Author: azad sipahi desk

हजारीबाग। विष्णुगढ़ के गैड़ा में झाड़-फूंक कराने आयी कोडरमा की एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़िता ने इस आशय की प्राथमिकी विष्णुगढ़ थाने में दर्ज करायी है। इसमें उसने मौलवी सबदर बाबा उर्फ कलीम शेख, आमीर बाबा, नसीम बाबा, अयूब शेख और शहबान बाबा को आरोपी बनाया है। कांड संख्या 16/20 के तहत दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वह बीमारी से परेशान थी। उसके परिचित आमीर शेख ने बाबा के यहां जाकर इलाज कराने की नसीहत दी थी। इसके बाद वह गैड़ा आयी। अक्तूबर में झाड़-फूंक के बहाने पीने का पानी देकर 20 दिन बाद…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। बताते चलें कि इससे पहले भी 2014 तक पिछले कई वर्षों में 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया जा रहा था। परंतु वर्ष 2015 से 2019 तक 23 जनवरी के दिन मिलने वाली छुट्टी बंद हो गयी थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी समीक्षा करते हुए इस वर्ष 23 जनवरी के दिन कार्यपालक आदेश के तहत सार्वजनिक अवकाश दिये जाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। मांडर से झाविमो के विधायक बंधु तिर्की को पार्टी ने मंगलवार को निष्कासित कर दिया। बंधु पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप है। इस संबंध में बंधु से स्पष्टीकरण मांगा गया था, पर तय समय तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं देने पर बंधु तिर्की पर यह कार्रवाई की गयी। वहीं, इस संबंध में बंधु तिर्की ने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली है कि स्पष्टीकरण ना देने के कारण मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है। लेकिन मेरे प्रतिनिधि स्पष्टीकरण पत्र लेकर आॅफिस का चक्कर काटते रह गये। किसी ने रिसीव नहीं किया। पार्टी प्रत्याशी…

Read More

रांची। सीएए और एनआरसी के विरोध में राजद ने मंगलवार को मोरहबादी से राजभवन तक मार्च निकाला। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह कर रहे थे। इस मौके पर खास तौर पर उपस्थित प्रदेश राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू सीएए एक काला कानून है। उन्होंने कहा कि सीएए पर लोगों को एकमत करने के लिए एक तरफ केंद्र सरकार, संघ और बीजेपी लगातार प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इन सभी प्रयासों के विपरीत सीएए के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि आरजेडी झारखंड सरकार से मांग करेगा…

Read More

काठमांडू : नेपाल में एक रिजॉर्ट में संदिग्ध गैस के रिसाव के कारण मंगलवार को आठ भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय दूतावास के अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं, विदेश मंत्रालय भी घटना पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह राठौर ने बताया कि रिजॉर्ट के कमरे में बेहोश मिले भारतीय नागरिकों को एचएएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ठंड से बचने को चलाया था गैस हीटर रिजॉर्ट के प्रबंधक के अनुसार, ये लोग एक कमरे में रुके…

Read More

तेहरान : ईरान के नागरिक उड्डयन प्राधिकार (सिविल एविएशन अथॉरिटी) ने माना कि यूक्रेन के विमान पर दो मिसाइलें दागी गई थीं। अथॉरिटी की वेबसाइट पर सोमवार देर रात जारी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया, ‘जांचकर्ताओं…ने यह पता लाया है कि दो टोर-एम1 मिसाइलें…विमान पर दागी गईं।’ इसमें कहा गया कि आगे की जांच जारी है। इस माह की शुरुआत में ईरान में यूक्रेन के एक विमान को मार गिराया गया था, जिसमें 176 लोग मारे गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच भीषण तनाव के मध्य हुई इस घटना में ईरान अपना हाथ होने से लगातार इनकार करता रहा…

Read More