रांची। सरायकेला में प्रार्थी की 9 डिसमिल जमीन पर सरकार के अधिकारियों द्वारा भवन निर्माण किये जाने के मामले में दुर्गा हेंब्रम की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरायकेला-खरसावां डीसी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। वहीं भू राजस्व, भवन निर्माण सचिव कोर्ट में आॅनलाइन उपस्थित हुए। कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब आदमी, जिसके पास सक्षम अधिकारी तक अपनी आवाज पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है, उसकी जमीन पर सरकार के अधिकारी कब्जा कर भवन निर्माण करा ले रहे हैं। ये सरकार के अधिकारी लैंड माफिया की तरह काम कर रहे हैं।…
Author: SUNIL SINGH
जियाडा में आरडी के पदस्थापना करे सरकार रांची। संथाल परगना चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि सरकार के बजट में जो बातें कही गयी हैं, वे उत्साहित करने वाली है। बशर्ते उन्हें धरातल पर लाने की चेष्टा की जाये। झारखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड में 20710 करोड़ के नये निवेश की बातें आयी हैं। साथ ही एमएसएमइ पॉलिसी 2023 के भी लागू होने की बात और सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने की बात की गयी…
-सहकारिता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रश्न आए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुल, ब्रिज,टनल, रोपवे में कोई हादसा होता है तो उन मजदूरों का उपचार अटल आयुष्मान योजना के तहत फ्री में उपचार किया जाएगा। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। कांग्रेस के चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अल्प सूचित प्रश्न में राज्य में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने की जानकारी मांगी। संसदीय…
रांची । झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई। सदन शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्यपाल ने 77 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक कहा है। केंद्र के इशारे पर राज्य के पिछड़ों का हक मारने की साजिश है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सदन में उनके सवाल का गलत जवाब मिला है। इसके बाद हंगामा करते हुए भाजपा के विधायक वेल में पहुंचे।
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) से दो मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। आज ही वो ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलि-डे होम की आधारशिला भी रखेंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी है। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं तथा एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति कल (गुरुवार) क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) कुछ देर पहले रांची पहुंच गईं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया। वो आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए विश्वविद्यालय के चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वो ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगी।
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:30 बजे रांची पहुंच रही हैं। वो पूर्वाह्न 11:30 बजे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वो समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।इस अवसर पर तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, 58 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 29 स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद रिंग रोड होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रस्थान के समय नो फ्लाई जोन घोषित किया…
लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद भाजपा के आठ उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के आठ उम्मीदवार है और सभी जीतेंगे। भाजपा के उम्मीदवारों को सहयोगी दल का पूरा मत मिल रहा है। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर के विधायकों ने खुलकर भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है। वहीं राजा भैय्या ने भी एक दिन पूर्व सोमवार को ही अपना स्टैण्ड स्पष्ट कर दिया था। निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में…
नई दिल्ली । कृतज्ञ राष्ट्र आज (मंगलवार) भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज सुबह नानाजी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में भाजपा ने अपने एक्स हैंडल नानाजी का पुण्य स्मरण किया। भाजपा ने लिखा, ‘प्रबुद्ध राष्ट्रसेवक एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’ उल्लेखनीय है नानाजी को ग्रामीण भारत के शिल्पकार के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की स्थापना की। भारतीय जनसंघ के कद्दावर नेता नानाजी देशमुख राज्यसभा के…
नई दिल्ली । दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले विमान में बम होने की कॉल मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर मिली। प्रोटोकॉल के तहत सभी तरह की सावधानी बरतते हुए विमान की जांच की गई। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉल करने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बताया कि सुबह 5ः15 बजे सूचना मिली कि दिल्ली से कोलकाता की उड़ान भरने वाली फ्लाइट में बम है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की गई। घंटों की तलाशी के बाद कॉल को झूठी करार दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपित कॉलर…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की आयु में मुरादाबाद के सिद्ध हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। यहां उनका इलाज चल रहा था। वह काफी समय से बीमार थे। बर्क के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने गहरा दुख जताया है। सांसद बर्क को शारीरिक कमजोरी और लूज मोशन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी किडनी में संक्रमण की समस्या बताई थी। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल गए थे।…