मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्ष 2022 तक झारखंड पावर हब बनेगा। इसकी पूरी तैयारी राज्य सरकार कर रही है। झारखंड में वैल्यू ऐडेड प्लांट लगाये जायेंगे। राज्य में अडानी ग्रुप पावर प्लांट स्थापित हो रहा है। झारखंड आने वाले समय में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढेÞ चार वर्षों में प्रत्येक सेक्टर में सकारात्मक सोच और प्रभावकारी नीतियां बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। पहले झारखंड से बड़े पैमाने में पलायन होता था, उस पर हमारे कार्यकाल में रोक लगी है। मोमेंटम झारखंड के…
Author: azad sipahi desk
रांची। किसी मंजिल को पाना है, तो समय से उसकी तैयारी भी शुरू होनी चाहिए। 12 अक्तूबर के आसपास झारखंड में चुनावी रणभेरी बजनेवाली है। इस संभावना को देखते हुए झारखंड के तमाम राजनीतिक दल भी चुनावी अखाड़े में कूद गये हैं। भाजपा तो मंजिल पाने के मंत्र को पहले से ही समझ चुकी है। विभिन्न प्रयोजनों के माध्यम से वह इसमें जुटी है। इधर, कांग्रेस, झामुमो, आजसू, झाविमो समेत तमाम छोटे-बड़े दल भी आचार संहिता की घोषणा से पहले ज्यादा से ज्यादा यात्रा, सभा, कार्यक्रम कर लेना चाहते हैं। इसलिए भी कि आचार संहिता के बाद कार्यक्रमों पर चुनाव…
रांची. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को झारखंड के जामताड़ा पहुंचे। यहां जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान शाह ने कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद-370 पर हमारा मत 1950 से क्लियर था कि यह देश के लिए घातक है। मोदी सरकार ने इसे हटाया। शाह ने कहा अब मैं राहुल गांधी से कहता हूं कि जब वह हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में जनता से वोट मांगने जाएं तो अनुच्छेद 370 पर अपना पक्ष जरूर रखें। हम सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो राहुल…
3 सितंबर की रात भी हुई थी ऐसी ही घटना
आजाद सिपाही ने अवैध वसूली का किया था खुलासा
20 सूत्री के जिला उपाध्यक्षों संग बैठे रघुवर, उज्ज्वला योजना की हुई समीक्षा
झारखंड में सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ चुके हैं। हालांकि अब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टियों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। हालांकि लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद पार्टी बेहद उत्साहित है। वह 65 प्लस का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतर गयी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा हर वह दांव आजमा रही है, जो उसे कामयाब कर सके। पार्टी ने चुनावी तैयारी के पहले चरण से ही अपनी गंभीरता का उदाहरण पेश कर रही है। भाजपा ऐसा कोई भी दांव खेलने के लिए तैयार नहीं है, जो उसे लक्ष्य से तनिक भी पीछे कर दे। इसलिए उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में भी इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है। पार्टी के चुनाव प्रभारी कह भी चुके हैं कि जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट मिलेगा। ऐसे में उन उम्मीदवारों के माथे पर बल पड़ गये हैं, जो विधानसभा के पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा इस बार वैसे किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं देगी, जो पिछली बार हार गये थे। भाजपा की इस रणनीति पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।
रांची। झारखंड के सीनियर आइपीएस रेजी डुंगडुंग के वीआरएस का आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है। वह 16 अक्तूबर से सेवामुक्त हो जायेेंगे। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वह खूंटी या सिमडेगा से विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमायेंगे। डुंगडुंग कांग्रेस के संपर्क में हैं। जल्द ही दो में से किसी एक स्थान के लिए उनका टिकट भी फाइनल हो सकता है। सोमवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनके वीआरएस आवेदन को मंजूरी दी।
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
एएस म्यूजिक रीजनल के बैनर तले बनी नागपुरी म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘शिकारी’ 18 सितंबर को यूट्यूब पर रिलीज की जायेगा। इस वीडियो का टीजर पहले आ चुका है। 18 सितंबर को यह वीडियो एल्बम एएस म्यूजिक रीजनल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जायेगा।
रांची. झारखंड हाईकोर्ट में देवघर कोषागार मामले में लालू यादव समेत छह दोषियों की सजा बढ़ाने वाली सीबीआई की याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने लालू समेत छह दोषियों को नोटिस कर जवाब दाखिल करने को कहा है। न्यायाधीश अमिताभ गुप्ता और राजेश कुमार की कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में लालू यादव समेत छह दोषियों को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। कोर्ट की ओर से दी गई सजा को लेकर सीबीआई ने याचिका दाखिल की है। सीबीआई ने कोर्ट के इस फैसले पर…