Author: azad sipahi desk

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनेगा। हमारी सरकार का विज्ञान और तकनीकी के प्रगति पर पूरा जोर है। समय के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। नयी तकनीकों को अगर हम बदलते समय के साथ नहीं अपनायेंगे, तो पिछड़ जायेंगे। विज्ञान के विकास के बिना राज्य या देश तरक्की नहीं कर सकता। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल एवं झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करते हुए कही। इस मौके पर मंत्री नीरा यादव, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा समेत अन्य उपस्थित…

Read More

आज के खबर विशेष में हम बता रहे हैं कि अंतत: कांग्रेस को हेमंत सोरेन का नेतृत्व स्वीकार हो गया है। बीते मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हेमंत सोरेन के दरबार में हाजिरी लगाकर इसकी पुष्टि भी कर दी। दोनों दलों को एक-दूसरे की जरूरत भी है। दोनों के बीच समझौते का खाका तो महीनों पहले ही तैयार हो गया था, परंतु लोकसभा में मिली हार और इसके बाद कांग्रेस में हुए सांगठनिक फेरबदल के कारण महागठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। कांग्रेस के नये अध्यक्ष की बयानबाजी भी इस रिश्ते को तार-तार कर रही थी। इस बीच पिछले दिनों दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे गठबंधन को लेकर बयानबाजी से बाज आयें। इसके बाद आरपीएन सिंह रांची आये और हेमंत से मिल कर रिश्तों को मजबूत बना गये। इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी के समय में दोनों दलों के बीच हुआ समझौता बरकरार है। अब दोनों के बीच सिर्फ सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होना बाकी और राज्य के अन्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना भर रह गया है। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन कैसे आकार लेने लगा है, इसकी पड़ताल करती दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

Read More

मालदा: बिहार के कटिहार क्षेत्र में गुरुवार रात महानंदा नदी में एक नाव के डूबने से 7 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 50 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। इस हादसे में अभी तक 28 लोगों को बचाया जा चुका है। नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग नौका दौड़ देखने के बाद एक नाव से वापस लौट रहे…

Read More