Author: azad sipahi desk

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल से एक कार करीब 35 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार तड़के करीब 5:30 बजे की है। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है।

Read More

हाल के दिनों में चीन ने भारत से लगती लद्दाख सीमा पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं और वहां लगातार अपनी ताकत बढ़ रहा है। उसकी सेना ने गलवान घाटी में कई टेंट लगाए हैं और पैगोंग झील में अपनी गश्त बढ़ा दी है। लेकिन इसके लिए सीमा पर तनाव के लिए वह उल्टे भारत को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है।

Read More

अमरेंद्र कुमार, झारखंड में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 4 रुपए महंगा हो सकता है, क्योंकि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ाने वाली है। इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए नई दरें लागू कर दी जाएंगी।

Read More

गैंगस्टर अमन साव के बड़कागाव थाना हाजत से फरार होने के मामले का अनुसंधान अब सीआइडी करेगी। सरकार ने पहले सीआइडी जांच का आदेश दिया था। अब निर्णय लिया गया है कि यह मामला गंभीर है। इसमें जिला पुलिस पर भगाने का आरोप है। लिहाजा अनुसंधान ही सीआइडी को सौंप दिया गया है।

Read More

रांची। हेमंत सोरेन सरकार अब झारखंड को पलायन के अभिशाप से मुक्ति दिलाने में जुट गयी है। झारखंड के हर हाथ को यहीं काम दिलाने के प्रयास शुरू हो गये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने इसके लिए योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को झारखंड में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अधिनियम बनाया जा रहा है।

Read More

आज से ठीक दो महीने पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग की शुरुआत करते हुए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी, पूरा देश उनके साथ खड़ा था। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक हर राज्य की सरकारोें ने तमाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को किनारे रख कर इस वैश्विक महामारी को हराने के लिए एकजुटता दिखायी और इस कारण आज भारत इस जंग में जीत के मुहाने पर खड़ा है।

Read More

गुजरात कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा 24 फरवरी को आयोजित किया गया ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम राज्य में कोरोना वायरस की वजह से हुई 800 से ज्यादा मौतों के लिये जिम्मेदार है, जिसपर सत्ताधारी भाजपा ने तीखा पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर इस मेगा कार्यक्रम के आयोजन की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगी। प्रदेश भाजपा ने हालांकि इस आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल मीडिया में आई उन खबरों…

Read More

मध्य  क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के  जिलों में अब बिजली उपभोक्ताओं से चेक के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।  उपभोक्ता हित को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है गौरतलब है कि मैदानी अधिकारियों द्वारा अस्वीकृत  चेक की डिमांड विद्युत देयक में नहीं की जाती है। अस्वीकृत चेक की राशि उपभोक्ताओं से प्राप्त होने के बाद सीसीएनबी/ आरएमएस के माध्यम से  समायोजन किया जाता है। अस्वीकृत चेक बैंक से प्राप्त होने के बाद उनकी वसूली होने तक जहाँ कंपनी को राजस्व हानि होती है, वहीं उपभोक्ता…

Read More

 सलमान खान लॉकडाउन के चलते पिछले दो महीने से अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में रह रहे हैं. वहां रहते हुए भी सलमान जरूरतंदों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं हैं. आज ईद के मौके पर भी वो ऐसा ही कुछ कर रहे हैं.  सलमान खान ने ईद के मौके पर पनवेल में आसपास के गांवोंवालों को बांटने के लिए खासतौर पर 5000 ईद किट्स तैयार करवाये हैं. इन सभी किट्स में खान-पीने की अन्य चीजों के अलावा दूध, तरह तरह के ड्रायफ्रूट्स, शक्कर और सेवई शामिल है. सलमान खान से जुड़े एक विशेष सूत्र ने…

Read More

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। एक बार फिर से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर सील कर दिया गया है। सिर्फ पास वालों को ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद गाजियाबाद से दिल्ली काम करने जाने वालों के बीच हड़कंप मच गया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सिर्फ पास वालों को ही बॉर्डर पार करने की अनुमति दी जीएगी।

Read More

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी श्रवण रामदास की बेटी संजू कुमारी ( 13) की मौत सर्पदंश से हो गई। संजू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के संबंध में मृतका के पिता श्रवण रामदास ने बताया कि रविवार की रात वह अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छत पर खुले में सोया हुआ था

Read More