई दिल्ली के नौरोजी नगर स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों-बीबीएसएसएल (भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड), एनसीओएल (नेशनल को-ऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड) और एनसीईएल (नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड) के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में साझा की है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन को साकार करने की दिशा में सहकारिता मंत्रालय की यह एक और महत्वपूर्ण पहल है। इन तीन सहकारी समितियों के लिए अलग कार्यालय भवन का उद्घाटन देश…

Read More