Author: azad sipahi desk

झारखंड विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भाजपा ने पिछले दो दिन में ऐसी ‘बमबारी’ की, जिसके आगे तमाम विपक्षी दल पस्त हो गये हैं। भाजपा ने एक साथ सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक कर साबित कर दिया कि इस चुनाव को वह बेहद गंभीरता से ले रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने राज्य के सभी 514 मंडलों में दो दिन तक प्रवास किया और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। इस ‘बमबारी’ को भारतीय राजनीति में अभिनव प्रयोग माना जा रहा है, क्योंकि आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि चुनाव की घोषणा से पहले ही इतने संगठित तौर पर पूरे राज्य में एक साथ राजनीतिक कार्यक्रम किया गया हो। भाजपा ने इस कार्यक्रम के बाद अब ‘घर-घर रघुवर’ अभियान शुरू करने की तैयारी की है। चुनावी समर में उतरने से पहले ही भाजपा की इतनी सक्रियता से साफ लगता है कि इस बार वह किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए ही मैदान में उतरनेवाली है। भाजपा की इस ताबड़तोड़ रणनीति और विपक्ष की दुविधा के बारे में आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।

Read More

रांची। झारखंड विकास अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, डिबडीह, रांची में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से दयानंद राम को अनुसूचित जाति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसमें बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो… पर चलकर ही समाज को सही दिशा मिल सकती है। श्री मरांडी ने कहा कि समय के साथ चलना सीखना चाहिए। दलित, आदिवासी और कमजोर तबके के लोग समय के साथ टेक्नोलॉजी में कहीं-न-कहीं पिछड़ते चले गये,…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड का विकास भाजपा के अलावा दूसरा राजनीतिक दल नहीं कर सकता है। झारखंड नामधारी और दूसरे दलों ने झारखंड को केवल लूटा है। कांग्रेस ने तो राज्य को चारागाह बना दिया था, जिसने झामुमो और राजद जैसे राजनीतिक दलों को एकजुट कर लूट के लिए इस्तेमाल किया। सीएम शनिवार को जमशेदपुर प्रवास के अंतिम दिन गृह निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी विस में पड़ने वाले बमार्माइंस मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ लक्ष्मीनगर और सीतारामडेरा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने दोनों मंडलों के कार्यकर्ताओं…

Read More

रांची। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भोला राय, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा और रणविजय सिंह ने मुलाकात की। इधर, लालू प्रसाद की बेटी चंदा और दामाद के भी मिलने के लिए आने की सूचना थी, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं आ सके। लालू से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू की तबीयत में हल्की सुधार है, लेकिन उन्हें और बेहतर इलाज की जरूरत है। संबंधित प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर इलाज के लिए जो भी जरूरी…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्टÑीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की एक दिवसीय झारखंड यात्रा संपन्न हो गयी। इस यात्रा के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा आम है कि नीतीश ने बहुत दूर की सोच कर झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यह ऐलान झारखंड के साथ बिहार और हिंदी पट्टी के दूसरे राज्यों में नये राजनीतिक समीकरण की जमीन तैयार करने का संकेत है। नीतीश की पार्टी का झारखंड में कोई बहुत बड़ा स्टेक नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि करीब दर्जन भर सीटों पर जदयू का वोट चुनाव परिणाम को प्रभावित जरूर कर सकता है। इसलिए नीतीश कुमार को झारखंड से पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता है। यह भी सच है कि नीतीश अपनी शर्तों पर राजनीति करते हैं। इसलिए यदि वह एनडीए से अलग होने का फैसला करते हैं, तब भी झारखंड में उनके वोटरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश के वोटर हर हाल में नीतीश का ही साथ देंगे। यह बात भाजपा भी जानती है और विरोधी दल भी। इसलिए चिंता दोनों पक्ष को है, क्योंकि जदयू यदि खुद कोई सीट नहीं जीत सकता है, तो वह इन दर्जन भर सीटों पर किसी भी दल के प्रत्याशी को हराने की ताकत जरूर रखता है। इसलिए तमाम राजनीतिक दल बेहद उत्सुकता से नीतीश की यात्रा को देख रहे हैं। नीतीश की झारखंड यात्रा के राजनीतिक निहितार्थ पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास पेशकश।

Read More

गोड्डा। देवढाड़ थाना क्षेत्र राजदाहा गांव में जबरन धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केरल निवासी फादर वीनोज वीजे और पिपरजोरिया के मुन्ना हांसदा को गिरफ्तार किया है। बचे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। मामले को लेकर राजदाहा के ग्रामीण लखीराम बेसरा और अन्य ने एसपी से मिल कर आवेदन दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने जांच कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस संबंध पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि ग्रामीणों कि शिकायत पर पांच सितंबर 2019 को…

Read More

लाहौर : श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के अधिकतर सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। श्रीलंका को सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा और पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार किया है। श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने कहा कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि…

Read More

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 2017 (पीसीएस) का परिणाम जारी कर दिया है। पीसीएस संवर्ग के 676 पदों के सापेक्ष 2029 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। बता दें कि यह परीक्षा 18 जून 2018 से 7 जुलाई 2018 के बीच कराई गई थी, जिसमें 12,295 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने रिजल्ट घोषित करने के साथ ही यह भी सूचना दी है कि परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 16 सितंबर से शुरू होगा। इंटरव्यू खत्म होने के बाद अंतिम रिजल्ट के बाद चयनित…

Read More

नई दिल्ली: अंडर-19 टीम ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट फैन्स को जश्न मनाने का बेहद खास मौका दिया है। टीम इंडिया ने एशिया कप के तहत खेले गए मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मोरतुवा में खेले गए इस 50-50 ओवर के मैच में भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 305 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तानी टीम भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी और 245 रन पर ढेर हो गई। यह टूर्नमेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उसने कुवैत को हराया था। टायरोने फर्नांडो स्टेडियम में…

Read More

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क भले ही टूट गया हो पर उम्मीदें अभी कायम हैं। जी हां, इसरो के वैज्ञानिक अब भी हिम्मत नहीं हारे हैं और उनका हौसला बुलंद है। ISRO चीफ के. सिवन ने कहा कि लैंडर से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। भारत के चंद्रयान-2 मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज 2 किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया। इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा…

Read More