Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: भारत की पहली महिला विधायक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी के 133वीं जयंती को एक खास Doodle के साथ सेलिब्रेट कर रहा है। देश की पहली महिला विधायक होने के साथ ही डॉ. रेड्डी को लोग एक शिक्षक, समाज सुधारक, सर्जन और व्यवस्थापक के तौर पर याद करते हैं। डॉ. रेड्डी ने अपना जीवन लोगों के अच्छे स्वास्थ के प्रति समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने लिंग भेद और महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी हमेशा अपनी लड़ाई जारी रखी। कम उम्र में होने वाली थी शादी डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म 30 जुलाई, सन् 1883 को…

Read More

बेंगलुरु : कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन सीसीडी (कैफे कॉफी डे) के मालिक वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से अचानक लापता हो गए हैं। उन्हें आखिरी बार सोमवार रात मंगलूरु में नेत्रावती नदी के पास देखा गया था। उनके ड्राइवर के बयान के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने उल्लल पुल से छलांग लगा दी है। इसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है और उनकी तलाश की जा रही है। कर्नाटक पुलिस ने नदी और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कर्नाटक के सीएम बीएस…

Read More

लखनऊ : उन्नाव रेप कांड की पीड़िता और उनकी चाची समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को जेल में बंद बीजेपी एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर के लोगों से खतरे की बात बताई थी। परिवार का दावा है कि उन्होंने 13 जुलाई को उन्नाव पुलिस को लिखित शिकायत दी थी जिसमें खतरों एवं सेंगर के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने के दबाव की विस्तृत जानकारी दी गई थी। रविवार को रायबरेली में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 31 पर हुई भीषण दुर्घटना में रेप पीड़िता की चाची की मौत हो चुकी है। शिकायत पत्र मिलने से पुलिस का इनकार परिवार ने…

Read More

रावलपिंडी : पाकिस्‍तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार अल सुबह पाकिस्‍तानी सेना का एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस हादसे में अब तक कम से कम 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि 12 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। मारे गए लोगों में 5 सैनिक भी हैं। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि हादसे में विमान के दोनों पायलट मारे गए हैं। हादसे को देखते हुए रावलपिंडी…

Read More

राहुल सिंह:

आज की खबर विशेष में हम चर्चा कर रहे हैं राजनीती की पाठशाल से उपजे नये शब्द मॉब लिंचिंग की। जी हां, क्या होता है मॉब लिचिंग? क्या इस शब्द का किसी धर्म या मजहब से कोई लेना-देना है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि कुछ धर्म के ठेकेधार और मीडिया के कुछ अत्यंत जागरूक लोगों ने अपनी स्वार्थ, ठेकेदारी, फेम और टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में इस शब्द का धार्मिक तुष्टीकरण कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में हमने यह शब्द अखबारों का लीड बनते देखा है। न्यूज चैनलों में छाया रहा और कुछ माननीय नेताओं की जुबान से बरसते रहा है। यहां तक कि लोकतंत्र के मंदिर में भी यह शब्द गूंज रहा है। अगर मॉब लिचिंग की परिभाषा पर गौर करें, तो यह किसी धर्म या संप्रदाय से नहीं जुड़ा, लेकिन इसका इस्तेमाल ही ऐसा हो रहा है कि इसकी परिभाषा बदलती जा रही है। मॉब लिचिंग को किसी धर्म या मजहब के आधार पर परिभाषित कर उसे समाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाा गलत है। कुछ लोग अपना निजी स्वार्थ साधने के लिए मॉब लिचिंग शब्दबाण का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Read More

मुंबई : आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की हार पर हुई आलोचना के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि वह चाहते हैं कि रवि शास्त्री टीम के कोच बने रहें। टीम के कोचिंग स्टाफ का करार विश्व कप के बाद खत्म हो गया था, लेकिन उन्हें 45 दिनों का विस्तार दिया गया है जो वेस्ट इंडीज दौरे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर रवि भाई (रवि शास्त्री) कोच बने रहते हैं तो उन्हें खुशी होगी। वेस्ट इंडीज रवाना होने से पहले कोहली ने मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सीएसी (क्रिकेट…

Read More

रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य में अभी तक मानसून की 38% कम बारिश हुई है। रांची में शनिवार को मात्र 5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग रांची के अनुसार, झारखंड के सभी जिलों में अगले 5 दिन तक बारिश होगी। झारखंड के दक्षिणी क्षेत्र सिमडेगा, गुमला, चाईबासा आदि इलाकाें में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होगी। राज्य के बाकी क्षेत्रों में भी सामान्य बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Read More