Author: azad sipahi desk

झारखंड में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच विपक्षी खेमे का माहौल बेहद तनावपूर्ण है। यहां एक मठ में इतने अधिक जोगी हो गये हैं कि हर कोई दूसरे पर आंखें तरेर रहा है। गठबंधन की कमान चूंकि झामुमो के पास है, इसलिए सबसे अधिक परेशानी उसको ही है। लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन की अप्रत्याशित हार के बाद से झामुमो में नये युग का आगाज हुआ है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व को लगातार अपने ही सहयोगी दलों से चुनौती मिल रही है। पहले बाबूलाल मरांडी और फिर कांग्रेस के बाद अब राजद की ओर से तेजस्वी यादव ने भी गठबंधन को चुनौती दे दी है। अपने सहयोगी दलों के इस रवैये से हेमंत सोरेन कहीं न कहीं परेशान जरूर हो रहे हैं, क्योंकि यह चुनाव उनके लिए करो या मरो जैसा है। एक तरफ भाजपा बूथों की मैपिंग के स्तर तक पहुंच गयी है, तो दूसरी तरफ हेमंत सोरेन अपने सहयोगी नेताओं की धमकियों से जूझ रहे हैं। उनके सामने यह खतरा है कि अधिक संख्या में जोगी होने से कहीं मठ ही न उजड़ जाये। विपक्षी खेमे में इस असहज परिस्थिति के संभावित परिणाम पर दयानंद राय की खास रिपोर्ट।

Read More

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर रोजाना सुनवाई चल रही है। इसके 16 दिन बीत चुके हैं। शुक्रवार को हिंदू पक्ष की दलीलों का आखिरी दिन था। शिया वक्फ बोर्ड ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित जमीन का तिहाई हिस्सा मंदिर निर्माण के लिए हिंदुओं को देने को तैयार है जो इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम संगठनों को आवंटित किया था। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने हिंदू पक्ष की दलीलों पर सुनवाई पूरी की। इसके बाद शिया…

Read More

पेइचिंग : चीनी सेना 16 से 21 सितंबर तक रूस के ओरेनबर्गस्कया ओब्लास्त स्टेट में मध्यम-2019 सैन्याभ्यास में भाग लेगी। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रन क्वोछ्यांग ने कहा कि चीन के करीब 1600 सैनिक, 300 हथियार उपकरण और 30 हेलिकॉप्टर व विमान सैन्याभ्यास में हिस्सा लेंगे। सैन्याभ्यास दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में आतंकवादी रोधी संघर्ष पर अनुसंधान किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में बहुदेशीय टुकड़ियों द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों पर प्रहार करने पर अध्ययन किया जाएगा। कजाकिस्तान, पाकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिजस्तान और उज्बेकिस्तान आदि देशों की सेनाएं भी सैन्याभ्यास में भाग लेंगी। रन क्वोछ्यांग ने…

Read More

नई दिल्ली : एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने भारत के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना है। धोनी को टीम में न चुने जाने पर कई लोगों ने कहा कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया, लेकिन चयन समिति के एक सदस्य ने कहा है कि पूर्व कप्तान ने अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम चुनने के लिए समिति को समय दिया है। चयनकर्ता के मुताबिक करेंगे बड़ा फैसला चयनकर्ता के मुताबिक धोनी ने…

Read More