लॉडरहिल : भारत ने युवा पेसर नवदीप सैनी के दम पर पहले टी20 इंटरनैशनल मैच में वेस्ट इंडीज को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने वेस्ट इंडीज को 9 विकेट पर 95 रन पर रोका, जिसके बाद 17.2 ओवर में 6 विकेट पर 98 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। सीरीज का अगला मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। 96 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को विंडीज टीम के गेंदबाजों ने काफी परेशान किया। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया। उनके…
Author: azad sipahi desk
अल पासो : संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है और 26 घायल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीएनएन ने अल पासो के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ ओलिविया जीपेडा के हवाले से बताया कि मॉल में गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय केटीएसएम9 समाचार चैनल ने पहले 18 लोगों को गोली लगने की खबर दी थी लेकिन उसने यह नहीं बताया था कितने लोगों की मौत…
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में डाटा इंट्री कर रहे कर्मचारियों को सीएम ने किया प्रोत्साहित, भेजा संदेश
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा अमरनाथ यात्रा बीच में रोकने तथा पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने के निर्देश जारी करने के बाद प्रदेश में भय, आशंका और आतंक का माहौल है। पाकिस्तान की ओर से खतरे की आशंका के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने बाहरी छात्रों, पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को जल्दी बाहर जाने के लिए कहा है। सैलानियों को बाहर निकालने के लिए वायुसेना के विमान की भी मदद ली जा रही है। वहीं, प्रदेश में व्याप्त अस्थिरता से स्थानीय लोग भी ‘टेंशन’ में हैं। छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश श्रीनगर के एनआईटी प्रशासन ने छात्रों…
भाजपा सांसदों के लिए लगी पाठशाला, मोदी-शाह ने पढ़ाया पाठ
विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड के राजनीतिक दलों में हलचल मची है। सत्तारूढ़ भाजपा में तो सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा है, लेकिन विपक्ष के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के भीतर मचे घमसान को केवल उसका अंदरूनी मामला नहीं माना जा सकता। यह घमसान जहां महागठबंधन की चुनावी संभावनाओं पर असर डालेगा, वहीं दूसरे घटक दलों का नफा-नुकसान भी इससे जुड़ा हुआ है। इसलिए इन दलों की पैनी नजर कांग्रेस की अंदरूनी हालत पर बनी हुई है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये दल कांग्रेस की कलह का लाभ उठाने की रणनीति पर विचार करने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेस का बहुत कुछ दांव पर लगा दिया है। उनकी राजनीति ने पार्टी को इस हालत में पहुंचा दिया है कि उसके सामने बड़ी टूट का खतरा मंडराने लगा है। कांग्रेस में यदि टूट होती है, तो फिर देश की इस सबसे पुरानी पार्टी को कोई नहीं बचा सकेगा। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा हो रही है कि कांग्रेस की कलह ने बाबूलाल मरांडी को संजीवनी दे दी है। प्रस्तुत है झारखंड में विपक्ष की राजनीति और कांग्रेस की कलह के इस पर असर का आकलन करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की विशेष रिपोर्ट।