Author: azad sipahi desk

श्रीनगर : कश्मीर में अभूतपूर्व सुरक्षा और हलचल के बीच मुख्यधारा के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को भी आधी रात उनके घर में नजरबंद किया गया है। पीपल्स कॉन्फ्रेंस नेता सज्जाद लोन को लेकर भी यही सूचना है। उधर, कांग्रेस नेता उस्मान माजिद और सीपीएम नेता एमवाई तारिगामी ने भी दावा किया कि उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, गिरफ्तारियों के संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने…

Read More

लॉडरहिल : भारत ने वर्षा बाधित दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में वेस्ट इंडीज को डकवर्थ लुइस नियम के तहत रविवार को 22 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाए। इसके बाद वेस्ट इंडीज की पारी के 15.3 ओवर बाद बारिश आ गई। तब वेस्ट इंडीज का स्कोर 4 विकेट पर 98 रन था। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका और भारत को डीएलएस के तहत विजेता घोषित किया…

Read More

इस्लामाबाद : सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठ के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद इस्लामाबाद ने नैशनल सिक्यॉरिटी कमिटी की बैठक बुलाई है। बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने कार्रवाई करते हुए सीमा पार करने की कोशिश कर रहे BAT 7 जवानों को ढेर कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि उसने नीलम घाटी में गोलीबारी की जिसमें कई लोग घायल हो गए और सिविलियन मारे गए। पाक ने भारत पर क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

Read More

रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में आदिवासियों पर न कोई संकट था और न कभी होगा। जो लोग आदिवासियों पर संकट की बात कह रहे हैं, उनका उद्देश्य आदिवासियों को भड़काना है। सीएम रविवार को यहां एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही झारखंड को खुशहाल बनाया जा सकता है। उन्होंने रांची के आड्रे हाउस में झारखंड के इतिहास से जुड़े दस्तावेज को संग्रहित करने की योजना का भी ऐलान किया। सीएम ने कहा कि झारखंड में कभी भी आदिवासियों को पहचान का संकट न था और न रहेगा। झारखंड…

Read More

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अब तक सत्तारूढ़ भाजपा अकेले ही चुनावी मैदान में चहलकदमी कर रही थी। वहीं विपक्ष में कांग्रेस, झाविमो और राजद अपने ही कार्यकर्ताओं के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं। ऐसे में अब भाजपा को चुनौती देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अभी अकेले ही कमर कस ली है। झामुमो की चुनावी तैयारी का पहला मुजाहिरा सोमवार को राजधानी में होगा, जब हेमंत सोरेन युवा आक्रोश मार्च का नेतृत्व करेंगे। रांची की सड़कों पर लंबे समय के बाद झामुमो का यह पहला राजनीतिक मार्च होगा, जिसमें हेमंत सोरेन शामिल होंगे। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि यह युवा आक्रोश मार्च दरअसल चुनावी एक्सप्रेस है। इसके माध्यम से हेमंत सोरेन विपक्षी दलों को यह संदेश देंगे कि वह चुनावी यात्रा पर निकल चुके हैं। इसमें जिसे सहभागी बनना है, आ जाये। वह किसी का इंतजार नहीं करेंगे। इसके साथ ही हेमंत ने अपनी राजनीतिक सफलता के लिए युवाओं के मुद्दों को पहला हथियार बनाया है। इस मार्च से यह संदेश भी हेमंत देना चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में करारी पराजय को भूल कर वह नये जोश के साथ विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के लिए रांची को चुनने के पीछे भी उनकी खास मंशा यह है कि वह हर जगह अपनी ताकत का संदेश देना चाहते हैं। हेमंत सोरेन की इस राजनीतिक पहल का विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास पेशकश।

Read More

मुंबई: मुंबई में भारी बारिश से हाहाकर मचा हुआ है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल है। फिलहाल मुंबई वासियों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं बन रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए जरूरी काम के बिना घरों से ना निकलने की सलाह दी है। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने की वजह से 6 ट्रेनें कैंसल कर दी गई हैं। कई का रूट बदला गया है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार रात ही भारी बारिश के संकेत दे दिए गए थे। रविवार तड़के से भारी बारिश का सिलसिला…

Read More