Author: azad sipahi desk

राजनीति केवल अवसरवादिता का खेल नहीं है। यदि ऐसा होता, तो राजनीतिक दलों के लिए अवसरों की कमी कभी नहीं रही, लेकिन बहुत से अवसर पर इसका लाभ उठाने की उन्होंने नहीं सोची, क्योंकि इसके दूरगामी परिणाम ठीक नहीं होते। झारखंड में भाजपा शायद राजनीति के इस गूढ़ मंत्र को भूल गयी है। तभी पार्टी ने अपने बाहुबली विधायक ढुल्लू महतो के पक्ष में बयान देकर पूरी पार्टी को नये विवाद में डाल दिया है। राज्यसभा चुनाव में पार्टी के विधायकों का अभी क्या महत्व है, इसे तो आसानी से समझा जा सकता है, लेकिन भाजपा ने एक ऐसा मु

Read More

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में एक जन संवाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। अमित शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हम वर्चुअल रैलियों के जरिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं।

Read More

भारत और चीन के बीच लद्दाख इलाके में अभी भी तनाव जारी है और इसको बातचीत से हल करने की कोशिश हो रही है. 6 जून को हुई बैठक में अभी कोई ठोस नतीजा तो नहीं निकला है, लेकिन इस बीच चीन ने एक बार फिर बॉर्डर पर हलचल तेज़ कर दी है. जानकारी है कि चीन ने ईस्टर्न लद्दाख के आसपास भारत से जुड़े बॉर्डर के पास हेलिकॉप्टर की हलचल तेज़ कर दी है.

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयास से दूरस्थ क्षेत्र लेह में फंसे 55 झारखण्डवासियों की आज हवाई मार्ग द्वारा राज्य वापसी हुई। रांची एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं मंत्री श्री बादल पत्रलेख ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी को उनके गंतव्य के लिए बस से रवाना कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा लेह से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती दुर्गम नुब्रा घाटी से झारखण्ड के श्रमिक भाईयों का दूसरा जत्था हवाई मार्ग से रांची पहुंच गया। उन सभी को जोहार।

Read More

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। उन्‍हें रविवार से हल्‍का बुखार और गले में खराश है। कोरोना वायरस के रिस्‍क को देखते हुए कल उनका टेस्‍ट कराया जाएगा। सोमवार की उनकी सारी मीटिंग्‍स कैंसिल कर दी गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केजरीवाल ने कल दिल्ली में कोरोना की स्थिति की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसके बाद उनकी तबीयत थोड़ी गड़बड़ हुई। उन्हें बुखार और गले में खराश की शिका

Read More

अनलॉक 1.0 के तहत गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुरूप 8 जून यानी सोमवार से देश के तमाम देवस्थल खोल दिए गए हैं। हालांकि कई प्रमुख मंदिरों को अब भी बंद रखा गया है, लेकिन जो मंदिर खुले हैं..वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग और सावधानियों का ध्यान रखते हुए ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को यूपी के अयोध्या समेत तमाम जिलों में बने देवस्थल खोले गए हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में सीएम योगी ने खुद अपने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किया है।

Read More

: दिल्ली सरकार ने हफ्तेभर से बंद बॉर्डर (Delhi Border Open) खोल दिए हैं। यूपी-हरियाणा से दिल्ली जानेवाले लोग आसानी से दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली से नोएडा और गाजियाबाद आने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा प्रशासन ने यहां दिल्ली से आने वालों के लिए बॉर्डर अब भी बंद कर रखा है, जिसके कारण कई किलोमीटर लंबा जाम ल गया है। बिना पास चेकिंग के किसी को नोएडा प्रशासन ने अपना बॉर्डर अभी भी सील कर रखा है। बिना पास चेकिंग के किसी को एंट्री नहीं मिल रहा है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश आने वालों को डीएनडी बॉर्डर पर रोका जा रहा है। एक-एक गाड़ियों की चेकिंग होने के चलते यहां नोएडा-दिल्ली

Read More

गुमला सदर अस्पताल के एक डॉक्टर और एक नर्स का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आने की सूचना प्राप्त हो रही है। अगर ये सूचना सही है, तो मान लीजिए अब जिला मुख्यालय में खतरे की घंटी बज चुकी है। इस सूचना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। जहां डॉक्टरों के बीच इस बात को लेकर भय उत्पन्न है। वही अस्पताल कर्मियों के चेहरे पर खौफ साफ झलक रहा है।

Read More

24 मार्च को जब कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन का एलान किया गया था, झारखंड में संक्रमण का कोई मामला नहीं था। लेकिन आज यह संख्या एक हजार के पार जा चुकी है और अगले 24 घंटे में लॉकडाउन खत्म होने का पहला चरण, यानी अनलॉक-1 शुरू होनेवाला है। यह झारखंड के लिए बेहद खतरनाक और चिंतनीय स्थिति है, क्योंकि यहां जिस रफ्तार में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, राज्य की तबाही की आशंका उतनी ही बलवती हो

Read More

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि लॉकडाउन हटने से भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी विस्फोटक नहीं है, लेकिन देश में मार्च में लागू लॉकडाउन हटाने की तरफ बढ़ने के साथ इस तरह का जोखिम बना हुआ है। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात स्थिति कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक मिशेल रियान ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या

Read More