Author: azad sipahi desk

अजय शर्मा रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास के काम के कारण झारखंड का नाम पूरे देश में हो रहा है। सीएम के काम करने की शैली की वजह से ही पीएम नरेंद्र मोदी के लिए यह फोकस राज्य बन गया है। यही वजह है कि कई बड़ी देश स्तरीय योजनाओं की शुरुआत पीएम इस राज्य से करते रहे हैं। प्रधानमंत्री के हृदय में झारखंड बस गया है। इसके पीछे इस राज्य के गठन में भाजपा का हाथ भी शामिल है। प्रधानमंत्री खुद को इस राज्य से जोड़े रखना चाहते हैं। झारखंड छोटा राज्य है, लेकिन केंद्र की नजर में यहां की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रांची आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है कि अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका दूसरा झारखंड दौरा होगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को अपना फोकस प्रदेश बना रखा है। इसलिए अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत इसी प्रदेश से की। अब दूसरे कार्यकाल के दूसरे दौरे में वह दो बड़ी योजनाओं का श्रीगणेश भी इसी प्रदेश से करेंगे। योजनाओं की शुरुआत की बात छोड़ भी दी जाये, तो प्रधानमंत्री ने इस साल 21 जून को अंतरराष्टÑीय योग दिवस के मुख्य समारोह के लिए भी रांची का ही चयन किया। झारखंड को फोकस प्रदेश बनाने के कारण भी हैं। पिछले पांच साल से झारखंड की रघुवर दास सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जिस गंभीरता और कुशलता से किया है, उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं, रघुवर सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जो पूरे देश के लिए नजीर बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रांची यात्रा के राजनीतिक मायने चाहे कुछ भी हों, उनके द्वारा शुरू की जानेवाली दो योजनाएं देश के मानचित्र पर झारखंड को एक बार फिर बहुत ऊंचाई पर स्थापित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। पीएम की यात्रा की पृष्ठभूमि में झारखंड के विकास को रेखांकित करती आजाद सिपाही टीम की खास रिपोर्ट।

Read More

मथुरा: कान्‍हा की नगरी मथुरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ॐ’ और ‘गाय’ के बहाने विपक्ष पर करारा वार किया। उन्‍होंने कहा कि ‘ॐ’ शब्‍द सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं, कुछ लोगों के कान में ‘गाय’ शब्‍द पड़ता है तो उनके बाल खड़े हो जाते हैं, उनको करंट लग जाता है। उनको लगता है कि देश 16वीं-17 वीं सदी में चला गया है। ऐसे लोगों ने ही देश को बर्बाद कर रखा है। अमेरिका पर हुए 9/11 हमले का उल्‍लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्‍या है। आज आतंकवाद एक…

Read More

जिनीवा : कश्मीर के मुद्दे पर लगातार मुंह की खा रहा पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से फिर एक बार झटका लगा है। कश्मीर में मध्यस्थता मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान की अपील स्वीकार नहीं की जा सकती। यूएन महासचिव के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में स्पष्ट कहा गया है कि दोनों देशों को ही यह मुद्दा आपसी बातचीत के जरिए सुलझाना होगा। बता दें कि कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से मध्यस्थता की गुहार लगा चुके पाकिस्तान को यूएन ने अब दो टूक जवाब दे दिया है। यूएन के सेक्रेटरी जनरल…

Read More

कोल कंपनियों, खनन विभाग और पत्रकारों को भी सोचना होगा, केवल पत्र लिख कर और रिमाइंडर भेज कर चतुराई दिखाने से नहीं चलेगा काम
झारखंड आने के बाद एक साथ चार मोर्चों पर चुनौती स्वीकार रहे हैं पुलिस महानिदेशक

Read More

रांची। झारखंड जदयू के सांगठनिक चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मो हाजी हसीब खान ने सालखन मुर्मू को प्रदेश जदयू अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निवाचित होने की घोषणा की। बुधवार को पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे आयोजित जिलाध्यक्षों एवं राज्य परिषद के 81 सदस्यों की बैठक में विधिवत रूप से सालखन मुर्मू के नाम को अनुमोदित किया जायेगा। साथ ही प्रमाण पत्र दिया जायेगा। बुधवार को पार्टी जदयू के राष्टÑीय महासचिव(संगठन) सह नेता संसदीय दल राज्यसभा रामचंद्र प्रसाद सिंह जदयू कार्यालय पहुंचेंगे। मंगलवार को नामांकन को लेकर जदयू प्रदेश कार्यालय में काफी गहमागहमी थी। सवा एक…

Read More

यात्राएं बेमकसद नहीं होतीं। यात्रा चाहे छोटी हो या बड़ी, उसका एक खास मकसद होता है। और 12 सितंबर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झारखंड यात्रा तो विधानसभा चुनाव के नजरिये से भाजपा के लिए खासतौर से उद्देश्यपूर्ण है। झारखंड में विधानसभा चुनावों पहले की उनकी यात्रा गहरा चुनावी इंपैक्ट डालेगी, जिससे भाजपा को अपना 65 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। रांची के प्रभात तारा मैदान में पीएम जहां नये विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे, वहीं साहिबगंज में मल्टीमॉडल बंदरगाह का भी आॅनलाइन शुभारंभ करेंगे। किसान मानधन योजना और एकलव्य विद्यालयों का शुभारंभ भी उनकी झारखंड यात्रा के पैकेज में शामिल है। झारखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा पहले से ही मिशन मोड में है। पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष और झारखंड चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और चुनाव सह प्रभारी नंदकिशोर यादव बैठकों और कार्यक्रमों के जरिये वह हलचल पैदा कर रहे हैं, जिससे भाजपा का चुनावी रॉकेट 65 से अधिक विधानसभा सीटों पर निशाना साध सके। प्रधानमंत्री की यात्रा के दो प्वाइंट हैं जिनमें एक रांची और दूसरा साहेबगंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड दौरे के मायने तलाशती दयानंद राय की रिपोर्ट।

Read More