Author: azad sipahi desk

अजय शर्मा रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास की छवि तेजी से रेस्टलेस सीएम के रूप में उभरी है। देश के गिने-चुने मुख्यमंत्रियों की सूची में झारखंड के सीएम सबसे ऊपर हैं। वजह है उनका काम करने का जुनून। मुख्यमंत्री 16 से 18 घंटे काम करते हैं। बिना रेस्ट लिये राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा करते हैं। मुख्यमंत्री सहज हैं और आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं। उनके काम करने के तरीके पर गौर करें तो हैरत में पड़ जायेंगे। सुबह छह से रात 10 बजे तक नॉनस्टॉप काम करते हैं। सीएम सुबह छह बजे के पहले जग जाते हैं। नौ…

Read More

रांची। झारखंड ने सोमवार को पूरे देश में अपने नाम एक और कार्तिमान गढ़ दिया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने जल शक्ति अभियान में पूरे देश की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में धनबाद पूरे देश मे पहले स्थान पर है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद जिला की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रगति के शिखर की ओर है। हमारा एक ही प्रण है काम किया है और खूब काम करेंगे। बता दें कि केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जारी सूची में जलसंचय व जागरूकता बढ़ाने में धनबाद के बाद दूसरा स्थान महबूब नगर तेलंगाना को…

Read More

झारखंड की राजनीति में दमखम दिखा रहीं महिला नेत्री खूब धूम मचा रही है। हालांकि झारखंड की राजनीति में भी महिलाओं के लिए अब तक 35 फीसदी आरक्षण दूर की कौड़ी है, पर अब यहां महिलाएं खुलकर और सारी झिझक तोड़ कर आगे आ रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करनेवाली गीता कोड़ा और अन्नपूर्णा देवी आज महिला नेत्रियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गयी हैं। खास तौर पर गीता कोड़ा, जिनके संघर्ष की गाथा लंबी है। वहीं मौजूदा झारखंड विधानसभा में मौजूद दस महिला सदस्य यह बताती हैं कि यहां महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आनेवाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की दमदार उपस्थिति देखने को मिल सकती है। पेश है दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

Read More

रांची। झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा की समस्याओं को सुलझाने के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखेंगे। उन्होंने मोर्चा के सदस्यों को यह आश्वासन दिया है वह इस मामले का निराकरण जल्द करायेंगे। सोमवार को उनसे मोर्चा के सदस्यों ने मुलाकात की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। उनकी बातें सुनने के बाद सुदेश महतो ने उनकी मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आमरण अनशन का सोमवार को पांचवां दिन था। उनका अनशन मोरहाबादी मैदान के गांधी प्रतिमा स्थल पर चल रहा…

Read More