शिमला । हिमाचल में सियासी घमासान अभी भी जारी है। वीरवार देर रात सूक्खु सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला से रवाना होकर पंचकूला पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बागी विधायको से पंचकुला में मुलाकात की है। विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात के बाद फिर से कांग्रेस सरकार में संकट गहरा सकता है। वहीं भी सूचना आ रही है कि विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली निकल गए हैं। वह दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। वीरवार को ही शिमला में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने हिमाचल सरकार में सब कुछ ठीक होने का दावा किया था।…
Author: SUNIL SINGH
रांची। गत दिनों कोयला तस्करी के खिलाफ घाटो में हजारीबाग डीआइजी की विशेष टीम छापेमारी करने गयी थी। उस क्रम में उसने एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसमें अवैध कोयला लदा था। पुलिस की टीम उस ट्रैक्टर को लेकर जा ही रही थी कि अचानक कोयला तस्करों ने टीम को घेर लिया। पुलिस टीम का कहना था कि इस क्रम में जानकी महतो के नेतृत्व में भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के साथ जोर-जबरदस्ती भी की गयी और ट्रैक्टर को पुलिस की पकड़ से छुड़ा लिया गया। इसका सबसे चिंतनीय पहलू यह है कि यह…
रांची मांडर के विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने माँग की है कि राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 39 रांची-डालटेनगंज राजमार्ग पर मुरगू नदी पर पिछले एक साल से पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य जारी है जिसके कारण इस सड़क की बदहाल स्थिति है. श्रीमती तिर्की ने कहा कि पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वहाँ अबतक अनेक दुर्घटनायें हो चुकी है जिसमें सात लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है. आज विधानसभा में शून्यकाल के दौरान श्रीमती तिर्की ने माँग की कि जनहित में जब तक मुरगू नदी पर पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य…
कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दलबदल विरोधी कानून के तहत छह विधायकों के खिलाफ उन्हें याचिका मिली थी। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने चुनाव कांग्रेस से लड़ा था और दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके खिलाफ याचिका मिली थी। मैंने अपने 30 पेज के आदेश में काफी विस्तार से इसकी जानकारी दी है। मैंने उन 6 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है, अब वे हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सदस्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी कि इन छह विधायकों ने बजट सत्र में पार्टी व्हिप के बावजूद इसका उल्लंघन किया था। इस…
रांची। सरायकेला में प्रार्थी की 9 डिसमिल जमीन पर सरकार के अधिकारियों द्वारा भवन निर्माण किये जाने के मामले में दुर्गा हेंब्रम की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरायकेला-खरसावां डीसी कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुए। वहीं भू राजस्व, भवन निर्माण सचिव कोर्ट में आॅनलाइन उपस्थित हुए। कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि गरीब आदमी, जिसके पास सक्षम अधिकारी तक अपनी आवाज पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है, उसकी जमीन पर सरकार के अधिकारी कब्जा कर भवन निर्माण करा ले रहे हैं। ये सरकार के अधिकारी लैंड माफिया की तरह काम कर रहे हैं।…
जियाडा में आरडी के पदस्थापना करे सरकार रांची। संथाल परगना चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के अध्यक्ष आलोक मल्लिक और महासचिव रितेश टिबरेवाल ने उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि सरकार के बजट में जो बातें कही गयी हैं, वे उत्साहित करने वाली है। बशर्ते उन्हें धरातल पर लाने की चेष्टा की जाये। झारखंड में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। झारखंड में 20710 करोड़ के नये निवेश की बातें आयी हैं। साथ ही एमएसएमइ पॉलिसी 2023 के भी लागू होने की बात और सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने की बात की गयी…
-सहकारिता, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में समाज कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रश्न आए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पुल, ब्रिज,टनल, रोपवे में कोई हादसा होता है तो उन मजदूरों का उपचार अटल आयुष्मान योजना के तहत फ्री में उपचार किया जाएगा। गुरुवार सुबह सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। कांग्रेस के चकराता विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने अल्प सूचित प्रश्न में राज्य में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने की जानकारी मांगी। संसदीय…
रांची । झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट में शुरू हुई। सदन शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्यपाल ने 77 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक कहा है। केंद्र के इशारे पर राज्य के पिछड़ों का हक मारने की साजिश है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सदन में उनके सवाल का गलत जवाब मिला है। इसके बाद हंगामा करते हुए भाजपा के विधायक वेल में पहुंचे।
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) से दो मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज रांची में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। आज ही वो ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलि-डे होम की आधारशिला भी रखेंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी है। पत्र सूचना कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति रायरंगपुर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं तथा एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही बरसाही में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति कल (गुरुवार) क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव…
रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) कुछ देर पहले रांची पहुंच गईं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया। वो आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए विश्वविद्यालय के चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वो ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगी।
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 10:30 बजे रांची पहुंच रही हैं। वो पूर्वाह्न 11:30 बजे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वो समारोह की मुख्य अतिथि होंगी।इस अवसर पर तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल, 58 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 29 स्कॉलर्स को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद रिंग रोड होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे ओडिशा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन और प्रस्थान के समय नो फ्लाई जोन घोषित किया…



