Author: azad sipahi desk

खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं भाजपा में झाविमो के विलय के बाद बाबूलाल मरांडी के सामने आनेवाली चुनौतियों की। दरअसल बाबूलाल मरांडी की 14 वर्षों बाद भाजपा में घर वापसी हो रही है। इससे सभी उत्साहित हैं। पक्ष और विपक्ष सभी इस विलय पर नजरें गड़ाये हुए हैं। भाजपा के नये भविष्य को लेकर आंकलन हो रहा है और चर्चाएं भी। ज्यादातर भाजपा समर्थक इसे सुखद संयोग बता रहे हैं, परंतु कुछ सच्चाई इससे इतर भी है। बाबूलाल मरांडी के सामने भाजपा में फूलों भरी ही नहीं, कांटों भरी राह भी है। उनके लिए भाजपा की डगर…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थापित 35 वर्षीय संतोष उरांव को आवारा कुत्तों ने हमला कर नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस लाइन से महज कुछ दूर पर अवस्थित दामोदर नदी घाट(मुक्तिधाम) परिसर में उसकी क्षत-विक्षप्त लाश मिली। कुत्तों ने कुक के शरीर के 30 प्रतिशत से अधिक भाग को नोंच कर मांस से हड्डी को बाहर कर दिया था। बुधवार की सुबह सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि हर दिन की तरह मंगलवार की…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार को एक घर में 5 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया। सभी शव एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सभी शव कुछ दिन से घर में पड़े थे। सभी लोग एक ही परिवार के हैं।

Read More

लाहौर : 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को टेरर फंडिंग केस में दोषी साबित किया गया है। लाहौर की ऐंटी टेरर कोर्ट लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज को दोषी ठहराते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। हाफिज के खिलाफ आतंकी फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कब्जे के कुल 29 मामले दर्ज हैं। हाफिज पर यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पर FATF की काली सूची में शामिल होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं, यह भारत के लिए एक बड़ी जीत है जो पिछले 11 सालों से ज्यादा वक्त से हाफिज को कानून के कटघरे में…

Read More

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन करीब एक दर्जन विभागों की समीक्षा की। इस दौरान काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को दो टूक कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनता का काम हर हाल में करना होगा। फाइल लटकाने की संस्कृति को अधिकारी अब त्याग दें। ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान और आने वाले दिनों में बिजली की घरेलू और कमर्शियल दोनों आवश्यकता का ठीक से आकलन करें। इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना और ट्रांसमिशन लाइन का आकलन करें। 2015 से चल रहे काम को…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी के बयान का स्वागत है, जिसमें उन्होंने अपनी पार्टी के विधायक दल और झारखंड विकास मोर्चा के बीजेपी में विलय की घोषणा की है। कहा कि इस प्रस्ताव पर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व विचार करेगा। स्वागत करनेवालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह, समीर उरांव, प्रणव वर्मा, महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, सुनील कुमार सिंह, अनंत ओझा, मंत्री मनोज सिंह, नवीन जयसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, सरिता श्रीवास्तव, नूतन तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, गणेश मिश्र, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल,…

Read More