Author: azad sipahi desk

राजीव रांची। रविवार का दिन। समय: 2.21 बजे। जैसे ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हरियल आंचल फैलाये झारखंड ने हेमंत सोरेन का जोहार किया। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सफेद कुर्ता, पाजामा और बंडी पहने हेमंत सोरेन उत्साह से लबरेज दिखे। शपथ के साथ ही हेमंत का नाम झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर दर्ज हो गया। इससे पहले साल 2013 में भी वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। मतलब हेमंत ने सत्ता…

Read More

राजद के सत्यानंद भोक्ता ने चतरा विधानसभा सीट से भाजपा के जनार्दन पासवान को हराया है। भोक्ता 2000 से 2009 तक दो बार लगातार विधायक रह चुके हैं। इससे पूर्व वह चतरा सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते चुके हैं। वह राज्य के कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। वह चुनाव से पहले झारखंड विकास मोर्चा से इस्तीफा देकर राजद में शामिल हुए थे। इस बार हेमंत सोरेन कैबिनेट में उन्हें भी जगह मिली है।

Read More

लोहरदगा विस सीट से रामेश्वर उरांव ने भाजपा के सुखदेव भगत को 30,150 मतों से हराया है। सुखदेव भगत को 44,230 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के रामेश्वर उरांव को 74,380 मत मिले। लोहरदगा सीट पर कांग्रेस ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ा है। उरांव पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भी कांग्रेस कोटे से रविवार को मंत्री पद की शपथ ली।

Read More

कांग्रेस के आलमगीर आलम ने इस बार पाकुड़ सीट से सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया है। आलम ने भाजपा प्रत्याशी वेणी प्रसाद गुप्ता को 65,108 मतों के अंतर से हराया है। जीत का यह अंतर इस साल के झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा है। आलम पाकुड़ से चौथी बार विधायक चुने गये हैं। वह झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हेमंत सरकार में रविवार में उन्होंने मंत्री पद की शपथ भी ली।

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। मोदी ने राज्य के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई। मैं झारखंड के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं। झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी नेता ने रविवार को शपथ ली। इस पर हेमंत सोरेन ने लिखा कि थैंक्स…

Read More

रांची। मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत अपने पिता शिबू सोरेन से भी बतियाते दिखे, मानो समझ रहे हों कि अगले पांच साल तक सत्ता का संचालन करने में उन्हें किन बातों का ध्यान रखना है। अपने मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही हेमंत कुर्सी से उठे और मंच के सामने खड़े होकर उपस्थित भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। यह महज अभिवादन नहीं था, बल्कि इस अभिवादन में हेमंत का आभार और जनता-जनार्दन के प्रति उनका स्रेह प्रतिध्वनित हो रहा था। हेमंत के शपथ ग्रहण करने के बाद कांग्रेस के कोटे से दो मंत्रियों ने शपथ…

Read More