Author: azad sipahi desk

New Delhi : उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पीड़िता की मां खुश हैं।पीड़िता की मां ने कहा कि अभी हम लखनऊ में ही रहकर इलाज कराएंगे। दिल्ली नहीं जाएंगे। अगर यहां के डॉक्टर जवाब दे देंगे, तब हम सोचेंगे। आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को बीजेपी से निकाले जाने पर पीड़िता की मां ने कहा कि ये काम बहुत पहले करना था, बहुत देर कर दिया।

Read More

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है ।इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि सेना की 34RR, SOG और CRPF की संयुक्त टीम ने शोपियां के पंडुशन इलाके में घेरा और तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सुरक्षा बलों ने इलाके में 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार सुरक्षाबलों ने आतंकियों को निशाने पर लिया हुआ है। शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है।…

Read More

श्रीनगर : जम्‍मू-कश्‍मीर में जारी सियासी हलचल के बीच घाटी में सुरक्षा बलों की 280 से अधिक कंपनियां (28 हजार जवान) तैनात की जा रही हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों को श्रीनगर शहर के अतिसंवेदनशील इलाकों तथा घाटी की अन्य जगहों पर तैनात किया जा रहा है। इनमें अधिकतर सीआरपीएफ के जवान हैं। सूत्रों ने कहा कि इस तरह अचानक 280 से अधिक कंपनियों (28,000 सुरक्षाकर्मियों) को देर शाम तैनात किए जाने का कोई कारण नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में प्रवेश और बाहर निकलने के सभी…

Read More

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के कड़े विरोध के बावजूद फिर से ‘कश्मीर पर मध्यस्थता’ का बयान दिया है। ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि यदि भारत चाहे तो वे मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। गुरुवार को डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि यह पूरी तरह से भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह कश्मीर मामले का हल निकालने के लिए किसी की मदद लेना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों दक्षिण एशियाई दशकों पुराने मामले को निपटाने के लिए उनकी मदद लेना चाहते हैं तो वह तैयार हैं। ट्रंप ने…

Read More

नई दिल्ली : जेल अपने आप में खौफ वाली जगह है लेकिन तिहाड़ जेल में आजकल एक अफवाह फैल रही है, जिसने महिला कैदियों में और दहशत पैदा कर दी है। कुछ महिला कैदियों ने दावा किया है कि उनको रात में एक महिला का साया दिखाई देता है। तेज रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उन्हें सोने नहीं देती। कुछ महिला कैदियों के मन में डर बैठ गया है। रात के दो बजते ही कैदी महिलाएं डरने लगती हैं और चीखने लगती हैं। सूत्रों का कहना है कि दहशत का यह हाल इन दिनों तिहाड़ की महिला जेल…

Read More

देश को एकता और भाईचारे का संदेश देनेवाला पश्चिम बंगाल आज अजीब सी परिस्थिति में फंसा हुआ है। देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जानेवाले इस राज्य में आज देशतोड़क शक्तियां सिर उठा रही हैं। भद्रलोक का इलाका अलगाववादियों का गढ़ बनता जा रहा है। ताकतवर वामपंथी दलों के गढ़ को ढाह कर सत्ता तक पहुंची ममता बनर्जी अब संघर्ष का पर्याय नहीं रह गयी हैं, बल्कि उनकी पहचान ऐसी नेता के रूप में बन गयी है, जो अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दुश्मन समझते हैं। ममता की कार्यशैली और नीतियों ने बंगाल को अशांत कर रखा है। यह प्रदेश पीएफआइ जैसे अलगाववादी संगठन का केंद्र बन गया है, जबकि यहां पहले से ही नक्सलियों ने पैर जमा रखा है। इसके अलावा अवैध तरीके से घुसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने बंगाल की संस्कृति को ही खतरे में डाल दिया है। लेकिन इन समस्याओं की तरफ ममता का ध्यान नहीं है, क्योंकि इनसे उनकी राजनीति चलती है। हाल के दिनों में बंगाल इतना अधिक परेशान या अशांत कभी नहीं रहा। पश्चिम बंगाल के अशांत होने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीति पर आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की खास रिपोर्ट।

Read More