Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ऐम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऐम्बुलेंस नोएडा की तरफ से दिल्ली जा रही थी। इलाज के लिए बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था। इस हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत हो गई। अन्य चार लोग जख्मी हैं।

Read More

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज ने गुरुवार को खुद को प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया। इससे कुछ घंटे पहले ही नेतन्याहू ने ब्लू ऐंड वाइट पार्टी के नेता गैंट्ज से मिलकर एकता सरकार बनाने की अपील की थी ताकि तीसरी बार चुनाव की नौबत नहीं आए। गुरुवार तक देश में पांच महीने के अंदर दूसरी बार हुए चुनाव की करीब 97 प्रतिशत मतगणना हो गई और गैंट्ज की ब्लू ऐंड वाइट पार्टी को इजरायल की 120 सीटों वाली संसद में 33 सीटें प्राप्त हुई हैं। नेतन्याहू की लिकुडु पार्टी को 31 सीटें मिली…

Read More

लातेहार। झारखंड मुक्ति मोर्चा की बदलाव यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंची। जिला खेल स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव का वक्त है। सरकार की नीतियों को समझना होगा और उससे सचेत रहना होगा। अन्यथा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिन उद्देश्यों को लेकर झारखंड अलग राज्य बना था, वह पूरा नहीं हुआ। इसके लिए हमें अपनी सरकार बनानी होगी। हमारी सरकार बनी, तो दूसरे ही दिन महिलाओं को देंगे 50 फीसदी आरक्षण…

Read More

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में कथित नक्सलियों के खिलाफ शुरू की गयी धन शोधन जांच के सिलसिले में 2.89 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गयी है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक बयान के मुताबिक कुर्क की गयी संपत्तियों में बिनोद कुमार गंझू, प्रदीप राम जैसे माओवादियों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद चल एवं अचल संपत्ति शामिल हैं। धन शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत इडी ने संपत्तियों को अस्थायी तौर पर कुर्क करने का आदेश दिया था। बयान में कहा गया है कि अचल संपत्तियां झारखंड के हजारीबाग जिले में…

Read More

नई दिल्ली: चीन से मिलने वाली सैन्य चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश में विजयनगर एएलजी (अडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड) को सेना के विमानों के लिए बुधवार को दोबारा खोल दिया। उधर, आर्मी ने बुधवार को ही पूर्वी लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास सैन्य अभ्यास किया। चुसुल में हुए इस सैन्य अभ्यास में टैंक, आर्टिलरी गन्स, ड्रोन्स, हेलिकॉप्टर्स और सैन्य टुकड़ियों ने भाग लिया। साथ ही, वायुसेना ने विमानों से जावनों की पैरा-ड्रॉपिंग भी की। इसे चंगथंग प्रहार का नाम दिया गया। चंगथंग पश्चिमी और उत्तरी तिब्बत में एक पठार का…

Read More

जामताड़ा। जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो मिलकर झारखंड को लूटने का प्लान बना रहे हैं। कहा कि संथाल परगना ने तीन-तीन मुख्यमंत्री दिये, लेकिन किसी ने भी यहां के बारे में नहीं सोचा। यहां की भाषा को मान्यता तक नहीं दिलायी और न ही यहां की संस्कृति को बढ़ाने और संवारने का काम किया। हर सेक्टर में झारखंड टॉप राज्यों में शामिल काली मंदिर मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता ने हमें आशीर्वाद दिया और राज्य में पहली बार…

Read More

रांची। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बुधवार को एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में रांची पहुंचे। अनुच्छेद 370 और 35 ए पर आयोजित एक कार्यक्रम को में छात्रों और बुद्धिजीवियों की भारी मौजूदगी के बीच कानून मंत्री तथ्यात्मक रूप से मोदी सरकार के इस साहसिक फैसले से सबको अवगत करा रहे थे। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया है। कानून मंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त करने के फैसले को जायज ठहराते हुए कहा कि केंद्र…

Read More