Author: azad sipahi desk

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। सत्ता में वापसी के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा इस बार हर हाल में जीतना चाहती है। इसके लिए वह अपना घर तो मजबूत कर ही रही है, विरोधियों को कमजोर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा के लिए झारखंड कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी के कम से कम आधा दर्जन नेता राज्य में प्रवास कर चुके हैं। झारखंड में विरोधियों को ‘चेक मेट’ करने के अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता जुटे हुए हैं। जातीय समीकरणों को खासा तवज्जो दिया जा रहा है और अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग जातियों के नेताओं से बात करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। इतना ही नहीं, भाजपा ने उन बूथों की पहचान की है, जहां से उसे बढ़त हासिल नहीं होती है। उन बूथों के लिए अलग-अलग लोगों को तैनात किया जा रहा है। दूसरे शब्दों में कहें, तो भाजपा इस बार साम-दाम-दंड-भेद, सभी हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार दिखती है। भाजपा की चुनावी तैयारियों और झारखंड की राजनीति में होनेवाली उथल-पुथल पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

Read More

नयी दिल्ली। झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राजीव गौबा ने शुक्रवार को नये कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया। वह 1982 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। इस बारे में बुधवार को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गयी थी। इससे पहले राजीव गौबा केंद्रीय गृह सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर भी रहे चुके हैं। उन्होंने बिहार और झारखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। ज्यादा वक्त वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। राजीव गौबा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का विशेष दर्जा हटाने के बाद दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के पुनर्गठन विधेयक…

Read More

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत जारी है। इस बार आतंकियों ने श्रीनगर शहर की बाहरी सीमा में एक दुकानदार की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान परीम पोरा स्थित एक दुकान के मालिक गुलाम मोहम्मद के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि युवा मोटरसाइकल पर आए और दुकानदार पर गोलियां बरसा दीं जब वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के…

Read More

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रियो पैरालिंपिक-2016 में पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला ऐथलीट दीपा मलिक को गुरुवार को राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया भी इस अवॉर्ड के लिए चुना गया लेकिन वह भारत में नहीं हैं और उन्हें बाद में यह अवॉर्ड सौंपा जाएगा। हरियाणा के सोनीपत में जन्मीं दीपा मलिक ने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। राष्ट्रपति भवन में एक सादे समारोह…

Read More

रांची। रांची में मजदूर बनकर रह रहे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के एक उग्रवादी सुदाय सिंह उर्फ सदानंद को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह तुपुदाना ओपी (पुलिस आउटपोस्ट) इलाके के पुराना हुलहुंडू स्थित एक क्रशर के पास किराए के मकान में छुपकर रह रहा था। इसकी सूचना जब तुपुदाना ओपी प्रभारी तारीक अनवर को मिली, तो वे दलबल के साथ हुलहुंडू स्थित उस किराए के मकान पर पहुंचे, जहां वह रहता था। इसके बाद पुलिस ने चारों ओर से मकान को घेरकर सदानंद को दबोच लिया। साथ ही उसकी मां और प्रेमिका को भी…

Read More