रांची । सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे निवासी अरविंद कुमार महतो को स्थानीय पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा। इसके बाद थाने ले जाकर निर्ममता से उनकी पिटाई की। इससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। ईलाज के लिए वे रिम्स, रांची में एडमिट हुए। जानकारी मिलने पर गुरुवार को रांची सांसद संजय सेठ, कांके विधायक समरी लाल भी रिम्स जाकर अरविंद से मिले। उनके बेहतर इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया। मौके पर से ही सांसद ने एसएसपी, रांची से बात की। स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी निर्ममता करनेवाले पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई…
Author: SUNIL SINGH
शिवपुरी विधानसभा अध्यक्ष के सम्मान समारोह में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने कहीं यह बात शिवपुरी । लोकसभा चुनाव से पहले शिवपुरी की राजनीति फिर से गर्मा गई है। शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने एक खुलासा किया है इसमें उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें जो टिकट मिला था उसके पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर की कृपा रही। शिवपुरी विधानसभा सीट से 43 हजार से अधिक मतों से जीतने वाले देवेंद्र जैन ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अभी तक जो पांच बार भाजपा का टिकट मिला है उसके पीछे भी नरेंद्र…
कल्पना सोरेन के पोस्ट पर सीता सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर चेतावनी भरा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है, मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया। ईश्वर जानता है कि मैंने इस दौर में अपनी बेटियों को कैसे पाला है। मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल…
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दायर शिकायत पर इडी के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली ईडी के अधिकारियों कपिल राज और अन्य की याचिका की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई। मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने इडी के अधिकारियों को गोंदा पुलिस द्वारा 41 ए के तहत दिए गए नोटिस पर रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा है कि अगले आदेश तक पुलिस ईडी अधिकारियों को 41 ए का नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए नहीं बुला सकती है। पुलिस के द्वारा इडी के अधिकारियों को दिए…
सभी लड़कियां कर रही थी पुलिस बहाली की तैयारी हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंद दिया। घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। सभी युवतियों की हालत गंभीर है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकली थीं। इस दौरान अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था। उसने सभी छह लड़कियां को अपनी चपेट में ले लिया। लड़कियों की हालत गंभीर घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (गुरुवार) बस्तर से चुनावी शंखनाद करेंगे। इसके साथ ही बस्तर संभाग में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। मुख्यमंत्री साय आज बस्तर, सुकमा और चित्रकोट में सभा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11. 35 को हेलीपैड से सुकमा जिले के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे कोटा में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बड़े धाराउर में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा होगी।उसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
रायपुर । कांग्रेस पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज दोपहर नियमित विमान से आने के बाद एयरपोर्ट से ही कार द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा लेंगे। सचिन रात को बिलासपुर में रात्रि विश्राम के साथ स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन 22 मार्च को सुबह रायपुर आने के बाद सचिन पायलट राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और इसके बाद 4.30 के विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।
नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज चार राज्यों गुजरात, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जैसे नेतृत्व पदों पर तैनात गैरकैडर अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया है। आयोग का कहना है कि यह उसकी मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 में समान अवसर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आयोग के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ आयोग द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। जिले में डीएम और एसपी के पद क्रमशः…
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के नेता सी. विजय भास्कर के ठिकानों पर छापा मारा है। एजेंसी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दो मामलों में की है। ईडी ने विजय भास्कर के 25 ठिकानों पर दबिश दी है। यह कार्रवाई फिलहाल जारी है। वर्ष 2022 में तमिलनाडु की विजिलेंस टीम ने भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की थी। ईडी की यह कार्रवाई विजिलेंस जांच के आधार पर हो रही है।
रांची । प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) की टीम ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर गुरुवार सुबह दबिश दी है। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों को अब तक मीरा सिंह के ठिकानों से 15 लाख नगद और आठ मोबाइल सहित कई दस्तावेज मिला है। ईडी की छापेमारी जारी है। मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा हैं। उल्लेखनीय है कि खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते…
रांची । रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में गुरुवार सुबह बिल्डर नीरज सहाय ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग वहां जुट गये। आनन-फानन में सभी उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। नीरज सहाय ने खुद को क्यों गोली मारी है, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि कारोबार में नुकसान की वजह से सहाय पिछले कई दिनों से तनाव में चल…
