Author: SUNIL SINGH

गुमला / कामडारा । सारा गांव दंग रह गया जब एक पति ने अपनी पत्नी एक बच्चे की मां को उसके प्रेमी के हवाले करते हुए उसका विवाह करा दिया। मामला कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुम्हार टोली का है। शुक्रवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। संजय तोपनो नामक युवक ने अपनी पत्नी करमी सुरीन को उसके प्रेमी ग्राम रायबा बड़काटोली निवासी संदीप बरला, के हवाले कर दिया। जबकि करमी सुरीन एक बच्चे की मां है। मामला कुछ ऐसा था ही कि जो सुना सुनता ही रह गया। यह मामला दिनभर कामडारा मे चर्चा का विषय बना रहा ।करमी…

Read More

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में चार साल में नौजवान ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सरकार ने जेएलसीसी का पेपर लीक कर दिया। सरकार ने बालू और कोयला तो बेचा ही, नौजवानों का पेपर भी बेच दिया। अबुआ आवास उन्हें मिल रहा है, जो घूस दे रहा है, गरीबों को नहीं मिल रहा है। इस सरकार ने गरीबों की जमीन लूटी है। ये बात गरीबों-अदिवासी की करते हैं, लेकिन इस सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित हमारे आदिवासी और गरीब रहे हैं। आपको हमें इस बार 14 की 14 सीटें से जिताना है।

Read More

विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री ने झामुमो-कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की सुबह झारखंड की धरती पर अपना कदम रखा। बरवाअड्डा में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच रोड शो किया। उन्होंने खुली जीप में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। विजय संकल्प महारैली के मंच से अपने लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के साथियों को मेरा जोहार। आप सभी इतनी विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने आये, आपका यही जोश, यही उत्साह, यही त्याग है, जिसके कारण देश में एक ही गूंज…

Read More

रांची। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जम कर समर्थन किया, जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का अर्थ जम कर खाओ बताया था। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जनता तो ऐसे भी झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी के रूप में जानती है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में 70000 करोड़ रुपयों का घपला, घोटाला हुआ है। देश के इतिहास में पहली बार एक मुख्यमंत्री 40 घंटे तक फरार था और चंपाई सरकार भी खुद को हेमंत पार्ट-2 सरकार बताती रही है। झारखंड को अब भ्रष्टाचारी व्यवस्था…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड दौरे के दौरान जमकर जेएमएम और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। इसके बाद झामुमो ने भी पीएम मोदी और भाजपा पर पलटवार किया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम ने धनबाद की धरती पर खड़े होकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। पीएम मोदी का धनबाद में केवल आगमन ही नहीं हुआ, वरण राजनीतिक प्रवचन भी हुआ। हम सब जानते हैं कि भाजपा का मतलब भरपूर जीओ पूंजीपतियों है।

Read More

ढाका । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देररात आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और इससे ज्यादा व्यक्ति झुलस गए। इनमें से कई की हालत नाजुक है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। झुलसे लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। स्वास्थ्यमंत्री सामंत लाल सेन ने अस्पताल का दौरा किया है। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, यह आग राजधानी ढाका के बेली रोड स्थित सात मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी। इस आग में छह रेस्तरां, गैजेट, गियर और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग का आउटलेट, एलीन नामक कपड़े का…

Read More

गाजा । इजराइली सुरक्षा बलों ने कल गाजा शहर में मदद लेकर पहुंचे ट्रकों के पास अचानक एकत्र हुई भीड़ पर गोलियों की बौछार कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम 100 से लोग मारे गए और लगभग 700 घायल हो गए। अमेरिकी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी फिलिस्तीनी प्राधिकरण समाचार एजेंसी और एक इजरायली अधिकारी के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह सब अचानक हुआ। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा, इस “नरसंहार” में 100 से अधिक लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए। इजराइली टैंकों ने हजारों…

Read More

शिमला । हिमाचल में सियासी घमासान अभी भी जारी है। वीरवार देर रात सूक्खु सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला से रवाना होकर पंचकूला पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बागी विधायको से पंचकुला में मुलाकात की है। विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात के बाद फिर से कांग्रेस सरकार में संकट गहरा सकता है। वहीं भी सूचना आ रही है कि विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली निकल गए हैं। वह दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वीरवार को ही शिमला में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने हिमाचल सरकार में सब कुछ ठीक होने का दावा किया था।…

Read More

रांची। गत दिनों कोयला तस्करी के खिलाफ घाटो में हजारीबाग डीआइजी की विशेष टीम छापेमारी करने गयी थी। उस क्रम में उसने एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसमें अवैध कोयला लदा था। पुलिस की टीम उस ट्रैक्टर को लेकर जा ही रही थी कि अचानक कोयला तस्करों ने टीम को घेर लिया। पुलिस टीम का कहना था कि इस क्रम में जानकी महतो के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के साथ जोर-जबरदस्ती भी की गयी और ट्रैक्टर को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया गया। इसका सबसे चिंतनीय पहलू यह है कि यह…

Read More

रांची  मांडर के विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने माँग की है कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 39 रांची-डालटेनगंज राजमार्ग पर मुरगू नदी पर पिछले एक साल से पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य जारी है जिसके कारण इस सड़क की बदहाल स्थिति है. श्रीमती तिर्की ने कहा कि पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वहाँ अबतक अनेक दुर्घटनायें हो चुकी है जिसमें सात लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है. आज विधानसभा में शून्यकाल के दौरान श्रीमती तिर्की ने माँग की कि जनहित में जब तक मुरगू नदी पर पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य…

Read More

कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों के खिलाफ उन्हें याचिका मिली थी। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने चुनाव कांग्रेस से लड़ा था और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ याचिका मिली थी। मैंने अपने 30 पेज के आदेश में काफी विस्तार से इसकी जानकारी दी है। मैंने उन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, अब वे हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सदस्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी कि इन छह विधायकों ने बजट सत्र में पार्टी व्हिप के बावजूद इसका उल्लंघन किया था। इस…

Read More