Author: SUNIL SINGH

रांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणु गोपाल से दिल्ली में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर , प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलम गीर आलम , रामेश्वर उरांव , बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख ने शिष्टाचार मुलाकात की। कांग्रेस प्रदेश मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारी के संदर्भ में विशेष चर्चा किया और सभी ने उनका दिशा निर्देश प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए…

Read More

रांची । झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को चुनाव कराए जाएंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सोमवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड की दो सीटों के लिए 11 मार्च तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 12 मार्च को होगी और 14 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इधर, अधिसूचना जारी होने के बाद झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अधिसूचना की कॉपी को सार्वजनिक किया गया। नामांकन प्रभारी सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी की…

Read More

गिरिडीह के झंडा मैदान में आयोजित जेएमएम के 51वें स्थापना दिवस कार्यक्रम से कल्पना सोरेन ने राजनीति में कदम रखा है। अपने पति हेमंत सोरेन की राजनीतिक विरासत को संभालेंगी। कल्पना सोरेन ने सभी को हेमंत सोरेन और कल्पना को जोहार कहते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। लोगों को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन अपने आंसू नहीं रोक सकी।

Read More

गोड्डा । मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को जिला के महगामा अनुमंडल मुख्यालय जायेंगे। महगामा के महुवारा में ईसीएल द्वारा बनाए जाने वाले 300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का भी शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीसी जीशान कमर, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, राजमहल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एएन नायक, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महगामा चंद्रशेखर आजाद के अलावा ईसीएल के पदाधिकारियों के द्वारा अस्पताल निर्माण स्थल कृषि केंद्र महुआरा का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सभा स्थल…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा की जगह मनीष जायसवाल को टिकट दिया गया है. राजमहल में झामुमो सांसद विजय कुमार हांसदा के खिलाफ ताला मरांडी को टिकट दिया गया है. बाकी सभी सांसदों के टिकट बरकरार रखे गए हैं. भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जिन उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें दो नए चेहरे हैं. हजारीबाग से जयंत सिन्हा और लोहरदगा से सुदर्शन भगत का टिकट काट दिया गया है. जिन लोगों को टिकट दिया…

Read More

रांची । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र सातवें और अंतिम दिन सदन शनिवार की कार्यवाही 11 बजकर 9 मिनट पर शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद आये थे। वहां वे पंचायत स्तर के नेता की तरह झारखंडवासियों को गाली देकर चले गये। इसपर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला वेल में आ गये। भाजपा के भी विधायक वेल में आ गये और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे…

Read More

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देररात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से स्थानीय लोग सन्न हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले…

Read More

डिब्रूगढ़ । डिब्रूगढ़ जिला के लाहोवाल रंगपुरिया में आज तड़के नामरूप पुलिस थाने के ओसी इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने अपनी सर्विस पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के 2 बजे के आसपास पुलिस इंस्पेक्टर अनुपम ग्वाला ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना में बिष्णुप्रिया लाहोन गोगोई नामक एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बिपुल गोगोई के घर पर हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच चल रही है। पुलिस ने…

Read More

नेपाल। सत्तारूढ़ घटक दलों में आई दरार को पाटने के लिए नेपाली कांग्रेस राष्ट्रीय सभा का अध्यक्ष का पद माओवादी पार्टी के लिए छोड़ने को तैयार हो गई है। यह कदम गठबंधन को टूटने से बचाने के लिए उठाया गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद के कारण गठबंधन को टूटने नहीं दिया जाएगा। शनिवार सुबह पदाधिकारियों की बैठक में देउवा ने राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष पद माओवादी पार्टी को देने पर अपनी सहमति जता दी । मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी सकारात्मक रुख दिखाया। प्रधानमंत्री प्रचंड का खेमा सरकार के एक वर्ष…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज(शुक्रवार)जशपुर के दौरे पर रहेंगे। यहां पहुंचकर वे जिले विकास खंड बगीचा और फरसाबहार में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेंगे।जशपुर के अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान श्री साय जिले के कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।यहां वे खेल गतिविधियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समय बितायेंगे व लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। उसके पश्चात भाजपा के दिग्गज नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र स्व. संत्रुजय प्रताप जूदेव के स्मृति में हो रहे क्रिकेट मैच के समापन कार्यक्रम में…

Read More

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज (शनिवार) मुरैना जिले से मध्य प्रदेश करेंगी। प्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान रवाना होगी। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी की यात्रा दोपहर 1:30 बजे धौलपुर (राजस्थान)…

Read More