Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली : निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों के खिलाफ तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी हुआ है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों को 3 मार्च, मंगलवार के दिन सुबह 6 बजे फांसी देने का समय मुकर्रर कर दिया है। आपको बता दें कि निर्भया के परिजनों की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। हालांकि दोषियों के वकील एपी सिंह का दावा है कि उनके पास अब भी कई कानूनी विकल्प बाकी है। फैसले के बाद उन्होंने कहा कि यह मीडिया और राजनेताओं का प्रेशर है, जिसके कारण फांसी की तारीख आई है।
नई दिल्ली : सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सचिवालय जाकर आज पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रालयों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। वह खुद इस बार कोई भी मंत्रालय अपने पास नहीं रख रहे हैं। पटपड़गंज से विधायक मनीष सिसोदिया इस कार्यकाल में भी डेप्युटी सीएम रहेंगे और उनके पास पहले की तरह शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी। उनके अतिरिक्त केजरीवाल के पिछले कार्यकाल में ग्रामीण विकास व रोजगार मंत्री रहे बाबरपुर से विधायक गोपाल राय को इस बार पर्यावरण मंत्रालय का पदभार दिया गया है।…
सोल : कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप लगातार बढता ही जा रहा है। अब दक्षिण कोरिया में कोरोना के संक्रमण का मामला सामने आया है। कोरिया ने कोरोना वायरस के संक्रमण के 29 मामलों की पुष्टि की है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कोरिया सरकार ने एक तरकीब अपनाई है। यहां हर संक्रमित शख्स पर नजर बनाए रखे हुए है। सरकार ने कोरोना से संक्रमित 29 लोगों के मोबाइल डेटा, क्रेडिट कार्ड के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के कार्ड आदि डिटेल एकत्र किए हैं। इन सारी जानकारियों को स्वास्थ्य एवं वेलफेयर विभाग की वेबसाइट पर डाल…
Mumbai : ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलिवुड में अपने लिए एक अलग मुकाम बनाने में धीरे-धीरे ही सही सफल होती दिख रही हैं। हालिया फिल्म ‘मलंग’ के कारण दिशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से उनके फैंस खुश हैं। अब दिशा पाटनी बॉलिवुड की टॉप ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहती हैं। पाटनी का मानना है कि वह प्रियंका चोपड़ा से बेहद प्रेरित हैं और वह उन्हीं की तरह बनना चाहती हैं। एक हालिया इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने कहा कि वह बॉलिवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को काफी फॉलो करती हैं। उन्होंने कहा कि…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झारखंड के प्रयास को सराहा
प्रभात तारा मैदान बनेगा एक और इतिहास का गवाह, महामिलन की तैयारियां अंतिम चरण
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा किा संविधान से छेड़छाड़ कर आदिवासियों का हक केंद्र सरकार मार रही है। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के ओबीसी संघ की ओर से राजभवन के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित किया। मौके पर कांगे्रस के नेताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरना की अध्यक्षता वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने की। जनता को गुमराह करने का प्रयास : आलमगीर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बाबा साहेब के लिखे गये संविधान से छेड़छाड़ कर रही है और…
रांची। भाजपा सांसद समीर उरांव ने कहा है कि रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम फैसलों की किसी भी जांच के लिए पार्टी तैयार है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने शनिवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। श्री उरांव ने कहा कि यह सरकार किसानों की कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आयी थी, अब जब झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता में आ गयी है, तो उसने…
चाईबासा। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से बीमार छात्राओं से मिलने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे। फूड प्वाइजनिंग की सूचना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे। उनके साथ सांसद गीता कोड़ा भी मौजूद थी। स्वास्थ्य मंत्री और सांसद ने अस्पताल में इलाजरत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित छात्राओं से मिले और उनका हालचाल जाना। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित बच्चों का समुचित इलाज का अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया। इसके साथ ही मामले का उच्चस्तरीय जांच के लिए एक कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले में प्राथमिकी…
नई दिल्ली : कर्नाटक के हुबली में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन कश्मीरी छात्रों की जमकर धुनाई कर दी। ये तीनों छात्र पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे जिसका विडियो वायरल हो गया। ये केएलई इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं। वॉट्सऐप पर विडियो आने के बाद लोगों ने कॉलेज में घुसकर छात्रों की पिटाई की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। तीनों के नाम आमिर, बासित और तालिब हैं। पुलिस के मुताबिक ये इंजिनियरिंग कॉलेज में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं और कॉलेज होस्टल में ही रहते हैं। जो…