Author: azad sipahi desk

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमले में 20 लोग घायल हो गए। बाद में एक घायल की मौत हो गई। आतंकियों ने बस अड्डे पर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका था। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के तलाश में छापे मार रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 20 घायलों में 6 की हालत गंभीर है और उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज हो रहा है। बता दें कि यूरोपीय यूनियन के सांसदों की यात्रा के ठीक एक दिन…

Read More

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को गोवर्द्धन पूजा के मौके पर जमशेदपुर में गो पूजा की और राज्य की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने गोवर्द्धन पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं भी दीं।

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री एवं झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन-समारोह में कांग्रेस, झामुमो एवं नौजवान संघर्ष मोर्चा के वर्तमान विधायक सुखदेव भगत, मनोज यादव, जयप्रकाश भाई पटेल, कुणाल षाडंगी, प्रकाश राम एवं भानू प्रताप शाही ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, झारखंड के सह-प्रभारी नंद किशोर यादव एवं वरिष्ठ नेता जयंत सिन्हा भी उपस्थित थे। मरांडी ने कहा कि नैतिकता का तकाजा बनता था कि ये पांचों विधायक स्वत: विधानसभा की सदस्यता…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष का कोई नाम लेने वाला भी नहीं होगा। चुनाव में राष्ट्रवाद और विकास पार्टी की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रतुल शाहदेव सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले पौने पांच वर्षों में किये गये विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच जा रहे हैं। उस क्षेत्र में और राज्य में क्या विकास कार्य हुए हैं, इसकी सीधी जानकारी भी लोगों को दे रहे हैं।…

Read More